jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शुद्धीकरण विवाद पर गरमाई सियासत, CM धामी बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस बेवजह दे रही तूल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शुद्धीकरण विवाद पर गरमाई सियासत, CM धामी बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस बेवजह दे रही तूल
उत्तराखंडराज्य

शुद्धीकरण विवाद पर गरमाई सियासत, CM धामी बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस बेवजह दे रही तूल

News Desk
Last updated: August 31, 2026 8:10 am
News Desk
Share
SHARE

हल्द्वानी। कांग्रेस की हल्द्वानी रामलीला मैदान में आठ अगस्त को हुई शंखनाद रैली के बाद परिसर के शुद्धीकरण को लेकर उपजा विवाद थम नहीं रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस कर इस मुद्दे को फिर से उठाया।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में छुआछूत जैसा कुछ भी नहीं होता है। यहां की जनता ने सबको आत्मसात किया है। आज पूरी दुनिया में सनातन की पताका लहरा रही है। ऐसे में कांग्रेस छुआछूत और जातिवाद बातें कर रही है। यह उनके समय में हुआ करता और वर्तमान में इस तरह का कुछ नहीं है। विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया और इसलिए इस प्रकार का मुद्दा ढूंढकर बेवजह तूल दे रही है।

भाजपा से कोई लेना-देना नहीं

गौलापार में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिन्होंने रामलीला मैदान में शुद्धीकरण किया था, उनका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। वे बीजेपी के पदाधिकारी नहीं हैं। प्रदेश में सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से काम हो रहा है।

सीएम धामी ने कहा हर कोई जानता है कि यह शुद्धीकरण कांग्रेस या मल्लिकार्जुन खरगे के विरोध में नहीं था। उत्तराखंड में तो कोई कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की जाति तक नहीं जानता है। प्रदेश में कौन इस बात को स्वीकार करेगा कि यहां पर जातिगत भेदभाव होता है। खरगे की सभा के दौरान रामलीला मैदान पर एक धर्म विशेष के लोगों ने धार्मिक उन्माद के नारे लगाए थे, जबकि वह धार्मिक स्थान है। वहां पर रामलीला का मंचन होता है। इसके विरोध में धार्मिक संगठनों ने शुद्धीकरण का कार्यक्रम किया था।

तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सीताराम केसरी कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया था, उन्हें किस तरह कार्यालय से बाहर किया गया था। जगजीवन राम के साथ कैसा आचरण किया गया और बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर को किस तरह कांग्रेस ने भारत रत्न से वंचित रखा, यह सब जानते हैं। कांग्रेस हमेशा से तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है। अब वह वोटों के लिए माहौल बनाना चाह रही है।

भड़काऊ भाषण देने वाले मौलाना के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर मदरसों को बंद करने को लेकर भड़काऊ भाषण देने वाले मौलाना मुफ्ती मुजीब प्रकरण पर सीएम धामी ने कहा कि मौलाना के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। कानून अपना काम करेगा। किसी मौलाना के कहने से राज्य की व्यवस्था नहीं चलेगी।

कोई मौलाना या मौलवी धमकाने वाला बयान देंगे तो यह धमकी में आने वाला उत्तराखंड नहीं है। ऐसा कांग्रेस पार्टी की सरकार में होता था, लेकिन अब भाजपा की सरकार है। यह देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाकर रखने, डेमोग्राफी को बचाने और देवत्व को समाप्त होने से रोकने वाली सरकार है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article युवाओं को पर्यटन में स्वरोजगार का मौका, सरकार दे रही 33 लाख तक की सब्सिडी
    Next Article राष्ट्रीय खेल दिवस पर किरंदुल में सजा खिलाड़ियों के सम्मान का मंच, “गोल करो–पुरस्कार जीतो” ने बढ़ाया हॉकी का रोमांच और ली गई शपथ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    कोंकण के हापुस में भीषण संकट; क्या इस साल केवल 20% उत्पादन ही हो पाएगा? हजारों करोड़ के कारोबार पर असर पड़ेगा।
    महाराष्ट्र

    कोंकण के हापुस में भीषण संकट; क्या इस साल केवल 20% उत्पादन ही हो पाएगा? हजारों करोड़ के कारोबार पर असर पड़ेगा।

    रत्नागिरी: हापुस! यह आम, जिसे हममें से कई लोग पसंद करते हैं और जो कोंकण की पहचान बन चुका है, पूरी…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    जाकर मर जाओ’ कहना आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का अहम फैसला

    चंडीगढ़ | Punjab and Haryana High Court ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी विवाद के दौरान “जाकर…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    टिहरी गढ़वाल में खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव, मुख्यमंत्री ने विकास और सुशासन का दिया संदेश

    टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज छाम, थौलधार (टिहरी गढ़वाल) में सांस्कृतिक विकास समिति…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने चित्रकूट में योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए चेक

    मेधावी छात्रों का भी किया सम्मान, सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक चित्रकूट, 8 जुलाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शुद्धीकरण विवाद पर गरमाई सियासत, CM धामी बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस बेवजह दे रही तूल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password