jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, 27 जिलों में नए प्रभारी नियुक्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, 27 जिलों में नए प्रभारी नियुक्त
राज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, 27 जिलों में नए प्रभारी नियुक्त

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 15, 2026 10:47 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

 चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की नई टीम खड़ी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सभी जिलों में नये जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वैसे तो राज्य में 23 जिले हैं, लेकिन संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा के 27 जिले हैं। इन जिला प्रभारियों को तुरंत आवंटित जिलों में काम संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जिला प्रभारियों के कामकाज संभालने के कुछ समय बाद पार्टी जिलाध्यक्षों को भी बदलने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नई राज्य कमेटी बनाते हुए समस्त पदाधिकारियों को बदल दिया है। अब हर जिले में नये प्रभारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं। ऐसे में अगला पड़ाव अब जिला प्रधानों को बदलने का रहेगा। कुरुक्षेत्र में रमेश सैनी को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें तजिंद्र सिंह गोल्डी के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंटरनेट मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल

गोल्डी को जून 2026 में पद से हटाकर रमेश सैनी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया था। गोल्डी को हटाए जाने से कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर उनकी दो ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें सरकारी नौकरी लगवाने/नौकरी नियमित करवाने के नाम पर पैसों के लेन-देन की बातचीत का दावा किया गया था।

भाजपा ने संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों में प्रभारी नियुक्त किया है। नई नियुक्तियों में महिला नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

इन्हें मिली जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुसार पंचकूला जिले में रवि बतान, अंबाला में मदन चौहान, यमुनानगर में धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र में दीपक शर्मा, कैथल में अमरपाल राणा, करनाल में जवाहर यादव तथा पानीपत में ललित बत्रा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सोनीपत में राजबाला एडवोकेट, गोहाना में मीना चौहान, जींद में अशोक गुर्जर, रोहतक में विजयपाल एडवोकेट, झज्जर में हरविंद कोहली, डबवाली में रविंद्र बलियाला, सिरसा में भारतभूषण जुयाल, हांसी में प्रतिभा सुमन, हिसार में सुरेंद्र आर्य तथा फतेहाबाद में सुरेंद्र पुनिया को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भिवानी जिले में अरविंद यादव, दादरी में शैलेंद्र पांडेय, रेवाड़ी में मदन गोयल, महेंद्रगढ़ में वरुण श्योराण, गुरुग्राम में संदीप जोशी, गुरुग्राम महानगर में राजकुमार वोहरा, नूंह में दीपक मंगला, पलवल में नागेंद्र शर्मा, फरीदाबाद महानगर में कमल यादव तथा फरीदाबाद में लतिका शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों में चार महिलाओं को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नई नियुक्तियों में चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें राजबाला एडवोकेट को सोनीपत, मीना चौहान को गोहाना, प्रतिभा सुमन को हांसी तथा लतिका शर्मा को फरीदाबाद का दायित्व सौंपा गया है। इससे भाजपा संगठन में महिला नेतृत्व की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को और मजबूती मिलेगी।

जिला प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हांसी में विरोध-प्रदर्शन के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प
    Next Article नोएडा मीडिया क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    पहली बार ‘लैब’ से निकलकर ‘लैंड’ तक पहुंचे वैज्ञानिक

    डबल इंजन सरकार ने चलाया विकसित कृषि संकल्प अभियान, उत्तर प्रदेश के 14170 गांवों में 23.30 लाख किसानों से संवाद…

    8 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आज बाराबंकी को 542 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी

    बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की आधार शिला रखेंगे। भगवान लोधेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन करने के…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के वित्तीय हितों पर CM सुक्खू की विपक्ष से अपील, बोले- ‘दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दें साथ’

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के वित्तीय हितों के मुद्दे पर विपक्ष से राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश सरकार…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    एनएमडीसी की बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 290 आदिवासी छात्राओं का चयन

    नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा, अब तक 783 छात्राओं को मिला लाभ दंतेवाड़ा:…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, 27 जिलों में नए प्रभारी नियुक्त
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password