गौतमबुद्धनगर। आज जेवर विधानसभा के अंतर्गत भाजपा जेवर मंडल की संगठनात्मक बैठक में जिला प्रभारी श्रीमती कान्ता कर्दम जी जेवर विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री मुंशीलाल गौतम जी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला प्रभारी श्री कान्ता कर्दम जी ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण और जिम्मेदारी के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।
जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन की प्रत्येक इकाई को सक्रिय करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री मुंशीलाल गौतम जी ने कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और पूरी निष्ठा के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटें।
बैठक में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र भाटी जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर विकाश चौधरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य जिला मंत्री चन्द्रमणि भारद्वाज रजनी तोमर मुकेश भाटी मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा गजेन्द्र वाल्मीकि दिनेश भाटी सुनील रावत पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

