jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद
उत्तर प्रदेशराज्य

फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद

News Desk
Last updated: August 11, 2026 6:38 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। पिछले कई चुनावों से कमजोर प्रदर्शन कर रही बसपा को अगले विधान सभा चुनाव में सफलता का स्वाद चखाने के लिए मायावती के भतीजे एवं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सोमवार को चुनावी अभियान का आगाज अपने पुराने आक्रामक अंदाज में ही किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

सपा-कांग्रेस पर तो निशाना साधा ही परंतु सबसे ज्यादा हमले केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर किए। पेपर लीक, आरक्षण से लेकर निर्माण योजनाओं में भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा तक पर हमला बोला।

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के विरुद्ध उनके आक्रामक भाषण के बाद ही मायावती ने उन्हें चुनाव के प्रचार से हटा लिया था, ऐसे में उनके इस तेवर के बाद सियासी चर्चाएं गर्म हो गई हैं।

सोमवार को हाथरस में आयोजित पार्टी की जनसभा में आकाश आनंद से योगी सरकार पर तीखे हमले किए। सरकार से 10 साल का हिसाब मांगने के साथ कहा कि इस बार चुनाव में हाथी के सामने वाला बटन दबाकर कमल को कीचड़ में फेंकने का काम करें।

उन्होंने नितिन गडकरी के भारत की सड़कों को अमेरिका जैसा बनाने के एक बयान उल्लेख कर कहा कि देश का सबसे महंगा और घटिया एक्सप्रेस वे यहां बना है। वहीं उन्होंने जेन जी के आंदोलन का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अंकल कहकर तंज किया और बहुजन समाज की अनदेखी का आरोप लगाया।

इस बहाने उन्होंने खुद को युवा भी दर्शाने की भी कोशिश की। उनके इन तेवरों वाले भाषण के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष बसपा प्रमुख ने पहले भतीजे के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किया था और फिर आकाश को भी अपरिपक्व बता बाहर करने के साथ अपना उत्तराधिकारी न होने की भी बात कही थी। 41 दिन बाद आकाश की वापसी के बाद अशोक सिद्धार्थ भी पार्टी में आ गए थे लेकिन हाल ही में अशोक को फिर से मायावती ने पार्टी का बाहर कर दिया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाइयों को बड़ा झटका, अवैध शराब परोसने के मामले में जेल भेजे गए
    Next Article कौन बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO? रेस में 18 दावेदार, इस दिन होगा नाम का ऐलान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    रुद्रपुर में कांग्रेस की अहम बैठक, खड़गे ने कहा- एकजुट होकर जनता के बीच जाएं

    रुद्रपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे के दौरान हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 52 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

    लखनऊ: देश की एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की एक और बड़ी आतंकी…

    4 Min Read
    बजट
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने वाला हो यूपी बजट का हर प्रावधान: सीएम योगी

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों पर विस्तार से…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में 1225 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मिली मंजूरी, बैठक में लिये गये ये अहम फैसले

    उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में संचालित इलेक्ट्रिक बसों के लिए कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password