jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC पर योगी सरकार का दांव, निजी हाथों में सौंपा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC पर योगी सरकार का दांव, निजी हाथों में सौंपा
उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC पर योगी सरकार का दांव, निजी हाथों में सौंपा

News Desk
Last updated: August 26, 2026 6:54 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में तैयार हुआ गोमतीनगर का जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) अब निजी क्षेत्र के हाथों संचालित किया जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में जेपीएनआईसी को वृंदावन बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड एंड राकवुड होटल्स एंड रिजार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को 30 वर्ष की लीज पर देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

इसके बदले कंपनी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को सालाना छह करोड़ रुपये लीज रेंट देगी, जिसमें हर वर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। यानी लंबे समय से बंद पड़ी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अब निजी संचालन के जरिए उपयोग में लाने की तैयारी है।

25 करोड़ रुपये की परफारमेंस गारंटी

जेपीएनआईसी के संचालन के लिए चयनित कंपनी से 10.11 करोड़ रुपये अग्रिम राशि और 25 करोड़ रुपये की परफारमेंस गारंटी ली जाएगी। परियोजना में अब तक 821.74 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लीज से प्राप्त धनराशि को ब्याज सहित संकलित कर एलडीए द्वारा सरकार को यह धनराशि वापस की जाएगी।

कैबिनेट निर्णयों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि एलडीए प्रदेश सरकार को 30 वर्षों में ब्याज सहित 857 करोड़ रुपये वापस करेगी। सरकारी आयोजनों के लिए वर्ष में 50 दिन जेपीएनआईसी सरकार को मुफ्त दिया जाएगा।

बढ़ाया जा सकेगा अनुबंध

जेपीएनआईसी के संचालन और रखरखाव के लिए पहले 35 वर्ष का अनुबंध प्रस्तावित था। अब सहमति के आधार पर पहली बार 30 वर्ष और दूसरी बार 25 वर्ष तक अनुबंध बढ़ाने का प्रविधान रखा गया है। इससे परियोजना के दीर्घकालिक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी संचालक के पास रहेगी।

इसमें ऑडिटोरियम, कन्वेंशन सेंटर, विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कोर्ट और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। सरकार की ओर से विकसित इन उच्चस्तरीय खेल सुविधाओं का लाभ आम लोगों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का प्रविधान होगा। इससे जेपीएनआईसी को केवल एक बंद पड़ी इमारत के बजाय खेल, आयोजनों और सार्वजनिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होने की संभावना है।

जेपीएनआईसी के संचालन के लिए पूर्व में गठित त्रिस्तरीय सोसाइटी को सरकार पहले ही भंग कर परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित कर चुकी है। अब एलडीए के माध्यम से इसके निजी संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सैनी सरकार का रक्षाबंधन गिफ्ट: महिलाओं और बच्चों को 36 घंटे तक मुफ्त रोडवेज यात्रा
    Next Article देखभाल नहीं करने वाले बच्चे को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे मां-बाप, योगी सरकार ने बदला कानून
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाने के लिए एकजुट…

    4 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    लौह अयस्क उत्पादन में NMDC Limited ने बनाया इतिहास, 50 मिलियन टन का आंकड़ा पार

    दंतेवाड़ा/रायपुर। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी NMDC Limited ने लौह अयस्क उत्पादन के क्षेत्र में एक नया…

    1 Min Read
    राज्यहरियाणा

    नूंह में गरजेंगे सीएम नायब सैनी, ‘मेवात विकास संकल्प रैली’ में घोषणाओं की उम्मीद

    नूंह: नूंह जिले की पुनहाना विधानसभा क्षेत्र स्थित नई अनाज मंडी में आज शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा करने पर पक्का होने के लिए सरकारी कार्यालयों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC पर योगी सरकार का दांव, निजी हाथों में सौंपा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password