jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मेरठ के खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कब तक होगा पूरा? सीएम योगी ने बता दी डेडलाइन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मेरठ के खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कब तक होगा पूरा? सीएम योगी ने बता दी डेडलाइन
उत्तर प्रदेशराज्य

मेरठ के खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कब तक होगा पूरा? सीएम योगी ने बता दी डेडलाइन

Tripty Srivastava
Last updated: January 23, 2026 6:57 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर मेरठ के सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 31 मई 2026 तक हर हाल में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

​​​​​​​खेलों में नई संस्कृति का हुआ विकास

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में खेलों को लेकर एक नई संस्कृति विकसित हुई है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल प्रतियोगिताओं ने खेलों को नई दिशा दी है।विज्ञापन

हर गांव और जिले में खेलों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हर गांव में ग्रामीण खेल लीग, विधायक खेल प्रतियोगिता और हर जिले में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बन रहा है।

मेरठ बना खेल विश्वविद्यालय का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ क्रांति की धरती है और यहीं से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ को मजबूती मिली, इसी वजह से खेल विश्वविद्यालय के लिए मेरठ का चयन किया गया।

90 एकड़ से बढ़ाकर 100 एकड़ हुआ परिसर

खेल विश्वविद्यालय का निर्माण पहले 90 एकड़ में प्रस्तावित था, जिसे बढ़ाकर अब 100 एकड़ कर दिया गया है। पहले फेज में 230 करोड़ और दूसरे फेज में करीब 200 करोड़ रुपये के कार्य 31 मई तक पूरे किए जाएंगे।

अगस्त में शुरू होंगे पहले कोर्स

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगस्त में विश्वविद्यालय के पहले कोर्स शुरू हो चुके हैं और नए शैक्षणिक सत्र में यहीं पर नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यहां 12 नियमित खेलों के डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने का लक्ष्य देते हुए कहा कि यहां बेहतर फैकल्टी की तैनाती की जाए और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त किया जाए।

हर कमिश्नरी में बनेगा एक स्पोर्ट्स कॉलेज

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा और भविष्य में हर कमिश्नरी में एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

निजी खेल एकेडमी को मिलेगा सहयोग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा लगातार पदक जीतने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निजी खेल एकेडमियों को भी सहयोग प्रदान करेगी।

सीएम योगी बोले-विकसित भारत की ओर मजबूत कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले समय में यह खेल विश्वविद्यालय खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मेदांता हॉस्पिटल मेदांता हॉस्पिटल ने नोएडा में पहली रोबोटिक लंग कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की, एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक की शुरुआत
Next Article मेरठ के खेल विश्वविद्यालय को मिलेगी 10 एकड़ एक्स्ट्रा जमीन, CM Yogi ने की कई नई घोषणाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार

अब पुनौरा धाम में दिखेगा आस्था का ऐश्वर्य, माता सीता के जन्मस्थान का होगा भव्य पुनर्निर्माण

अब पुनौरा धाम में दिखेगा आस्था का ऐश्वर्य, माता सीता के जन्मस्थान का होगा भव्य पुनर्निर्माण सीतामढ़ी, 8 अगस्त 2025:अयोध्या…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीराजनीति

कांग्रेस ने उठाए सीजफायर पर सवाल, आखिर क्या थी मजबूरी

Indo-Pak War : कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल और मांगें भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर काफी गंभीर हैं, और इनका मूल उद्देश्य…

3 Min Read
पप्पू यादव
बिहार

‘सूत्र ही तो सब कुछ है’: पप्पू यादव का तेजस्वी यादव को जवाब

‘सूत्र ही तो सब कुछ है’: पप्पू यादव का तेजस्वी यादव को जवाब, चुनाव आयोग को बताया ‘धृतराष्ट्र’ पटना, 15…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशक्राइमताजा खबर

किसकी है साज़िश? कौन चाहता है निर्दोष कसाना की साफ सुथरी छवि को खराब करना

गाजियाबाद। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक हलचल सी मची हुई है। कथित तौर पर देह व्यापार नेटवर्क को…

7 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मेरठ के खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कब तक होगा पूरा? सीएम योगी ने बता दी डेडलाइन
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password