jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: PM मोदी से मिले CM सैनी, हरियाणा में 5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य और गुरुग्राम के एक्शन प्लान पर हुई चर्चा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » PM मोदी से मिले CM सैनी, हरियाणा में 5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य और गुरुग्राम के एक्शन प्लान पर हुई चर्चा
राज्यहरियाणा

PM मोदी से मिले CM सैनी, हरियाणा में 5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य और गुरुग्राम के एक्शन प्लान पर हुई चर्चा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 28, 2026 10:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

 चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा की नई औद्योगिक पॉलिसी, प्रदेश में नया निवेश व विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में लांच की गई नई औद्योगिक नीति और उसके साथ जारी की गईं नौ सेक्टोरल पालिसियों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया। नई औद्योगिक नीति के तहत अगले पांच वर्षों में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।

जिस दिन पॉलिसी लांच की, उसी दिन ₹1,10,000 करोड़ का निवेश आया, जिसमें से लगभग ₹25,000 करोड़ धरातल पर उतर चुका है। इसके अलावा हाल ही में जापान यात्रा के दौरान साढ़े चार हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे, जिनमें से ढाई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।

प्रदेश में जो एमएसएमई पॉलिसी लांच की गई है, उस संबंध में भी अवगत करवाया गया। इसी महीने मुंबई में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक में भी लगभग 66 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए हैं। इन सबकी जानकारी प्रधानमंत्री को दी गई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नारनौल के नांगल चौधरी में तैयार हो चुके इंटीग्रेटेड लाजिस्टिक हब के प्रथम चरण के बनकर तैयार हो जाने के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी। साथ ही 27 अगस्त से शुरू हुए विधानसभा सत्र की जानकारी भी साझा की। गुरुग्राम में जलभराव को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों से गुरुग्राम के सुधार के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण एकदम से अत्यधिक वर्षा हो रही है।

इस वर्ष गुरुग्राम में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। प्रदेश में यमुनानगर के बाद सबसे अधिक वर्षा गुरुग्राम में हुई है। गुरुग्राम में 6, 7 और 8 अगस्त को लगभग 230 मिलीमीटर वर्षा हुई। फिर भी जल निकासी व्यवस्था प्रभावी ढंग से काम करती रही। 24 अगस्त को बहुत कम समय में अत्यधिक तीव्र वर्षा से कुछ क्षेत्रों में जलभराव हुआ, लेकिन सुधरी व्यवस्था के चलते लगभग दो घंटे में स्थिति सामान्य हो गई।

सैनी ने बताया कि जल भराव पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान है। पहली बार कैमरा आधारित निरीक्षण से नालों की डी-सिल्टिंग सुनिश्चित की गई है। चिन्हित 99 जलभराव बिंदुओं में से अधिकांश स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग वेल लगाए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 13,000 मीट्रिक लीटर वर्षा जल का रिचार्ज हुआ है।

हीरो होंडा चौक पर जयपुर-दिल्ली हाईवे पर नए नाले का निर्माण किया है। लैग-1,2,3 पर अतिक्रमण हटाकर उसकी सफाई की है और लैग-4 को चालू किया है। इससे गुरुग्राम में जलभराव की समस्या का समाधान हुआ है। अरावली तलहटी में चेक डैम बनाकर पहाड़ी क्षेत्र से सीधे आने वाले पानी को रोका गया है। ग्रीन बैल्ट सड़क से ऊपर से उसे भी नीचा किया है, इससे सड़क पर पानी कम हुआ है। 74 पुराने तालाबों व जल निकायों को व्यवस्थित किया गया है।

जापानी कंपनी निप्पान कोई से सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद गुरुग्राम के निचले इलाकों के पानी को नूंह होते हुए यमुना तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही आइआइटी दिल्ली के सहयोग से रेन वाटर हार्वेस्टिंग की नई परियोजना शुरू की गई है, इससे भूजल रिचार्ज किया जा रहा है।

इसके तहत अगले मानसून सत्र से पहले ऐसे सौ स्ट्रक्चर स्थापित किए जाएंगे, जिससे मानसून में 25 से 30 करोड़ लीटर पानी भूजल में रीचार्ज हो सकेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले मानसून सत्र तक स्थिति में और बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल पर CM मान सख्त, बोले- हड़ताल खत्म होगी तभी होगी बातचीत
    Next Article हरियाणा विधानसभा में हंगामे पर CM सैनी का पलटवार, बोले- कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय था
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नए अवसर: मुख्यमंत्री सैनी का 61वें स्थापना दिवस समारोह में संदेश

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के 61वें स्थापना दिवस समारोह में…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    आदर्श स्कूलों के 1,100 शिक्षकों का वेतन दोगुने से ज्यादा बढ़ा, अब मिलेंगे 22 हजार से अधिक

    चंडीगढ़। राज्य सरकार ने आदर्श स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी को मंजूरी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बुलंदशहर SSP ने लिया सख्त एक्शन: 5 पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित

    बुलंदशहर। एसएसपी ने दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड, निजापुर में हुए दोहरे हत्याकांड तथा बिना सूचना दिए दबिश देने के…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Maulana Shahabuddin Razvi का समाजवादी पार्टी पर निशाना, कहा – “अखिलेश सिर्फ वोट लेते हैं, मुद्दों पर खामोश रहते हैं”

    Maulana Shahabuddin Razvi का समाजवादी पार्टी पर निशाना, कहा – “अखिलेश सिर्फ वोट लेते हैं, मुद्दों पर खामोश रहते हैं”…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: PM मोदी से मिले CM सैनी, हरियाणा में 5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य और गुरुग्राम के एक्शन प्लान पर हुई चर्चा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password