jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देखभाल नहीं करने वाले बच्चे को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे मां-बाप, योगी सरकार ने बदला कानून
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देखभाल नहीं करने वाले बच्चे को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे मां-बाप, योगी सरकार ने बदला कानून
उत्तर प्रदेशराज्य

देखभाल नहीं करने वाले बच्चे को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे मां-बाप, योगी सरकार ने बदला कानून

News Desk
Last updated: August 26, 2026 7:34 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। देखभाल न करने वाले या अत्याचार करने वाले बच्चों को अब वृद्ध माता-पिता आसानी से अपनी संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक जीवन और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ‘उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014’ में संशोधन करते हुए नियम 22 में 22क, 22ख और 22ग जोड़ने का निर्णय लिया है। मंगलवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

प्रदेश में केंद्र सरकार का माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 लागू है। इसे प्रदेश में वर्ष 2012 से लागू किया गया था और वर्ष 2014 में इसकी नियमावली जारी की गई थी।

पूर्व में प्रदेश में गठित राज्य सप्तम विधि आयोग ने इस नियमावली में तीन संशोधनों की सिफारिश चार दिसंबर 2020 को की थी। विधि आयोग ने वर्ष 2014 में बनी नियमावली को केंद्रीय अधिनियम के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं माना था।

विधि आयोग ने नियमावली के नियम 22 में तीन और नियम 22-क, 22-ख व 22-ग बढ़ाने की सिफारिश की थी। कैबिनेट से स्वीकृत नए प्रविधानों के तहत यदि किसी भी वरिष्ठ नागरिक की संतान या उनके अन्य आश्रित रिश्तेदार उनका भरण-पोषण नहीं कर रहे हैं अथवा उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार कर रहे हैं तो पीड़ित बुजुर्ग उन्हें अपनी संपत्ति (स्व अर्जित संपत्ति) से बेदखल कर सकेंगे।

ऐसे मामलों में जिला मजिस्ट्रेट के पास शिकायत की जा सकेगी और उन्हें इस प्रकार के सभी मामलों की मासिक रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। शिकायतों की सुनवाई 30 दिन के अंदर की जाएगी, ताकि बुजुर्गों को न्याय के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

अगर वरिष्ठ नागरिक स्वयं आवेदन करने में असमर्थ हैं तो कोई संस्था भी उनकी ओर से ऐसा आवेदन दाखिल कर सकती है। अधिकरण को यह अधिकार होगा कि वे बेदखली का आदेश जारी कर सकें।

यदि कोई व्यक्ति आदेश जारी होने से 30 दिनों के अंदर वरिष्ठ नागरिक की संपत्ति से बेदखली आदेश को नहीं मानता है तो अधिकरण उस संपत्ति पर पुलिस की मदद से कब्जा कर सकता है।

संबंधित पुलिस भी बेदखली आदेश का पालन कराने के लिए बाध्य होगी। अधिकरण ऐसी संपत्ति को बुजुर्ग को सौंप देगा। जिला मजिस्ट्रेट अगले माह की सात तारीख तक ऐसे मामलों की मासिक रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे। वहीं अधिकरण के आदेश के खिलाफ वरिष्ठ नागरिक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित अपीलीय अधिकरण में अपील कर सकते हैं।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बुजुर्गों को इस व्यवस्था का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए बेदखली की प्रक्रिया को स्पष्ट और समयबद्ध बनाया गया है। जल्द ही सरकार एक टोल नंबर भी जारी करेगी, ताकि यदि कोई वरिष्ठ नागरिक स्वयं जाकर शिकायत करने में सक्षम न हो तो उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC पर योगी सरकार का दांव, निजी हाथों में सौंपा
    Next Article यूपी में अब हर श्रमिक को देना होगा नियुक्ति पत्र, नियमावली-2026 पर योगी कैबिनेट की मुहर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    रोहतक में आज सजेगा मेधावियों का सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे प्रतिभाओं को सम्मानित

    अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन आज रोहतक में आयोजित किया जा रहा है। 23 जुलाई को रोहतक…

    2 Min Read
    परियोजनाओं
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में बड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य, डीपीआर और ठेकेदारों की जानकारी उपलब्ध

    चंडीगढ़: हरियाणा की सभी बड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। इन क्यूआर…

    1 Min Read
    अमरनाथ यात्रा
    जम्मू कश्मीर

    अमरनाथ यात्रा 2025 का शुभारंभ | LG मनोज सिन्हा ने की प्रथम पूजा, बाबा बर्फानी के दर्शन

    अमरनाथ यात्रा 2025 का शुभारंभ: मनोज सिन्हा ने की प्रथम पूजा, गूंजे 'बम बम भोले' के जयकारे जम्मू-कश्मीर:देश की सबसे…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीबिहारमनोरंजनराज्य

    “हमने पटना और बेंगलुरु नेवी पोर्ट तबाह कर दिए!” – पाकिस्तानी दावों पर भारतीयों का रिएक्शन हुआ वायरल

    पाकिस्तानियों के दावों पर इंडियंस का रिएक्शन वायरल! ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर इतना झूठ फैला…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देखभाल नहीं करने वाले बच्चे को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे मां-बाप, योगी सरकार ने बदला कानून
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password