jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन: सीएम नायब सैनी संग कुलदीप शर्मा की ‘चाय पर चर्चा’ ने बढ़ाई सियासी हलचल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन: सीएम नायब सैनी संग कुलदीप शर्मा की ‘चाय पर चर्चा’ ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यहरियाणा

पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन: सीएम नायब सैनी संग कुलदीप शर्मा की ‘चाय पर चर्चा’ ने बढ़ाई सियासी हलचल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 3, 2026 11:32 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। राजनीति में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच नेताओं की अनौपचारिक मुलाकातें कई बार नई चर्चा को जन्म दे देती हैं। पंचकूला में हरियाणा विधानसभा की ओर से आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सोमवार को कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की चाय पर मुलाकात ने सभी का खासा ध्यान खींचा। दोनों नेताओं की इस आत्मीय मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग नजरिये से देखा जा रहा है।

हुड्डा के साथ चल रहे मतभेद

सम्मेलन के दौरान कुलदीप शर्मा मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ आत्मीय भाव से बैठकर चाय पीते नजर आए। दोनों नेताओं के बीच सहज बातचीत की तस्वीर ने राजनीतिक चर्चा को हवा दी। कुलदीप शर्मा इन दिनों कांग्रेस के भीतर अपने राजनीतिक रुख और बयानों को लेकर चर्चा में हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनके मतभेद भी सार्वजनिक चल रहे हैं। उनके समधी पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा और समधन विधायक शक्ति रानी शर्मा भाजपा की राजनीति करते हैं। विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा भाजपा के समर्थन से राज्यसभा सदस्य बने थे।

कुलदीप शर्मा राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा के ससुर हैं। कुलदीप अपने बेटे चाणक्य पंडित के लिए करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस टिकट मांग रहे थे, जो नहीं मिल सकी। उसके बाद से कुलदीप के तेवर गरम हैं।

रामबिलास शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

वहीं, दूसरी तस्वीर ने राजनीतिक सौहार्द का संदेश दिया। व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का हाल जानने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उनके पास पहुंचे। रामबिलास शर्मा ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी वहां पहुंच गए। खास बात यह रही कि रामबिलास शर्मा का एक हाथ ओम बिरला ने और दूसरा भूपेंद्र हुड्डा ने थाम रखा था। यह वही रामबिलास शर्मा हैं, जब कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को जींद विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया था और रामबिलास शर्मा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कहा था कि अब आपका कांटा निकल गया है।

नेताओं की ये अनौपचारिक मुलाकातें भी छाई रहीं

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के निर्देशन में आयोजित सम्मेलन में 1966 में प्रदेश गठन के बाद से अब तक के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पुराने नेताओं के अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था।

सम्मेलन की राजनीतिक चर्चाओं में नेताओं की ये अनौपचारिक मुलाकातें भी छाई रहीं। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता एवं इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला इस सम्मेलन में नजर नहीं आए, लेकिन उनके विधायक बेटे अर्जुन चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भारतीय जानता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर की विधानसभा बैठक आयोजन संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर तक सक्रियता पर भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न
    Next Article सम्मान, विदाई और दीपावली की खुशियां,नोएडा मीडिया क्लब में दिखा सौहार्द
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद: लगातार चोरियों से बेबस लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस के बजाय अब खुद करेंगे इलाकों में गश्त

    गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर सेक्टर-9 स्थित जी और एफ ब्लॉक में लगातार चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं से परेशान…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    करेरी गांव का दशकों पुराना इंतजार खत्म, पहली बार शुरू हुई बस सेवा

    शाहपुर/कांगड़ा: कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले करेरी गांव के लिए शनिवार का दिन एक ऐतिहासिक सौगात…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘विदेश भागने की फिराक में बचे दो शूटर!’ अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, लुकआउट नोटिस जारी

    हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में दो शूटरों मोहित और सुमित को एनकाउंटर में ढेर करने के बाद पुलिस अब…

    6 Min Read
    बिहार

    बिहार को चाहिए समग्र विकास, न कि विशेष राज्य का दर्जा: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    बिहार को चाहिए समग्र विकास, न कि विशेष राज्य का दर्जा: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गया (बिहार), अगस्त 2025…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन: सीएम नायब सैनी संग कुलदीप शर्मा की ‘चाय पर चर्चा’ ने बढ़ाई सियासी हलचल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password