jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में गुंडागर्दी! ऑडी कार हटाने को कहने पर बेकरी कारोबारी की बेरहमी से पिटाई, 1 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में गुंडागर्दी! ऑडी कार हटाने को कहने पर बेकरी कारोबारी की बेरहमी से पिटाई, 1 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में गुंडागर्दी! ऑडी कार हटाने को कहने पर बेकरी कारोबारी की बेरहमी से पिटाई, 1 गिरफ्तार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 10:07 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के हर्षा सिटी माल के पास रास्ते में खड़ी आडी कार हटाने को कहने पर चार युवकों ने बेकरी कारोबारी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट से कारोबारी के सिर में गंभीर चोट आई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मारपीट करने, कारोबारी को उठाकर पटकने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। पीड़ित ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है।

ज्ञानखंड निवासी कार्तिक खरबंदा ने बताया कि वह बेकरी कारोबारी हैं। हर्षा सिटी माल से अपने दोस्त की कार से आ रहे थे। रास्ते में सफेद रंग की कार खड़ी थी। उन्होंने कार हटाने को कहा। इस दौरान कार में बैठे युवकों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।

उनके विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोपितों ने पत्थर और डंडे मारे जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई। आरोपितों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। शोर शराबा सुनकर एकत्र हुए लोगों ने उन्हें आरोपितों से बचाया। जिसके बाद उन्होंने आरोपित राहुल, मोहन, माधव चौधरी और अर्कश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एक आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली गई है। आरोपित के अन्य दोस्तों और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।

क्यों मार रहे हो

वारदात के दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने उनकी वीडियो बना ली। जिसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो में चारों उसे मारते दिखाई दे रहे हैं। जबकि राहुल पीड़ित को उठाकर सड़क पर फेंकता दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाला युवक बार-बार पूछता सुनाई दे रहा है कि इसे क्यो मार रहे हो।

कार में छलक रहे थे जाम

पीड़ित का आरोप है कि आरोपित सड़क पर आडी कार में शराब पी रहे थे। जिसके चलते आरोपित नशे में थे। आरोपित राहुल जिम संचालक है। वह जिम प्रोडेक्ट सोशल साइट्स पर प्रमोट करने का करता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ऊना में तकनीक से सशक्त हो रहे किसान: ‘एग्रीस्टैक’ परियोजना से 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े
    Next Article वसुंधरा में ठेकेदार की दबंगई: काम अधूरा छोड़कर हड़पे लाखों रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    होमगार्ड वर्दी प्रकरण
    उत्तराखंडराज्य

    होमगार्ड वर्दी प्रकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

    देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने होमगार्ड वर्दी प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    काला चश्मा इतना क्यों भाया?’ योगी के वीडियो पर अखिलेश यादव का तंज, यूपी की राजनीति में चर्चा तेज

    काले चश्मे को लेकर सियासी तंज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी…

    2 Min Read
    नेताजी सुभाष चंद्र बोस
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित

    देहरादून। स्वर्णशिल्पी समिति, सर्राफा मंडल देहरादून एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में OTS योजना की वेबसाइट फेल, टैक्स बकायेदारों को राहत के बजाय बढ़ी परेशानी

    गाजियाबाद। टैक्स के बकायेदारों को राहत देने के लिए शासन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 15 अगस्त से लागू हो गई…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में गुंडागर्दी! ऑडी कार हटाने को कहने पर बेकरी कारोबारी की बेरहमी से पिटाई, 1 गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password