jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में राज्यसभा चुनाव: सपा को दो और भाजपा को आठ सीटें मिलना तय; इस ढंग से एक और सीट जीत सकते हैं अखिलेश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में राज्यसभा चुनाव: सपा को दो और भाजपा को आठ सीटें मिलना तय; इस ढंग से एक और सीट जीत सकते हैं अखिलेश
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में राज्यसभा चुनाव: सपा को दो और भाजपा को आठ सीटें मिलना तय; इस ढंग से एक और सीट जीत सकते हैं अखिलेश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 23, 2026 7:28 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

यूपी कोटे की 10 राज्यसभा सीटें पांच नवंबर को रिक्त हो रही हैं। इनमें से आठ भाजपा और एक-एक सपा और बसपा के पास हैं। चुनाव आयोग ने इन सीटों के लिए निर्वाचन का कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया। इस बार होने वाले चुनाव में बसपा का राज्यसभा से भी प्रतिनिधित्व खत्म हो जाएगा। समाजवादी पार्टी को लाभ होना तय है। बसपा वाली सीट सपा की झोली में आ रही है। जहां तक सत्ताधारी दल भाजपा का सवाल है तो उसे अपना 8वां प्रत्याशी जिताने के लिए वोटों का अंकगणित अपने पक्ष में मोड़ने के लिए मशक्कत करनी होगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यूपी विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुने जाने वाले राज्यसभा सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही, प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। दावेदारों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। अक्तूबर में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा और सपा का सीधा मुकाबला होगा। वर्तमान में 403 सदस्यों वाली विधानसभा में छह सीटें खाली हैं। ऐसे में 397 विधायक अपने वोटों का इस्तेमाल करेंगे। ऐसे में एक राज्यसभा की सीट के लिए 37 वोटों की जरूरत होगी।

एनडीए के पास 294 तो विपक्ष के पास 103 विधायक

रालोद के एनडीए का हिस्सा बन जाने के चलते विपक्षी गठबंधन की सदस्य संख्या घट गई है। विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की कुल सदस्य संख्या 294 है जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन का संख्या बल 103 है। जहां तक एनडीए का सवाल है तो भाजपा के 256, अपना दल (एस) के 13, रालोद के नौ, सुभासपा के छह और निषाद पार्टी के पांच सदस्य हैं। तीन सदस्य मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह असंबद्ध हैं।

दो विधायक राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के हैं। राजा भैया ने पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 8वें प्रत्याशी संजय सेठ को जिताने में मदद की थी। इस लिहाज से उनके दल को भी एनडीए का ही सहयोगी माना जा रहा है।

पिछली बार सपा में हुई थी सेंधमारी

इस लिहाज से भाजपा को अपने सात सदस्य जिताने में कोई दिक्कत नहीं होगी जबकि 8वें प्रत्याशी को राज्यसभा पहुंचाने के लिए सियासी गुणा-गणित दुरुस्त करना होगा। उधर, सपा के एक की तुलना में इस बार दो सदस्यों का राज्यसभा पहुंचना तय है लेकिन यदि पार्टी तीसरा प्रत्याशी उतारती है तो उसके लिए जीत का जरूरी संख्या बल जुटाना होगा।

एनडीए के पास 294 विधायक हैं। बीजेपी सात सीटें तो आसानी से जीत रही है। आठवीं सीट के लिए उसे दो विधायकों की जरूरत होगी। इसी तरह विपक्ष की बात करें तो सपा के 101 और कांग्रेस के दो कुल 103 विधायक हैं। 74 विधायकों के जरिए दो सीटें जीतने के बाद सपा के पास 29 अतिरिक्त विधायक होंगे। सपा इनके बल पर तीसरा प्रत्याशी उतारती है तो उसे आठ विधायक चाहिए। अगर सपा तीसरा और भाजपा आठवां प्रत्याशी उतारती है तो दूसरी वरीयता का वोट अहम हो जाएगा।

पिछली बार राज्यसभा सीटों के चुनाव में भाजपा ने सपा में सेंधमारी करने में सफलता हासिल कर ली थी। इसी का नतीजा था कि आठवें प्रत्याशी के लिए जरूरी संख्या बल न होने के बावजूद सत्ताधारी दल ने सफलता हासिल कर ली थी।

इन सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल

भाजपा से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व बीएल वर्मा, अरुण सिंह, डा. दिनेश शर्मा, सीमा द्विवेदी, बृजलाल, गीता शाक्य, नीरज शेखर का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसी तरह सपा से प्रो. रामगोपाल यादव और बसपा से रामजी गौतम का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आजमगढ़: घर में पूजा कराने आए 2 पंडितों समेत पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    Next Article मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और ‘भारत टैक्सी’ सेवा का आज शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, चालकों को मिलेगा तोहफा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    ओवरलोड ट्रक
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ओवरलोड ट्रक और डंफर न चलें, मीटिंग में सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रामपुर ने फिर मारी बाजी, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर और बरेली ने भी लगाई छलांग

    लखनऊ। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिले बंद

    गाजियाबाद। लोगों के घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में संचालित 291 में से अधिकांश…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    गुरुग्राम में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

    गुड़गांव: दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुरुग्राम भेदभाव का शिकार हो रहा है। पिछले 12 वर्षों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में राज्यसभा चुनाव: सपा को दो और भाजपा को आठ सीटें मिलना तय; इस ढंग से एक और सीट जीत सकते हैं अखिलेश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password