jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय लोकतंत्र और अध्यक्षों की भूमिका पर जोर दिया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय लोकतंत्र और अध्यक्षों की भूमिका पर जोर दिया
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय लोकतंत्र और अध्यक्षों की भूमिका पर जोर दिया

Tripty Srivastava
Last updated: January 16, 2026 10:33 am
Tripty Srivastava
Share
संसदीय लोकतंत्र
SHARE

नई दिल्ली। संसदीय लोकतंत्र में अध्यक्ष की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अध्यक्षों की एक आम विशेषता उनका धैर्य है। वे शोर मचाने वाले और अति उत्साही सदस्यों को भी मुस्कुराते हुए संभाल लेते हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

राष्ट्रमंडल अध्यक्षों और पीठासीन अध्यक्षों के 28वें सम्मेलन में भारत की लोकतांत्रिक और संसदीय यात्रा पर प्रकाश डालने के साथ ही पीएम ने कहा कि देश की जनता ही हमारे लिए सर्वोपरि है। हमने उसकी आकांक्षाओं-सपनों को प्राथमिकता बनाया है। उसके रास्ते में कोई बाधा ना आए, इसके लिए प्रक्रिया से लेकर प्रौद्योगिकी तक हर चीज का लोकतंत्रीकरण किया है और ये लोकतांत्रिक भावना हमारी रगों में, मन में और हमारे संस्कार में है।

तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने सबसे पहले उस संविधान सदन के महत्व पर विचार व्यक्त किए, जहां विश्व के विभिन्न हिस्सों से 42 राष्ट्रमंडल देशों और चार अर्ध-स्वायत्त संसदों के 61 अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी संसदीय परंपरा और कार्यप्रणाली पर चर्चा करने के लिए बैठे थे।

संविधान को लागू हुए हो गए 75 साल

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर आप सभी बैठे हैं, वो भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। गुलामी के आखिरी वर्षों में जब भारत की आजादी तय हो चुकी थी, उस समय इसी सेंट्रल हाल में भारत के संविधान की रचना के लिए संविधान सभा की बैठकें हुई थीं।

भारत के संविधान को लागू हुए 75 वर्ष पूर्ण होने की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तो उस दौर में ये आशंका व्यक्त की गई थी कि इतनी विविधता में भारत में लोकतंत्र टिक नहीं पाएगा, लेकिन भारत ने इसी विविधता को लोकतंत्र की ताकत बना दिया। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति के संदर्भ व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र का अर्थ अंतिम छोर तक डिलीवरी है।

भारत के लोकतांत्रिक संस्कार के उदाहरण के दौरान पर कोरोना काल का प्रसंग सुनाया कि कुछ साल पहले पूरा विश्व कोरोना की आपदा से जूझ रहा था। भारत में भी संकट कम नहीं था, लेकिन उन चुनौतियों के बीच भी भारत ने 150 से ज्यादा देशों को दवाइयां और वैक्सीन पहुंचाई। लोगों का हित, लोगों की भलाई और उनका कल्याण हमारा संस्कार है।

ये संस्कार हमें हमारे लोकतंत्र ने दिए हैं। लोकतंत्र की सफलता के तौर पर पीएम मोदी ने वर्ष 2024 के आम चुनाव का भी उदाहरण दिया। कहा कि वास्तव में हमारे लोकतंत्र का पैमाना असाधारण है। 2024 में हुआ आम चुनाव मानव इतिहास का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अभ्यास था।

लगभग 98 करोड़ नागरिकों ने मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया था। यह संख्या कुछ महाद्वीपों की जनसंख्या से भी अधिक है। 8000 से अधिक उम्मीदवार और 700 से अधिक राजनीतिक दल थे। इन चुनावों में महिला मतदाताओं की रिकार्ड भागीदारी भी देखी गई।

ग्लोबल साउथ के लिए नए रास्ते बनाने का समय

प्रधानमंत्री ने ग्लोबल साउथ पर भी अपने विचार रखे। कहा कि आज जब दुनिया अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है, तब ग्लोबल साउथ के लिए भी ये नए रास्ते बनाने का समय है। भारत हर ग्लोबल प्लेटफार्म पर ग्लोबल साउथ के हितों को पूरी मजबूती से उठा रहा है।

अपनी जी-20 अध्यक्षता के दौरान भी भारत ने ग्लोबल साउथ की चिंताओं को वैश्विक एजेंडे के केंद्र में रखा है। उन्होंने कहा कि भारत का ये लगातार प्रयास है कि हम जो भी नवाचार करें, उससे पूरे ग्लोबल साउथ को लाभ हो, कामनवेल्थ देशों को फायदा हो। हम ओपन सोर्स टेक प्लेटफार्म भी बना रहे हैं, ताकि ग्लोबल साउथ के हमारे साथी देश भी अपने यहां भारत जैसी व्यवस्थाएं विकसित कर सकें।

कल्याणकारी नीतियों-कानूनों से मजबूत हुआ लोकतंत्र: बिरला

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत की सात दशकों से अधिक लंबी संसदीय यात्रा में जनकेंद्रित नीतियों और कल्याणकारी कानूनों के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निष्पक्ष और तटस्थ चुनावी प्रणाली ने सभी पात्र नागरिकों के लिए सहभागी लोकतंत्र सुनिश्चित किया है।

संसद और सरकार के सामूहिक प्रयासों से कई अवांछित और अप्रचलित कानूनों को निरस्त किया गया है और नए कल्याणकारी कानूनों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कानूनों और नीतियों के लागू होने से भारत को आत्मनिर्भर और विकसित देश बनने में मदद मिल रही है। मंच पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, अंतर संसदीय संघ की अध्यक्ष डा. तुलिया एकसन और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के अध्यक्ष डा. क्रिस्टोफर कलीला भी थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दृश्यम 3 अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का क्या होगा अंत? पहले ही खुल जाएगा राज, हिंदी रीमेक से पहले मोहनलाल करेंगे धमाका
Next Article नियमित सरकार की पहल: अंबाला, करनाल समेत सात शहरों की 23 कॉलोनियां नियमित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राष्ट्रीय

‘वेनेजुएला में जो कुछ हुआ है उससे भारत चिंतित’, कैरेबियाई देश के हालात पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान

लक्जमबर्ग सिटी: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम को लेकर चिंतित है.…

5 Min Read
जम्मू कश्मीरटेकताजा खबरदिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की बाढ़, फर्जी निकलीं ये 10 खबरें

Fake News: सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फेक न्यूज की बाढ़ सी आ गई है. ये खबरें न…

5 Min Read
राष्ट्रीय

US टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी की हाई-लेवल बैठक, 7 केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

US टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी की हाई-लेवल बैठक, 7 केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद नई दिल्ली | 18 अगस्त…

3 Min Read
ज्योति नगर
राष्ट्रीय

दिल्ली में लव अफेयर का खौफनाक अंत: प्रेमी ने बहस के बाद प्रेमिका को पांचवीं मंजिल से फेंका, हालत नाजुक

दिल्ली में लव अफेयर का खौफनाक अंत: प्रेमी ने बहस के बाद प्रेमिका को पांचवीं मंजिल से फेंका, हालत नाजुक…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय लोकतंत्र और अध्यक्षों की भूमिका पर जोर दिया
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password