jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नववर्ष 2026 पर पिटकुल की उपलब्धियां और भविष्य की कार्ययोजना
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नववर्ष 2026 पर पिटकुल की उपलब्धियां और भविष्य की कार्ययोजना
उत्तर प्रदेशराज्य

नववर्ष 2026 पर पिटकुल की उपलब्धियां और भविष्य की कार्ययोजना

Tripty Srivastava
Last updated: January 1, 2026 7:27 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने पिटकुल परिवार को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए निगम की उपलब्धियों और आगामी लक्ष्यों को साझा किया। मुख्यालय ‘विद्युत भवन’ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

एमडी ध्यानी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में पिटकुल ने ₹82.88 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ (कर पूर्व ₹121.15 करोड़) अर्जित किया, जबकि वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड शासन को साढ़े बारह करोड़ रुपये का लाभांश दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नियमित कार्मिकों, पूर्णकालिक निदेशकों तथा आउटसोर्स कर्मियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि पिटकुल की ट्रांसमिशन उपलब्धता 99.7 प्रतिशत रही और ट्रांसमिशन हानि 1 प्रतिशत से कम दर्ज की गई, जिसके चलते निगम की रेटिंग A+ से बढ़कर A++ हो गई है। इससे ऋण पर 0.25 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा।
एमडी ने पिटकुल की दीर्घकालिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2004-05 में जहां 17 उपसंस्थान थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 51 हो गई है। वर्ष 2030 तक 72 उपसंस्थान ऊर्जीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी अवधि में लाइन लंबाई 1589 से बढ़कर 3536 सर्किट किलोमीटर और ट्रांसफॉर्मर क्षमता 1782 एमवीए से बढ़कर 9363 एमवीए हो गई है।

उन्होंने बताया कि एडीबी की पांच परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें देहरादून और कुमाऊं मंडल के महत्वपूर्ण जीआईएस उपसंस्थान शामिल हैं, जिन्हें निर्धारित समय से पूर्व पूरा किया जाएगा। साथ ही बिंदाल–पुरूकुल लाइन, पिथौरागढ़–लोहाघाट लाइन और 220 केवी बरम उपकेंद्र का कार्य भी समय पर पूर्ण किया गया है।
कार्मिक कल्याण की दिशा में वर्ष 2025 में पदोन्नति, नियमितीकरण, स्थायीकरण, एसीपी, प्रशिक्षण, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान और वृक्षारोपण जैसे कई उल्लेखनीय कार्य किए गए। खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में भी पिटकुल के कार्मिकों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एमडी ध्यानी ने कार्मिकों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मूलमंत्र “सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि” तथा “विकल्प रहित संकल्प” को आत्मसात करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि वर्ष 2026 में पिटकुल ₹300 करोड़ के लाभ का लक्ष्य हासिल कर सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सरकार चली गांव की ओर बहुत सी जनसमस्याओं का किया मौक़े पर ही समाधान
Next Article एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

MAAsterG
उत्तर प्रदेश

MAAsterG योगा से योग की यात्रा – सिर्फ व्यायाम नहीं, एक चेतन अनुभव

MAAsterG योगा से योग की यात्रा – सिर्फ व्यायाम नहीं, एक चेतन अनुभव आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)…

3 Min Read
योगी सरकार
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में योगी सरकार में चलाने जा रही 100 दिन का बड़ा अभियान, घर-घर जाएंगी टीमेंं

लखनऊ: योगी सरकार एक बार फिर तपेदिक (टीबी) उन्मूलन के लिए प्रदेश में 100 दिवसीय विशेष सघन रोगी खोज अभियान शुरू…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

अमेठी हत्याकांड: झाड़-फूंक के नाम पर हत्या, ईंटों में बांधकर कुएं में फेंका था तांत्रिक का शव

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में चार दिन पहले हुए तांत्रिक विजय सिंह की हत्या का पुलिस सनसनीखेज खुलासा किया…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

आरटीआई लोकतंत्र की आत्मा, पारदर्शी शासन की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में आरटीआई अधिनियम (सूचना का अधिकार कानून) के लागू होने के…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: नववर्ष 2026 पर पिटकुल की उपलब्धियां और भविष्य की कार्ययोजना
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password