jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: PM मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, 11 बजे होगा उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » PM मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, 11 बजे होगा उद्घाटन
राज्यहरियाणा

PM मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, 11 बजे होगा उद्घाटन

News Desk
Last updated: July 17, 2026 11:07 am
News Desk
Share
SHARE

जींद। हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करने व विकसित हरियाणा विकसित भारत रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी बुधवार को जींद आएंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11 बजे रेलवे जंक्शन पर पहुंचेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

दस मिनट तक हाइड्रोजन ट्रेन के ड्राइवर कैब, फ्यूल सेल, हाइड्रोजन स्टोरेज कंपार्टमेंट को देखेंगे। उसके बाद पोडियम पर जाकर सवा 11 बजे प्लेटफार्म नंबर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना करेंगे। उद्घाटन समारोह में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आएंगे। वे दिल्ली से विशेष ट्रेन में आएंगे और सुबह 8.20 बजे जींद जंक्शन पर पहुंच जाएंगे।

डीआरएम के साथ- साथ रेलवे के अन्य अधिकारी भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हेलीकाप्टर से जींद पहुंचे। उन्होंने इलेक्ट्रिक गाड़ी से दोपहर बाद रेलवे जंक्शन पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उसके बाद रैली स्थल पर हुडा ग्राउंड में पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

रैली इको फ्रेंडली होगी। इसलिए मंत्री, विधायकों व कार्यकर्ताओं को इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों में ही रैली में आने का आह्वान किया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रैली स्थल, पार्किंग, रेस्ट हाउस के पास चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। रैली में लोगों को लाने के लिए 145 इलेक्ट्रिक बसें लगाई गई हैं।

जंक्शन व ट्रेन को सजाने के लिए कोलकाता से बुलाए सज्जाकार

रेलवे जंक्शन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जंक्शन व हाइड्रोजन ट्रेन को सजाने के लिए कोलकाता से सज्जाकार बुलाए गए हैं। वहीं दिल्ली से 12 क्विंटल फूल मंगवाए गए हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर जहां पोडियम से प्रधानमंत्री ट्रेन को हरी झंडी सजाएंगे, उसको भी शाम को सजाने का काम जारी था।

विद्यार्थियों के लिए जारी किए विशेष पास

पहले दिन उद्घाटन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन स्कूली विद्यार्थी सफर करेंगे। जींद जंक्शन से बैठने वाले विद्यार्थी व शिक्षक पिंडारा जंक्शन तक जाएंगे। गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत स्टेशनों से भी विद्यार्थी सफर करेंगे। अलग- अलग स्कूलों से विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिनके लिए विशेष पास बनाकर संबंधित स्टेशनों पर जींद जंक्शन से भेज दिए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध

रेलवे जंक्शन, रैली स्थल व शहर में प्रधानमंत्री के दौरे के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
शहर में 80 नाके लगाए गए हैं। 15 आइपीएस अधिकारी, 50 डीएसपी व 4500 के आसपास पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में लगे हुए हैं।

आमजन को रेलवे जंक्शन के मुख्य गेट से नहीं जाने दिया जा रहा। कड़ी जांच के बाद ही लोगों को जंक्शन के अंदर जाने दिया जा रहा है। जंक्शन परिसर के सामने बैरिकेडिंग भी की गई है। प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। रेलवे जंक्शन मैदान में हेलिपेड बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन व रैली स्थल के पास हेलिपेड बनाया गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हाइड्रोजन ट्रेन में सफर के लिए तैयार हो जाइए, जींद से सोनीपत तक 25 रुपये में यात्रा
    Next Article सोनम-मुस्कान से भी बड़ी कातिल निकली दामिनी, बेड पर सोते पति को पहुंचाया यमराज के पास, कत्ल का अंदाज सबसे जुदा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    तेजस्वी यादव
    बिहार

    तेजस्वी यादव के घर के बाहर चलीं गोलियां, बिहार में जंगलराज चरम पर

    0 Min Read
    पंजाब सरकार
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले में सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के सम्मान में 20 जनवरी को छुट्टी घोषित की

    गुरदासपुर। पंजाब सरकार ने महान तपस्वी योगराज सतगुरु श्री बाबा लाल दयाल जी के 671वें जन्मदिवस के मौके पर 20 जनवरी…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में निवेश का नया दौर: 1.5 लाख करोड़ का निवेश और 5 लाख नए रोजगार

    चंडीगढ़। पंजाब में निवेश का माहौल बीते कुछ वर्षों में तेजी से बदला है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इनवेस्ट पंजाब…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नई नवाचार नीति लागू, स्टार्टअप और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

    शिमला: प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: PM मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, 11 बजे होगा उद्घाटन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password