jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट: CM कार्यालय से जुड़े अफसरों पर CBI जांच के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट: CM कार्यालय से जुड़े अफसरों पर CBI जांच के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट: CM कार्यालय से जुड़े अफसरों पर CBI जांच के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 12:50 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पंजाब के डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से करवाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत का रुख किया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के उस आदेश पर सवाल उठाए हैं, जिसके तहत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

सीएमओ से जुड़े लोगों पर है भ्रष्टाचार का आरोप

दरअसल पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को साैंपी गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पंजाब के डीजीपी को भेजे गए पत्रों के मामले में सीबीआई को केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया था। अदालत ने सीबीआई को दो माह के भीतर जांच रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए थे।

हाईकोर्ट ने यह आदेश एडवोकेट निखिल सराफ की जनहित याचिका पर दिया। याचिका में ईडी की ओर से पंजाब पुलिस को भेजे गए पत्रों के आधार पर स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी। मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके सहयोगियों नितिन गोहल तथा बीर देविंदर के खिलाफ ईडी की ओर से लगाए गए आरोपों से जुड़ा है। ईडी ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को पत्र भेजकर इन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी। पंजाब पुलिस की ओर से मामला दर्ज नहीं किए जाने के बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा।

ईडी का आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग प्रभावित करने, सरकारी कामकाज और टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया। एजेंसी की ओर से गोपनीय सरकारी दस्तावेजों तक पहुंच बनाने और प्रशासनिक फैसलों को प्रभावित करने से संबंधित सामग्री सामने आने का भी दावा किया गया था।

हाईकोर्ट में उठाया गया निष्पक्ष जांच का सवाल

याचिकाकर्ता ने अदालत में दलील दी कि ईडी की ओर से सामने लाए गए आरोप गंभीर हैं और इनकी जांच पंजाब पुलिस या पंजाब विजिलेंस के बजाय ऐसी एजेंसी से कराई जानी चाहिए जो स्थानीय प्रभाव से मुक्त होकर जांच कर सके। कथित धनराशि के लेन-देन और उसके पूरे मनी ट्रेल की जांच की मांग भी की गई थी।

क्या है मामला 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच में ऐसे आरोपों से जुड़ी सामग्री जुटाई थी, जिसमें तबादले-पोस्टिंग करवाने, सरकारी नीतियों/मंजूरियों को प्रभावित करने, निविदाओं और अन्य सरकारी कामों में कथित आर्थिक लेनदेन की बात सामने आई। ईडी ने 30 जुलाई 2026 को यह सामग्री पंजाब के पुलिस महानिदेशक को भेजकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद करीब दो महीने तक पंजाब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उसने सामग्री की जांच और सत्यापन के लिए अलग-अलग अधिकारियों से पूछताछ और दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। हाईकोर्ट ने अंततः माना कि मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है और पंजाब पुलिस के रवैये से संतुष्ट नहीं होने पर जांच सीबीआई को सौंप दी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article “जो पिछली सरकारें न कर सकीं, वो हम करेंगे”: बंदी सिंहों की रिहाई पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, 4 सदस्यीय कमेटी से की मुलाकात
    Next Article हरियाणा के किसानों के लिए ‘रबी गिफ्ट’: एमएसपी में बढ़ोतरी से जेब में आएंगे ₹720 करोड़ अतिरिक्त, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    केदारनाथ
    उत्तराखंड

    बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम: गैर-सनातनीयों पर प्रवेश प्रतिबंध, नई SOP लागू

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की

    देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर, गुरुवार रात्रि को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री…

    3 Min Read
    दिल्ली एनकाउंटर
    दिल्ली

    दिल्ली एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी ललित ‘नेपाली’ घायल, STF और थाने की टीम ने पकड़ा

    दिल्ली एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी ललित 'नेपाली' घायल, STF और थाने की टीम ने पकड़ा 📍 स्थान: सराय काले खां बस…

    3 Min Read
    गाजियाबाद
    उत्तर प्रदेश

    गाजियाबाद की आलीशान कोठी में फर्जी दूतावास का पर्दाफाश

    गाजियाबाद की आलीशान कोठी में फर्जी दूतावास का पर्दाफाश, फर्जी राजदूत गिरफ्तार — STF की बड़ी कार्रवाई गाजियाबाद | 23…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट: CM कार्यालय से जुड़े अफसरों पर CBI जांच के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password