jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखण्ड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखण्ड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखण्ड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Raj Kumar
Last updated: January 31, 2026 8:07 am
Raj Kumar
Share
मतदाता सूची पुनरीक्षण
SHARE

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से पूर्व की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में बीएलओ संपर्क अभियान के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंच, समन्वय एवं संवाद स्थापित करने हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत पहले चरण में प्रदेश के कुल 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण कर ली गई है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित संपूर्ण निर्वाचन तंत्र ने उत्साहपूर्वक कार्य करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने बताया कि बीएलओ संपर्क अभियान का दूसरा चरण 1 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया जाएगा, जो 15 फरवरी 2026 तक संचालित रहेगा। इस चरण में युवा एवं महिला मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से पूर्व चरण में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस अभियान में अपने बूथ स्तर अधिकारी का सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। यहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, स्वयं तथा अपने पिता अथवा पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त गली, मोहल्ला एवं क्षेत्र के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा उपलब्ध है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ स्तर अभिकर्ता नियुक्त करने की अपील की गई थी। वर्तमान में प्रदेश में 12,070 बूथ स्तर अभिकर्ताओं की नियुक्ति की जा चुकी है।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से शत-प्रतिशत बूथ स्तर अभिकर्ता नियुक्त करने की अपील की है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article वित्तीय अधिकार सीएम योगी ने बढ़ाए मंत्रियों के वित्तीय अधिकार, 50 करोड़ तक की प्रोजेक्ट्स को खुद दे सकेंगे मंजूरी
    Next Article खनन सुधारों उत्तराखंड में खनन सुधारों का असर, राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ के पार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बजट
    उत्तर प्रदेशराज्य

    केंद्र के बाद यूपी के बजट की तैयारी, चुनावी साल में इन बातों पर रहेगा योगी सरकार का जोर

    उत्तर प्रदेश सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश करने जा रही है। यह…

    5 Min Read
    हरियाणा
    राज्यहरियाणा

    जनहित और विकास की दिशा में मील का पत्थर: हरियाणा को मिलेगा बजट से बड़ा फायदा

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय आम बजट को विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला दूरदर्शी…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाई का मिलेगा मौका

    लखनऊ में श्रम विभाग ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों…

    3 Min Read
    क्राइमताजा खबरबिहारराज्यराष्ट्रीय

    Ara Bihar News: आरा में बदमाशों ने घर के पास युवक को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

    Ara Bihar News संवाददाता, आरा। टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंबेडकर कॉलोनी, सपन सिनेमा मोड़ मोहल्ला में रविवार को हथियार बंद बदमाशों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखण्ड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password