jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राज्य कृषि विकास योजना के तहत 286.46 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राज्य कृषि विकास योजना के तहत 286.46 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
उत्तर प्रदेशराज्य

राज्य कृषि विकास योजना के तहत 286.46 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

News Desk
Last updated: September 4, 2026 5:53 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। राज्य कृषि विकास योजना के तहत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति ने 286.46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को अनुमोदन दिया है। इनमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों-संस्थाओं की नई परियोजनाओं के लिए 185.33 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

वहीं, पहले से संचालित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए भी 101.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने निर्देश दिए हैं कि अनुमोदित परियोजनाओं के काम निर्धारित समय-सीमा में पूरे कराए जाएं।

गुरुवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में राजकीय कृषि प्रक्षेत्रों के आधुनिकीकरण के लिए उन्नत कृषि यंत्र, सिंचाई नलकूप, जल निकास आदि व्यवस्थाओं को 60 करोड़ रुपये की परियोजना दो वर्षों के लिए अनुमोदित की गई।

तीर्थ कार्यक्रमों के आयोजन को 8.80 करोड़ रुपये स्वीकृत 

कृषि विभाग की नौ आइपीएम प्रयोगशालाओं की उत्पादन क्षमता में वृद्धि को 2.78 करोड़ रुपये, देवरिया में नई आइपीएम प्रयोगशाला व मृदा परीक्षण प्रयोगशाला भवन के निर्माण को 3.71 करोड़ रुपये और लखीमपुर खीरी में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला भवन के निर्माण को 2.60 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी गई। कृषि प्रसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण और कृषि विश्वविद्यालयों व कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसान-वैज्ञानिक संवाद व कृषि तीर्थ कार्यक्रमों के आयोजन को 8.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

राज्य कृषि प्रबंध संस्थान रहमानखेड़ा में कृषि यंत्रीकरण, कम्बाइन हार्वेस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम व बाउंड्रीवाल आदि कार्यों को 6.10 करोड़ रुपये और प्रदेश में औद्यानिक विकास कार्यक्रमों के लिए 5.98 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी स्वीकृत की गईं। वहीं गन्ना विभाग द्वारा गोरखपुर में गन्ने की नवीन प्रजातियों के अभिजनक बीज उत्पादन के लिए टिश्यू कल्चर लैब की स्थापना को 1.82 करोड़ रुपये, मत्स्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण, गोरखनाथ हैचरी के पुनर्निर्माण व राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्रों की मत्स्य बीज उत्पादन क्षमता बढ़ाने को 7.91 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गईं।

उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के माध्यम से बुलंदशहर, मैनपुरी व जालौन में 5300 टन क्षमता के बीज भंडारण गोदामों के निर्माण को 17.28 करोड़ रुपये, सहकारिता विभाग के 14 पैक्स पर गोदाम निर्माण व 25,000 टन भंडारण क्षमता के गोदामों के निर्माण को 54.55 करोड़ रुपये, कृषि विश्वविद्यालयों बांदा, अयोध्या व मेरठ और पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय मथुरा में शोध आदि के लिए 13.80 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी अनुमोदित की गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता, गुणवत्ता व वित्तीय अनुशासन का ध्यान रखा जाए। परियोजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग व संस्थाएं राज्य कृषि विकास योजना के तहत समुचित परीक्षण के बाद ही परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रवीन्द्र ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 500 करोड़ रुपये का आउट-ले अनुमोदित है और 200 करोड़ रुपये की धनराशि बजट प्रविधान में स्वीकृत है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article घास को माना शव, किया सामूहिक अंतिम संस्कार… नेपाल बाढ़ में लापता अपनों के मिलने की टूटी उम्मीद
    Next Article लापरवाही पर योगी सरकार की कार्रवाई, चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद से 2027 का चुनावी संदेश, योगी के 18 घंटे के दौरे के कई राजनीतिक मायने

    गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजियाबाद दौरा केवल विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके राजनीतिक…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    जिला परिषद चुनाव पर हाई कोर्ट पहुंचा मामला, CM सुक्खू बोले- चुनाव कोई नहीं रोक सकता

    शिमला। जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर हिमाचल का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है।…

    3 Min Read
    दिल्ली स्कूल फीस बिल
    दिल्ली

    दिल्ली स्कूल फीस बिल विवाद: “प्राइवेट स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए BJP ने बिल लाया” – पूर्व CM आतिशी का तीखा हमला

    दिल्ली स्कूल फीस बिल विवाद: “प्राइवेट स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए BJP ने बिल लाया” – पूर्व CM आतिशी…

    4 Min Read
    उत्तरायणी
    उत्तराखंडराज्य

    नानकमत्ता में दो दिवसीय उत्तरायणी मेला शुरू, लोक कलाकारों ने बांधा समां

    नानकमत्ता। नानकमत्ता पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी मेले में पहले दिन प्रसिद्ध लोक गायक फौजी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राज्य कृषि विकास योजना के तहत 286.46 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password