jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड बीजेपी में सियासी हलचल तेज: नवनियुक्त प्रभारी राम माधव और सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का पहला प्रदेश दौरा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड बीजेपी में सियासी हलचल तेज: नवनियुक्त प्रभारी राम माधव और सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का पहला प्रदेश दौरा
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड बीजेपी में सियासी हलचल तेज: नवनियुक्त प्रभारी राम माधव और सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का पहला प्रदेश दौरा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 1, 2026 7:43 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज होने वाली है. क्योंकि उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज व अरविंद मेनन दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उत्तराखंड बीजेपी के लिए अगले कुछ दिन खास रहने वाले हैं. उत्तराखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन दो दिवसीय दौरे दो और तीन अक्टूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों नेताओं का यह पहला उत्तराखंड दौरा हैं.

पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक: उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राम माधव और दोनों सह प्रभारी प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक पार्टी के कामकाज, प्रचार-प्रसार और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों से सीधे बातचीत करेंगे. इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राम माधव की सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक रखी गई है. पहले दिन इस बैठक में प्रदेश में पार्टी की मौजूदा गतिविधियों के साथ ही आने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी.

भाजपा के पांच प्रकोष्ठों के साथ बैठक होगी: बैठक के दूसरा दिन संगठन के लिहाज से काफी अहम रहेगा. इस दिन भाजपा के पांच प्रकोष्ठों के साथ बैठक होगी. इसके अलावा पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और जिला संयोजकों को भी बैठक में शामिल किया जाएगा. इस बैठक में मुख्य फोकस पार्टी के प्रचार-प्रसार पर रहेगा. प्रदेश स्तर से तैयार होने वाले कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को जिला और मंडल स्तर तक किस तरह पहुंचाया जाए, इसको लेकर चर्चा होगी.

इसके साथ ही जिलों में पार्टी के प्रचार-प्रसार को लेकर चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली जाएगी. जिला अध्यक्षों और संयोजकों के साथ बातचीत में स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा. भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के लिए यह दौरा संगठन को करीब से समझने का पहला मौका भी होगा.

बता दें कि उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने है, जिसके लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है. ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों को ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव में ABVP का दबदबा: महेंद्र भट्ट बोले- ‘युवाओं ने राष्ट्रवादी विचारों पर लगाई मुहर’
    Next Article उत्तराखंड में बदलेंगे सरकारी योजनाओं के पैमाने: काम और बजट से नहीं, अब ‘वास्तविक लाभार्थियों’ से तय होगी सफलता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर दी राहत; जानें पूरा अपडेट

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी राहत दी…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    HP PWD बड़ा फैसला: 5 लाख तक के रिस्टोरेशन कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर को हरी झंडी, 2-3 दिन में मिलेगा वर्क अवार्ड

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला उपायुक्तों की रिपोर्ट पर एसडीआरएफ/एनडीआरएफ के तहत स्वीकृत 5 लाख तक के रिस्टोरेशन कार्यों के…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘औरगंजेब ने पिता शाहजहां को पानी तक के लिए तरसा दिया था’, सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने समझाई सनातन धर्म की ताकत

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है. इसमें…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड बीजेपी में सियासी हलचल तेज: नवनियुक्त प्रभारी राम माधव और सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का पहला प्रदेश दौरा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password