jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फर्जी CBI छापेमारी की साजिश का पर्दाफाश, कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फर्जी CBI छापेमारी की साजिश का पर्दाफाश, कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्लीराज्य

फर्जी CBI छापेमारी की साजिश का पर्दाफाश, कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

News Desk
Last updated: August 24, 2026 9:12 am
News Desk
Share
SHARE

बाहरी दिल्ली। प्रशांत विहार में एक कारोबारी के घर फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर छापेमारी करने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मामले में कारोबारी का पूर्व कर्मचारी कुलदीप मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने उसके साथ दो महिलाएं आसिफा और दीप्ति को गिरफ्तार किया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रहीं

पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि पूर्व कर्मी कुलदीप को कारोबारी के घर में मोटी रकम होने का भरोसा था। इसी लालच में उसने साथियों के साथ मिलकर फर्जी सीबीआई छापेमारी की योजना बनाई। आरोपितों का मकसद छापेमारी का डर दिखाकर कारोबारी से मोटी रकम वसूलना था। साजिश में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

फर्जी सीबीआई टीम तैयार करने की साजिश रची

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपित कुलदीप शिकायतकर्ता कारोबारी के यहां पहले कर्मचारी था। इस वजह से उसे कारोबारी के कारोबार, आर्थिक गतिविधियों और उनके घर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां थीं। उसे अंदेशा था कि कारोबारी के घर में बड़ी रकम मौजूद रहती है। इसी जानकारी के आधार पर उसने फर्जी सीबीआई टीम तैयार करने की साजिश रची।

परिवार में हड़कंप मच गया

इसके लिए उसने कई लोगों को अपने साथ जोड़ा और 11 अगस्त को कारोबारी के प्रशांत विहार स्थित घर पहुंचे थे। योजना के तहत छह पुरुष और दो महिलाएं कारोबारी के घर पहुंचकर सभी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए छापेमारी की बात कही। अचानक आठ लोगों के घर पहुंचने से परिवार में हड़कंप मच गया।

वाट्सऐप पर छापेमारी का संदेश भी भेजा

हालांकि, कारोबारी की पत्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपितों से पहचान पत्र और छापेमारी से संबंधित अधिकृत दस्तावेज दिखाने को कहा। आरोपित कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसी दौरान कारोबारी के वाट्सऐप पर छापेमारी से संबंधित एक संदेश भी भेजा गया, जिसे बाद में आरोपितों ने डिलीट कर दिया। पत्नी के सवालों और सतर्कता के चलते फर्जी टीम घर के भीतर दाखिल होकर कथित छापेमारी नहीं कर सकी और पूरी साजिश विफल हो गई।

ऐसे खुलती गई षड्यंत्रों की कलई

घटना के तीन दिन बाद कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दी थी। शुरुआती जांच में तीन करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर कारोबारी के एक साझेदार पर शक जताया गया था। हालांकि तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो साजिश की कड़ी पूर्व कर्मचारी कुलदीप तक पहुंच गई।

पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर कुलदीप, आसिफा और दीप्ति को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि कुलदीप ही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था।

पुलिस अब इस मामले में शामिल बाकी आरोपितों की तलाश में दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है। साजिश के तार जम्मू-कश्मीर से भी जुड़े मिले हैं, जिसके बाद पुलिस टीम वहां भी जांच के लिए भेजी गई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में LPG उपभोक्ताओं को राहत, अब 31 अगस्त तक करा सकेंगे ई-केवाईसी
    Next Article IIT दिल्ली छात्र की मौत पर प्रदर्शन, JNUSU-AISA ने स्वतंत्र जांच की उठाई मांग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उपेंद्र कुशवाहा
    बिहार

    उपेंद्र कुशवाहा का एलान | विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे इतने सीटों पर, BJP को दी चेतावनी

    0 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूल DPS द्वारका में बच्चों की एंट्री पर बाउंसरों की तैनाती, शिक्षा माफियाओं की दादागिरी चरम पर

    https://x.com/AamAadmiParty/status/1922534843503513844 नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में शिक्षा को लेकर एक हैरान करने वाला और निंदनीय मामला सामने आया है।…

    3 Min Read
    ED
    उत्तर प्रदेश

    यूपी-उत्तराखंड में 7 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, सीनियर PCS अधिकारी पर शिकंजा

    यूपी-उत्तराखंड में 7 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, सीनियर PCS अधिकारी पर शिकंजा लखनऊ/देहरादून | 26 जून 2025 —…

    2 Min Read
    डेरा ब्यास प्रमुख
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री भगवंत मान का डेरा ब्यास प्रमुख पर तंज, लिखा ‘जहां मुलाकाती ही जज बनते हैं’

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फर्जी CBI छापेमारी की साजिश का पर्दाफाश, कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password