jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राष्ट्रीय खेल दिवस पर किरंदुल में सजा खिलाड़ियों के सम्मान का मंच, “गोल करो–पुरस्कार जीतो” ने बढ़ाया हॉकी का रोमांच और ली गई शपथ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राष्ट्रीय खेल दिवस पर किरंदुल में सजा खिलाड़ियों के सम्मान का मंच, “गोल करो–पुरस्कार जीतो” ने बढ़ाया हॉकी का रोमांच और ली गई शपथ
राष्ट्रीय

राष्ट्रीय खेल दिवस पर किरंदुल में सजा खिलाड़ियों के सम्मान का मंच, “गोल करो–पुरस्कार जीतो” ने बढ़ाया हॉकी का रोमांच और ली गई शपथ

News Desk
Last updated: August 31, 2026 8:25 am
News Desk
Share
SHARE

मेजर ध्यानचंद जयंती पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) का गरिमामय आयोजन -किरंदुल के फाउंडर खिलाड़ियों के साथ साथ उपस्थित शिक्षक, स्कूली बच्चों का हुआ सम्मान, स्कूली बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को बनाया खास

किरंदुल। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर, महान खिलाड़ी पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), किरंदुल द्वारा अध्यक्ष श्री विनोद कश्यप एवं सचिव श्री ए.के. सिंह के नेतृत्व में इंटक श्रमिक सदन, गांधी भवन, किरंदुल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Contents
About The AuthorNews Desk

खेल भावना, खिलाड़ियों के सम्मान, नई पीढ़ी की सहभागिता और हॉकी के रोमांच से सजे इस आयोजन ने राष्ट्रीय खेल दिवस को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले मेजर ध्यानचंद जी के अद्वितीय योगदान और उपलब्धियों को उनके जयंती समारोह में उन्हें याद करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी सहित विभिन्न खेलों से जुड़े किरंदुल के फाउंडर खिलाड़ियों , वर्तमान युवा खिलाड़ियों के साथ साथ उपस्थित शिक्षकों, स्कूली बच्चों का सम्मान किया गया। खेल के क्षेत्र में उनके योगदान, समर्पण एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन यूनियन पदाधिकारी संतोष सरोज ने किया । उन्होंने आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व खिलाड़ी श्री डी आर यादव जी, श्री किशनलाल जी, श्री टोप्पो जी और श्री टूना रामजी के साथ साथ सभी आगंतुकों का स्वागत किया ।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों के साथ आए शिक्षको- भी मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) की ओर से सम्मान किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति से आयोजन में उत्साह और बढ़ गया। बच्चों में हॉकी को लेकर दिखाई दिए उत्साह ने इस आयोजन के उद्देश्य को सार्थक किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण *🏑🔥 किरंदुल में पहली बार — हॉकी फन चैलेंज! 🔥🏑
गोल करो–पुरस्कार जीतो” हॉकी प्रतियोगिता रही।

प्रतियोगिता शुरू होते ही बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने हॉकी स्टिक थामी और गोल पर निशाना लगाकर अपना हुनर आजमाया। तीन टीम A, B और C के 11-11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । इनमें दो टीम A और B स्कूली छात्र – छात्राओं की थी । “एक स्टिक, एक बॉल और सामने गोल”—इस रोचक अंदाज ने आयोजन को सामान्य सम्मान समारोह से अलग पहचान दी।
बहुत ही रोमांचक इस प्रतियोगिता में पेनल्टी शूट की तर्ज पर सभी टीम के खिलाड़ियों की एक एक मौक़ा देते हुए टीम के 11 सदस्यों को अवसर दिया गया । प्रतियोगिता में 04/11 गोल दागकर स्टीम A विजयी रही जिसका नेतृत्व कु. सृष्टि वर्मा ने किया । अपनी टीम के लिए निकोन, प्रतीक, सहन कौशिक और आरव कौशिक ने गोल दागे ।
दूसरे स्थान पर 02/11 गोल के साथ टीम B रही जिसका नेतृत्व कु.वर्षा ठाकुर ने किया । अपनी टीम के लिए प्रवीण और मनीष ने गोल दागे । तीसरे स्थान पर 01/11 गोल के साथ टीम C रही जिसका नेतृत्व श्री ब्रजेश कुमार यादव ने किया और एकमात्र गोल श्री रवि साहू ने दागा । प्रतियोगिता में
प्रथम पुरस्कार 2100/- ,
द्वितीय पुरस्कार 1500/- और तृतीय पुरस्कार 1100/- मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय और जिला स्तरीय टेबल टेनिस, ताइकवांडो, क्रिकेट, शतरंज के स्कूली खिलाड़ियों के साथ स्कूल के खेल शिक्षकों को सम्माननीय किया गया ।
इस अभिनव प्रतियोगिता का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ नई पीढ़ी को हॉकी के मैदान से जोड़ना, बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा करना तथा उनमें खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), उपाध्यक्ष श्री जियाउल हसन ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उन्होंने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया।राष्ट्रीय खेल दिवस हमें उनके योगदान को याद करने के साथ-साथ अपने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर भी देता है। उन्होंने स्कूली बच्चों से पढ़ाई के साथ खेलों को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में सचिव श्री ए के सिंह जी ने कहा कि खेल केवल पदक और जीत तक सीमित नहीं हैं। खेल व्यक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, संघर्ष करने की क्षमता और हार के बाद फिर खड़े होने का साहस विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा कि “आज के बच्चों को मोबाइल और डिजिटल दुनिया के साथ-साथ खेल के मैदान से जोड़ना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। मैदान से मिलने वाला अनुशासन और आत्मविश्वास जीवन की हर चुनौती में काम आता है।” उन्होंने बच्चों को मेजर ध्यानचंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर किसी न किसी खेल से जुड़ने तथा निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
श्री सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे फाउंडर खिलाड़ियों,युवा खिलाड़ियों, शिक्षक , यूनियन के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्कूली बच्चों एवं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सहभागिता ने राष्ट्रीय खेल दिवस के इस आयोजन को वास्तविक अर्थों में सार्थक बनाया।

कार्यक्रम के दौरान मेजर ध्यानचंद जी के जीवन, खेल के प्रति उनके समर्पण और भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर मिली गौरवशाली पहचान को याद किया गया। लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम खिलाड़ियों और नई पीढ़ी को अनुशासन, कठिन परिश्रम, राष्ट्रप्रेम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है।
उन्होंने सभी उपस्थित खिलाड़ियों और सदस्यों को खेल एवं खिलाड़ियों के सम्मान और कर्तव्य की शपथ दिलाई ।

मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), किरंदुल का यह आयोजन मेजर ध्यानचंद जी की जयंती समारोह के साथ साथ खिलाड़ियों का सम्मान, शिक्षकों का अभिनंदन एवं सम्मान, स्कूली बच्चों की भागीदारी और “गोल करो–पुरस्कार जीतो” प्रतियोगिता के माध्यम से खेलों को जन-जन और विशेषकर नई पीढ़ी से जोड़ने की सार्थक पहल के रूप में सामने आया।

कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष श्री जियाउल हसन द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के संगठन सचिव श्री राकेश लाल जी द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक ) के सदस्य एवं NMDC SC-ST कर्मचारी कल्याण समिति फेडरेशन के अध्यक्ष श्री बी एल तारम जी, जी रवि,ओंम कुमार साहू, हेमंत चौरसिया,अभिषेक कुमार स्वर्ण, देवेंद्र कुमार साहू, विजेन्द्र गिरी, टीकम चंद साहू, पति राम बघेल, बी लोहीदास, , इम्तियाज खान, प्रवीण कुमार, पेमू साहू, खेमेश्वर साहू, वासुदेव मांघी, पदाधिकारी कार्यकारी सदस्य ठेका श्रमिक ,गार्ड साथी तथा स्कूली शिक्षक सहित स्कूली बच्चों की गरिमा में उपस्थिति रही।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article शुद्धीकरण विवाद पर गरमाई सियासत, CM धामी बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस बेवजह दे रही तूल
    Next Article हिमाचल पर फिर बढ़ा कर्ज का बोझ, सरकार बाजार से लेगी 700 करोड़ का नया ऋण
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

    2026 प्रयागराज माघ मेला शुरू, संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    पौष पूर्णिमा के पावन स्नान के साथ हुआ शुभारंभ, 15 फरवरी तक चलेगा मेला पिछली साल ही प्रयागराज में दुनिया…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय

    यूपी: शादी समारोह में दूल्हे की मौत, दुल्हन की विदाई की रस्म के वक्त हुई घटना, चंद घंटों में उजड़ा सुहाग

    यूपी के फतेहपुर में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की ही मौत हो गई। इस घटना से समारोह में…

    2 Min Read
    ‘जिंदगी का कोई भरोसा नहीं…’, कॉलेज के फेयरवल में स्पीच देते हुए बेहोश हुई लड़की, फिर नहीं उठी
    राष्ट्रीय

    ‘जिंदगी का कोई भरोसा नहीं…’, कॉलेज के फेयरवल में स्पीच देते हुए बेहोश हुई लड़की, फिर नहीं उठी

    Heart Attack Viral Video: कोरोना काल के बाद अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत की घटनाएं आम हो गई…

    3 Min Read
    प्रयागराज
    राष्ट्रीय

    प्रयागराज हिंसा पर भड़के चंद्रशेखर आज़ाद: “… तो हम करेंगे CM हाउस का घेराव”

    प्रयागराज हिंसा पर भड़के चंद्रशेखर आज़ाद: “... तो हम करेंगे CM हाउस का घेराव” प्रयागराज | करछना क्षेत्र में हाल…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राष्ट्रीय खेल दिवस पर किरंदुल में सजा खिलाड़ियों के सम्मान का मंच, “गोल करो–पुरस्कार जीतो” ने बढ़ाया हॉकी का रोमांच और ली गई शपथ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password