jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक, 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल; 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक, 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल; 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
क्राइमदिल्लीराज्य

नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक, 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल; 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

News Desk
Last updated: July 21, 2026 8:19 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: नई दिल्ली क्षेत्र में सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को हिंसा भड़क गई. दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोमवार को नई दिल्ली इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद चलो’ विरोध मार्च के हिंसक हो जाने के कारण कई सीनियर अधिकारी समेत 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए और लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.

Contents
About The AuthorNews Desk

दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बार-बार की गई अपील और कानूनी निर्देशों की अनदेखी करते हुए निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिस पर पथराव किया, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हिंसा में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घायलों में स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. कई महिला पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की जानकारी दी गई है. वहीं, झड़प के दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की सूचना है. शेष घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण (MLC) कराया जा रहा है.

हिरासत में लगभग 70 प्रदर्शनकारी

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 15 से 20 सरकारी वाहनों समेत अन्य सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया. मामले में करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि दंगा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है. पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने और हिंसा में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस आयुक्त ने घायल जवानों से की मुलाकात

इस बीच दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने अस्पताल जाकर घायल जवानों से मुलाकात की. उन्होंने पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना और उत्साहवर्धन भी किया. अनुराग कुमार ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कानून-व्यवस्था बनाए रखते हैं. पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगी हर चोट उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण की गवाही है. यह उनके साहस और देश सेवा के बलिदान का प्रतीक है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article प्रदर्शन से थमी दिल्ली की रफ्तार, होटलों में कैद हुए पर्यटक; रास्ते रहे बंद
    Next Article बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को पंजाब सरकार का बड़ा कदम, 12.60 करोड़ में बांटी 10,500 टूल किट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में गवाह सुरक्षा कानून रद्द, कैबिनेट ने मंजूरी दी

    उत्तराखंड में गवाह सुरक्षा कानून रद्द, कैबिनेट ने मंजूरी दी देहरादून, 18 अगस्त 2025 – उत्तराखंड की कैबिनेट ने गवाहों…

    3 Min Read
    वीबी जी रामजी योजना
    उत्तराखंडराज्य

    वीबी जी रामजी योजना जन जागरण सम्मेलन में स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं की बड़ी उपस्थिति

    नानकमत्ता। रविवार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता स्थित प्रेम पैलेस में वीबी जी रामजी योजना जन जागरण जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    मायावती का सपा पर फूटा गुस्सा…लगाए गंभीर आरोप..

    बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए तीखे आरोप लगाए हैं. एक के बाद…

    3 Min Read
    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक, 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल; 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password