jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाइयों को बड़ा झटका, अवैध शराब परोसने के मामले में जेल भेजे गए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाइयों को बड़ा झटका, अवैध शराब परोसने के मामले में जेल भेजे गए
राष्ट्रीय

राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाइयों को बड़ा झटका, अवैध शराब परोसने के मामले में जेल भेजे गए

News Desk
Last updated: August 11, 2026 6:26 am
News Desk
Share
SHARE

शिलांग में कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी से कानूनी लड़ाई लड़ रहे परिवार को बड़ा झटका लगा है। इंदौर पुलिस ने राजा के भाइयों को जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने के मामले में ये कार्रवाई की गई है। सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी पर ढाबे पर बिना लाइसेंस शराब देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि कई बार समझाइश के बाद भी वे गैरकानूनी रूप से शराब पिलाते रहे।

Contents
About The AuthorNews Desk

कैट रोड स्थित ‘राजा भोज’ ढाबे पर बिना वैध लाइसेंस ग्राहकों को शराब पिलाते पाए जाने पर पुलिस ने मैनेजर सचिन रघुवंशी सहित संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। वहीं ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराने और धारा 223 बीएनएस के आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। दोनों भाइयों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

टीआइ राजपाल सिंह राठौर के मुताबिक, होटल, ढाबे और लॉज की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ‘राजा भोज’ ढाबे की जांच की थी। इस दौरान बिना वैध लाइसेंस ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। पुलिस के अनुसार, ढाबे पर अवैध रूप से शराब पिलाए जाने की सूचना पहले भी कई बार मिल चुकी थी। इसे लेकर संचालक और मैनेजर को समझाइश भी दी गई थी। बावजूद जांच के दौरान शराब पिलाते पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, ढाबे पर कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराई गई थी। इसके अलावा धारा 223 बीएनएस के तहत जारी आदेश के उल्लंघन की बात भी सामने आई। इसके आधार पर ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के बाद उनके भाइयों ने उनकी याद में राजा भोज ढाबा शुरू किया था। यह ढाबा कुछ समय से चर्चा में रहा है। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर फिल्म बनाए जाने की बात भी सामने आ चुकी है। इसी मामले में परिवार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया, बार-बार नियमों के उल्लंघन की शिकायतों और सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लाडो लक्ष्मी की 10वीं किस्त समेत 1500 करोड़ से ज्यादा जारी करेंगे सीएम सैनी
    Next Article फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राजनीतिराष्ट्रीय

    🇺🇸 भारत-पाक तनाव पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान: “इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं”

    अमेरिका ने भारत-पाक संघर्ष पर दी तटस्थ प्रतिक्रिया, वेंस बोले – “यह युद्ध हमारा मुद्दा नहीं” नई दिल्ली/वॉशिंगटन, 9 मई…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    2026 की शुरुआत में भारत की बड़ी जीत

    2026 में ट्रंप का टैरिफ फेल, मोदी सरकार की ट्रेड नीति हुई कामयाब साल 2026 की शुरुआत भारत के लिए…

    5 Min Read
    राष्ट्रीय

    डी.ए.व्ही. किरंदुल में नन्हें बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल, किरंदुल में नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हें बच्चों द्वारा भव्य…

    1 Min Read
    राष्ट्रीय

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत: बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए हर साल मिलेगी 30 दिन की छुट्टी

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत: बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए हर साल मिलेगी 30 दिन की छुट्टी 📍 नई…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाइयों को बड़ा झटका, अवैध शराब परोसने के मामले में जेल भेजे गए
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password