jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हाइड्रोजन ट्रेन में सफर के लिए तैयार हो जाइए, जींद से सोनीपत तक 25 रुपये में यात्रा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हाइड्रोजन ट्रेन में सफर के लिए तैयार हो जाइए, जींद से सोनीपत तक 25 रुपये में यात्रा
राज्यहरियाणा

हाइड्रोजन ट्रेन में सफर के लिए तैयार हो जाइए, जींद से सोनीपत तक 25 रुपये में यात्रा

News Desk
Last updated: July 17, 2026 11:04 am
News Desk
Share
SHARE

सोनीपत/गोहाना। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का नियमित सफर उद्घाटन के बाद यानी 17 जुलाई से आम यात्रियों के लिए भी शुरू हो जाएगा। जींद-साेनीपत रेलखंड पर चलने वाली इस ट्रेन में यात्री पैसेंजर ट्रेनों की तरह वापसी में सोनीपत से जींद की तरफ जाते समय सामान्य किराया देकर यात्रा कर सकेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

ये ट्रेन 14 स्टेशनों का सफर कराएगी। जींद से सोनीपत तक का अधिकतम किराया 25 रुपये रहेगा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सोनीपत पुलिस कमिश्नरी के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगाई गई है।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जींद से सुबह 11 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन यात्रा में ट्रेन की दो बोगियां रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों और विशेष अतिथियों के लिए आरक्षित रहेंगी, जबकि शेष बोगियों में पांच स्टेशनों से 200-200 विद्यार्थियों सहित कुल 1000 विद्यार्थी सफर करेंगे।

इनमें पांडु पिंडारा, गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन का संचालन 74010 और 74009 सेवाओं के रूप में होगा। नियमित संचालन के दौरान ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलकर दोपहर एक बजे जींद पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

14 स्टेशनों पर होगा ठहराव

जींद जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी होते हुए सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी सभी स्टेशनों पर इसी क्रम में ठहराव रहेगा।

-17 जुलाई को सोनीपत से वापसी में आम यात्रियों के लिए नियमित संचालन शुरू
-सेानीपत से जींद तक अधिकतम किराया सिर्फ 25 रुपये
-14 स्टेशनों पर ठहराव, दैनिक यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
-ट्रेन नंबर— 74010 / 74009
-89 किमी का एक तरफ का होगा सफर

सोनीपत में वापसी में यह रहेगा किराया

स्टेशनकिराया
बड़वासनी10 रुपये
मोहाना10 रुपये
लाठ10 रुपये
रभड़ा10 रुपये
गोहाना10 रुपये
खंदराई15 रुपये
बुटाना15 रुपये
इशापुर खेड़ी20 रुपये
भंभेवा20 रुपये
ललित खेड़ा20 रुपये
पांडू पिंडारा25 रुपये
जींद सिटी25 रुपये
जींद जंक्शन25 रुपये

किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेंगी ट्रेन

स्टेशनआगमनप्रस्थान
जींद जंक्शन——10:50
जींद सिटी11:0711:08
पांडू पिंडारा11:1511:16
ललित खेड़ा11:2811:29
भंभेवा11:3811:39
ईशापुर खेड़ी11:4511:46
बुटाना11:5211:53
खंदराई12:0012:01
गोहाना12:0812:09
रभड़ा12:1712:18
लाठ12:2612:27
मोहाना12:3512:36
बरवासनी12:4612:47
सोनीपत13:00——

नोट: ट्रेन के नियमित संचालन की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल, गोद लेने की प्रक्रिया को बनाया जाएगा और पारदर्शी
    Next Article PM मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, 11 बजे होगा उद्घाटन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद।

    ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं। शिविर में 73 समस्याएं पंजीकृत हुई जिसमें से 27 का…

    4 Min Read
    मुख्य सचिव
    उत्तराखंडराज्य

    हर बच्चा खास है: मुख्य सचिव ने छात्रों को प्रोत्साहित कर भविष्य निर्माण में सहयोग की अहमियत बताई

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आयोजित ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम…

    3 Min Read
    पंचायत
    उत्तराखंडराज्य

    पंचायत घर निर्माण को लेकर राज्य सरकार का बड़ा कदम

    देहरादून: ग्रामीण शासन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाने की तैयारी कर ली…

    3 Min Read
    चुनावी साल
    पंजाबराज्य

    चुनावी साल में आप का जोरदार हमला: भगवंत मान-केजरीवाल ने पूर्व सरकारों पर साधा निशाना

    चुनावी साल में पंजाब की सियासी गरमाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हाइड्रोजन ट्रेन में सफर के लिए तैयार हो जाइए, जींद से सोनीपत तक 25 रुपये में यात्रा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password