jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार

News Desk
Last updated: August 18, 2026 7:22 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ : गोमतीनगर पुलिस ने खुद को विदेश मंत्रालय का उच्च अधिकारी बताकर जबरन होटल में घुसे तीन युवकों में से दो को गिरफ्तार किया है. तीनों देर रात एक होटल में जबरन दाखिल हो गए. होटल के मुख्य द्वार को अंदर से बंद कर स्टाफ और गेस्ट को बंधक बना लिया. तलाशी के नाम पर कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए उनके मोबाइल फोन छीन लिए और मेहमानों को डराया-धमकाया.

Contents
About The AuthorNews Desk

आरोपियों के कब्जे से विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नाम से बने 478 फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं. तीन फर्जी आधार कार्ड, एक विदेशी आईडी कार्ड, विदेश मंत्रालय का एक अन्य आईडी कार्ड, 14 क्रेडिट व डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, एक चेक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. आरोपियों की पहचान अभिनव सिंह और शिवम चौहान के रूप में हुई है. अभिनव सिंह (29) नोएडा में रह रहा था, जबकि उसका स्थायी पता वाराणसी बताया गया है. दूसरा आरोपी शिवम चौहान (29) मेरठ का रहने वाला है.

​गोमतीनगर के विकासखंड-3 स्थित होटल क्रिस्टेलिया के नाइट मैनेजर कुमार सर्वोत्तम पाठक की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 15 अगस्त की रात करीब एक बजे तीन अज्ञात युवक होटल में पहुंचे. उन्होंने खुद को विदेश मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए होटल की तत्काल तलाशी लेने का रौब दिखाया. स्टाफ ने उनसे आधिकारिक पहचान पत्र मांगा, तो वे भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे.

​आरोपियों ने रिसेप्शन का गेट बंद कर दिया, दो कर्मचारियों का गला पकड़कर उन्हें जबरन अंदर घसीटा और सभी के मोबाइल फोन छीन लिए. ​बंधक बनाने के बाद तीनों संदिग्ध होटल की पहली और दूसरी मंजिल पर पहुंचे. वहां उन्होंने कमरों के दरवाजे जोर-जोर से खटखटाए और अंदर ठहरे गेस्ट से जबरन पूछताछ शुरू कर दी. जिन मेहमानों को बाहर जाना था, उन्हें भी रोक दिया गया.

​इसके बाद आरोपी दोबारा रिसेप्शन काउंटर पर पहुंचे और होटल के महत्वपूर्ण रजिस्टर व दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की. आरोप है कि उन्होंने कई जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर बाहर खड़ी अपनी कार में रख लिए. नाइट मैनेजर ने स्थानीय पुलिस को बुलाने की बात कही, तो आरोपियों ने किसी भी तरह के फोन कॉल और आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी.

इसी बीच एक कर्मचारी ने मौका पाकर एक गेस्ट के मोबाइल फोन से होटल संचालक को चुपके से पूरी घटना की जानकारी दी. संचालक ने बिना देर किए सीधे गोमतीनगर पुलिस से संपर्क किया. ​एसीपी गोमतीनगर रत्नेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया. पुलिस उनकी असली पहचान, होटल में घुसने के पीछे के मकसद और उनके बैकग्राउंड की गहन जांच कर रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘मेडल लाओ, सरकारी नौकरी पाओ’ CM योगी का बड़ा ऐलान- 1 महीने में 500 पदकवीरों को मिलेगी पक्की जॉब
    Next Article अनिल बलूनी पर फिर भरोसा, तीसरी बार मिली BJP के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    चार सूत्रीय मांगों को लेकर बेरोजगार लैब तकनीशियनों का अनोखा प्रदर्शन

    देहरादून। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड के बैनर तले एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने के 55वें दिन…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का सीएम रेखा गुप्ता ने किया स्वागत, बोलीं- छात्रों के हित सर्वोपरि

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेपर लीक मामलों में केंद्र सरकार द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के…

    2 Min Read
    बाल्ट पंचायत
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मंडी: उपप्रधान ने मुख्यमंत्री से की बाल्ट पंचायत को ओपन घोषित करने की मांग

    मंडी। बल्ह पंचायत के उपप्रधान संजय कुमार सुरेहली ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मंडी प्रशासन के खिलाफ शिकायत की है।…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के विकास को विश्व बैंक का साथ, जल संरक्षण से शिक्षा तक सहयोग पर मंथन

    देहरादून। उत्तराखंड को वर्ष 2047 तक सशक्त, समृद्ध, टिकाऊ और आपदा-प्रतिरोधी राज्य बनाने की दिशा में विश्व बैंक सहयोग करेगा। मुख्य…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password