jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आजमगढ़: घर में पूजा कराने आए 2 पंडितों समेत पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आजमगढ़: घर में पूजा कराने आए 2 पंडितों समेत पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
उत्तर प्रदेशराज्य

आजमगढ़: घर में पूजा कराने आए 2 पंडितों समेत पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 23, 2026 6:26 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

यूपी के आजमगढ़ में मंगलवार शाम घर में पूजा करा रही पत्नी और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद बच्चों के साथ छिपे युवक को भी मार गिराया गया है। आरोपी के साथ छह साल और आठ माह की दो बेटियां और चार साल का बेटा था। बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए देर रात कमांडो कार्रवाई की गई। लखनऊ से पहुंचे एटीएस के कमांडो पर भी गोलियां चलाई गईं। जवाबी कार्रवाई में युवक को ढेर कर दिया गया। कमरे में आरोपी की 11 साल की बेटी भी घायल मिली। बेटी के हाथ में गोली लगी थी। बनारस से पहुंचे एडीजी ने बताया कि आरोपी ने कमांडो पर पांच राउंड फायरिंग की। इसके जवाब में कमांडो टीम की ओर से चार राउंड गोलियां चलाई गईं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

भूत प्रेत के साया के शक में पत्नी करा रही थी पूजा

शंभूपुर गांव निवासी अरविंद सिंह पर भूत प्रेत का साया होने का परिजनों को शक था। वह शराब का भी आदी है। अरविंद के ऊपर से भूत प्रेत का साया हटाने के लिए घर में चार दिन से अनुष्ठान चल रहा था। बुधवार को पूर्णाहुति होनी थी। मंगलवार शाम को अरविंद की पत्नी 32 वर्षीय बबिता पूजा पर बैठी थी। अहरौला इलाके के पठखौली गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र पाठक और छिताना गोझा गांव निवासी 50 वर्षीय अखिलेश मिश्र समेत चार पुजारी अनुष्ठान करा रहे थे।

बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े छह बजे अरविंद नशे में घर पहुंचा और अनुष्ठान का विरोध करने लगा। इस दौरान अरविंद ने पुजारियों से आधार कार्ड मांगा, जिसे लेकर पुजारियों से बहस होने लगी। बबिता ने जब अरविंद को शांत करने की कोशिश की तो वह और आक्रोशित हो गया और रिवॉल्वर ले आया।

दो पुजारियों ने भागकर बचाई जान

आरोपी ने पहले पत्नी को गोली मारी। फिर दोनों पुजारियों पर भी फायर झोंक दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य पुजारी और परिजन बाहर भाग गए। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। भागते लोगों को देखकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दे दी।

लखनऊ से रात 12.30 बजे पहुंचे एटीएस कमांडो

घटना की जानकारी होने पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। रात करीब साढ़े 11 बजे एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा भी घटनास्थल पर आए। आरोपी को कमरे से बाहर निकालने के लिए लखनऊ से रात करीब 12.30 बजे एटीएस के दर्जन भर कमांडो पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही कमांडों ने मोर्चा संभाला और कार्रवाई शुरू कर दी।

एडीजी ने बताया कि आरोपी अरविंद मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों को आशंका थी कि उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है। इसे लेकर घर में चार दिनों से पूजा पाठ कराया जा रहा था। इसी बात पर विवाद हुआ और उसने पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए कमांडो कार्रवाई की गई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article विधानसभा, विधान परिषद्, लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी BSP हो जाएगी 0!
    Next Article यूपी में राज्यसभा चुनाव: सपा को दो और भाजपा को आठ सीटें मिलना तय; इस ढंग से एक और सीट जीत सकते हैं अखिलेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा मुख्यमंत्री योगी

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले राज्य…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP विधानसभा चुनाव में बिना आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट देने की BJP की तैयारी, बोलीं- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

    यूपी के मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ दौरे के दौरान आगामी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद को झटका, दामाद शायान मसूद ने पाला बदला, सपा में शामिल

    सहारनपुर/लखनऊ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में खाद्य सुरक्षा की नई पहल: ‘मेरी रसोई’ के तहत 25.03 लाख परिवारों को मिली राशन किट

    पंजाब सरकार ने कमजोर परिवारों के लिए पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपनी जारी राशन किट वितरण मुहिम…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आजमगढ़: घर में पूजा कराने आए 2 पंडितों समेत पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password