jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: IIT दिल्ली छात्र की मौत पर प्रदर्शन, JNUSU-AISA ने स्वतंत्र जांच की उठाई मांग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » IIT दिल्ली छात्र की मौत पर प्रदर्शन, JNUSU-AISA ने स्वतंत्र जांच की उठाई मांग
दिल्लीराज्य

IIT दिल्ली छात्र की मौत पर प्रदर्शन, JNUSU-AISA ने स्वतंत्र जांच की उठाई मांग

News Desk
Last updated: August 24, 2026 9:15 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: आईआईटी दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के दूसरे वर्ष के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के बाद छात्रों के अकादमिक दबाव और संस्थागत व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है. 22 अगस्त को लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से गिरने के बाद ऋषिकेश की मौत हो गई थी. घटना के विरोध में रविवार को जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने आईआईटी दिल्ली के नंबर पांच गेट पर प्रदर्शन किया.

Contents
About The AuthorNews Desk

वहीं, जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए सवाल उठाया कि छात्र किन अकादमिक और प्रशासनिक परिस्थितियों से गुजर रहा था. छात्र संगठनों ने प्रदर्शन कर घटना की जांच और संस्थान में छात्रों के लिए सुरक्षित एवं जवाबदेह अकादमिक माहौल सुनिश्चित करने की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले को केवल एक व्यक्तिगत घटना के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि छात्र की अकादमिक स्थिति, प्रोजेक्ट, मूल्यांकन और संस्थान में मौजूद सहायता व्यवस्था की भी जांच होनी चाहिए.

केवल शोक जताना पर्याप्त नहीं

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई और शोध के दौरान छात्रों को कई तरह के अकादमिक दबाव का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की मौत के बाद केवल शोक जताना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन परिस्थितियों की भी जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र के अकादमिक काम या प्रोजेक्ट में लगातार बाधाएं आती हैं और उसे अपने भविष्य को लेकर कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है तो यह भी तय किया जाना चाहिए कि ऐसी स्थिति के लिए जवाबदेही किसकी है. उन्होंने कहा कि संस्थानों की जिम्मेदारी है कि छात्रों को सुरक्षित, सहयोगी और बेहतर अकादमिक वातावरण मिले.

ऋषिकेश को अकेली घटना न माना जाए

जेएनयू छात्रसंघ ने ऋषिकेश की मौत को व्यापक अकादमिक व्यवस्था के संदर्भ में देखने की मांग की है. अदिति मिश्रा ने रोहित, पायल, दर्शन और अनीता समेत कई छात्रों का जिक्र करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों से जुड़ी ऐसी घटनाएं अकादमिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. उन्होंने विज्ञान विषयों के छात्रों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि कोर्सवर्क, प्रोजेक्ट, शोध और मूल्यांकन से जुड़ी परेशानियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. यदि कोई छात्र लगातार अकादमिक कठिनाइयों से गुजर रहा है तो संस्थान को यह भी देखना चाहिए कि उसके पीछे क्या कारण हैं.

AISA ने भी उठाए संस्थागत व्यवस्था पर सवाल

आईआईटी दिल्ली में छात्र की मौत को लेकर आइसा ने भी प्रशासन से कई सवाल किए हैं. संगठन का दावा है कि ऋषिकेश कुमार की मौत इस वर्ष आईआईटी दिल्ली में छात्र की दूसरी मौत है. आइसा ने कहा कि इसलिए केवल घटना की जांच ही नहीं, बल्कि संस्थान में छात्रों के सामने आने वाली अकादमिक और प्रशासनिक समस्याओं की भी समीक्षा होनी चाहिए.

काउंसलिंग व्यवस्था की पहुंच पर भी सवाल

आइसा ने आईआईटी दिल्ली की काउंसलिंग व्यवस्था की पारदर्शिता और छात्रों तक उसकी वास्तविक पहुंच की समीक्षा की मांग की. संगठन का कहना है कि केवल काउंसलिंग सुविधा होना पर्याप्त नहीं है. यह भी देखा जाना चाहिए कि जरूरत के समय छात्र इस सुविधा तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं या नहीं. इसके साथ ही संगठन ने शोध परियोजना, मूल्यांकन, सेमेस्टर और अन्य अकादमिक फैसलों में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग की है. शिक्षकों और सुपरवाइजरों के विवेकाधिकार से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा की मांग की गई है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article फर्जी CBI छापेमारी की साजिश का पर्दाफाश, कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
    Next Article परीक्षा कक्ष में चन्नी की तस्वीर से उठे सवाल, पंजाब विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर घिरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    शिक्षक भर्ती
    उत्तर प्रदेश

    69 हज़ार शिक्षक भर्ती विवाद: “केशव चाचा, न्याय करो…” — अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास पर किया प्रदर्शन

    69 हज़ार शिक्षक भर्ती विवाद: "केशव चाचा, न्याय करो..." — अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास पर किया प्रदर्शन लखनऊ, उत्तर…

    3 Min Read
    अरोड़ा ग्रुप
    पंजाबराज्य

    उत्तर भारत में स्टील hub बनेगा लुधियाना, अरोड़ा ग्रुप का बड़ा निवेश

    चंडीगढ़। पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में एक बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश प्राप्त किया है, जिससे राज्य के औद्योगिक जगत को…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    स्वतंत्रता दिवस पर गाजियाबाद में हाई अलर्ट, मेट्रो-नमो भारत स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। सुबह हापुड़ रोड स्थित पुलिस ऑफिस में पुलिस…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    88% पर ठहरा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, दो महीने से नहीं बढ़ा निर्माण

    गाजियाबाद। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड ने शनिवार को जिला एमएमजी अस्पताल में निर्माणाधीन सौ बेड के क्रिटीकल केयर ब्लाक का निरीक्षण…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: IIT दिल्ली छात्र की मौत पर प्रदर्शन, JNUSU-AISA ने स्वतंत्र जांच की उठाई मांग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password