jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एनएमडीसी की बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 290 आदिवासी छात्राओं का चयन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एनएमडीसी की बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 290 आदिवासी छात्राओं का चयन
उत्तर प्रदेशराज्य

एनएमडीसी की बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 290 आदिवासी छात्राओं का चयन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 30, 2026 4:44 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा, अब तक 783 छात्राओं को मिला लाभ

दंतेवाड़ा: एनएमडीसी लिमिटेड ने अपनी प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 2026 में 290 आदिवासी छात्राओं को शामिल किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना का दायरा नर्सिंग शिक्षा से आगे बढ़ाते हुए मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र तक विस्तारित किया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और मेडिकल टेक्नोलॉजी में 290 छात्राओं को प्रवेश

इस वर्ष के नए बैच में विभिन्न संस्थानों में बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 110 छात्राओं, जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) कार्यक्रम के लिए 90 छात्राओं और आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित अपोलो यूनिवर्सिटी में मेडिकल टेक्नोलॉजी के छह अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए 90 छात्राओं को शामिल किया गया है।

वर्ष 2011-12 में शुरू की गई यह योजना छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की आदिवासी छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करती है। शुरुआत में 25 छात्राओं के साथ शुरू हुई इस योजना का पिछले वर्षों में विस्तार हुआ है। कंपनी के अनुसार, अब तक इस कार्यक्रम के तहत 783 छात्राओं को लाभान्वित किया गया है, जिस पर 30.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

प्रतिष्ठित संस्थानों में मिल रही व्यावसायिक शिक्षा

नर्सिंग कार्यक्रम के तहत छात्राओं को हैदराबाद स्थित अपोलो स्कूल ऑफ नर्सिंग, चित्तूर स्थित अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चेन्नई स्थित एसआरएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हैदराबाद स्थित केआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग और यशोदा कॉलेज ऑफ नर्सिंग सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा के लिए भेजा जाता है।

इस योजना के तहत छात्राओं की शिक्षा से संबंधित सभी खर्चों का वहन किया जाता है। इसमें ट्यूशन फीस, छात्रावास, अध्ययन सामग्री, यूनिफॉर्म और परीक्षा शुल्क शामिल हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

बस्तर संभाग के छह जिलों की छात्राओं को प्राथमिकता

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को लाभान्वित करना है। वर्ष 2026 के प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय की अधिकतम सीमा 72,000 रुपये निर्धारित की गई थी। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश की पात्रता अलग-अलग है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

लगभग 88 प्रतिशत स्नातकों को रोजगार, 80 प्रतिशत छत्तीसगढ़ में दे रहीं सेवाएं

जिन स्नातकों के रोजगार संबंधी आंकड़े उपलब्ध हैं, उनमें से लगभग 88 प्रतिशत को रोजगार प्राप्त हुआ है। वहीं, रोजगार पाने वाली करीब 80 प्रतिशत छात्राएं छत्तीसगढ़ में ही कार्यरत हैं और राज्य के विभिन्न शासकीय एवं ग़ैर शासकीय स्वास्थ्य संथाओं में अपना योगदान दे रही हैं।

नियमित सरकारी नर्सिंग पदों पर नियुक्ति पाने वाली छात्राएं प्रतिमाह 50,000 से 60,000 रुपये तक वेतन अर्जित कर रही हैं, जबकि संविदा आधारित सरकारी नौकरियों और निजी क्षेत्र में कार्यरत छात्राओं का मासिक वेतन लगभग 20,000 से 25,000 रुपये है।

प्रत्येक एक रुपये के निवेश पर 8.55 रुपये का सामाजिक प्रतिफल

नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी) द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, इस योजना का सामाजिक निवेश पर प्रतिफल (सोशल रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट) प्रत्येक एक रुपये के निवेश पर 8.55 रुपये आंका गया है।

एनएमडीसी लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार ठाकुर ने कहा, “नर्सिंग और मेडिकल टेक्नोलॉजी दोनों क्षेत्रों में सहायता का विस्तार करके हमारा उद्देश्य आदिवासी बेटियों के लिए रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के व्यापक अवसर तैयार करना है। उनकी सफलता से न केवल उनके परिवार सशक्त होंगे, बल्कि दूरस्थ और सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। यह देखकर अत्यंत खुशी होती है कि इनमें से कई छात्राएं अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में अपने गांवों और कस्बों में लौटकर स्थानीय समुदाय की सेवा करने का विकल्प चुनती हैं।”

बालिका शिक्षा योजना के दायरे में मेडिकल टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रमों को शामिल करने से अब यह कार्यक्रम व्यावसायिक कौशल विकास और रोजगार के अधिक व्यापक अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित हो गया है। वहीं, इसका नर्सिंग कार्यक्रम दूरस्थ और सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता बढ़ाने में लगातार योगदान दे रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ग्रेटर नोएडा: UP PET परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, DCP प्रवीन रंजन सिंह ने किया सेंटर्स का निरीक्षण
    Next Article आईएमएस नोएडा में जापानी प्रतिनिधिमंडल का दौरा विद्यार्थियों को बताए वैश्विक करियर के अवसर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ योजना शुरू: बहादुर बच्चों को मिलेगा 51-51 हजार रुपये का इनाम

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप राज्य में असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    सालगिरह पर समाज सेवा की अनोखी मिसाल: किरंदुल में अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

    दंतेवाड़ा | किशोर कुमार रामटेके, वंदे भारत नेशनल न्यूज़ एवं सीजी संविधान छत्तीसगढ़:आज के दौर में जहां लोग जन्मदिन और…

    3 Min Read
    स्टार्टअप
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड: स्टार्टअप इकोसिस्टम में राष्ट्रीय स्तर पर ‘लीडर’ का सम्मान

    देहरादून। उत्तराखण्ड ने स्टार्टअप के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एनएमडीसी की बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 290 आदिवासी छात्राओं का चयन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password