jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर दान चोरी अहम मोड़ पर, कल तक नहीं दाखिल हुई चार्जशीट, तो सभी आरोपी होंगे जेल से बाहर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर दान चोरी अहम मोड़ पर, कल तक नहीं दाखिल हुई चार्जशीट, तो सभी आरोपी होंगे जेल से बाहर
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर दान चोरी अहम मोड़ पर, कल तक नहीं दाखिल हुई चार्जशीट, तो सभी आरोपी होंगे जेल से बाहर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 21, 2026 7:27 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी का हाईप्रोफाइल मामला पुलिस जांच के अंतिम और अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। बहुचर्चित मामले की चार्जशीट दायर करने की 90 दिन की वैधानिक समय सीमा 22 सितंबर को पूरी हो रही है। अगर कल तक चार्जशीट दायर नहीं हुई तो सभी आठ आरोपियों को जमानत मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि कभी भी अब चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा सकती है। चोरी का मामला सामने आने और एसआईटी के निर्देश के बाद 25 जून को थाना रामजन्मभूमि में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

एफआईआर में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र को नामजद किया गया था। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 305,306,316(5)317(4)317 (5) 61, 3(5)13(1) (ए) के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपियों पर मंदिर से चोरी, कर्मचारी के रूप में संपत्ति की चोरी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी की संपत्ति का कारोबार करने/उसे छिपाने-ठिकाने लगाने में मदद, आपराधिक षड्यंत्र और साझा मंशा से अपराध करने के आरोप हैं।

किस पर क्या आरोप

1. पुलिस के अनुसार रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास बिना औपचारिक आदेश के दानपात्रों की चाबियां थीं और मंदिर के कामकाज में उसका सीधा दखल था।

2. अनुकल्प मिश्र नकदी की गणना से जुड़ा था और जांच में उसे मामले का प्रमुख आरोपी बताया गया। उसके घर से करीब 20 लाख रुपये बरामद किए गए थे।

3. लवकुश मिश्र भी नकदी की गणना से जुड़ा था और उसके घर से करीब दस लाख रुपये मिले थे।

4. मनीष यादव टिन्नू का भतीजा है और गणना के काम से जुड़ा था।

5. सुभाष श्रीवास्तव केनरा बैंक से सेवानिवृत्त होने के बाद ट्रस्ट से जुड़े थे और नकदी की गणना की निगरानी से जुड़े थे।

6. अविनाश शुक्ल गणना के काम से जुड़ा था और उसके खाते से पांच लाख रुपये रिकवर किए गए थे।

7. करुणेश पांडेय भी गणना से जुड़ा था और अनुकल्प के करीबी के तौर पर जांच में सामने आया।

8. रमाशंकर मिश्र भी नकदी गणना से जुड़ा था और उसके पास से नकदी बरामद होने की बात सामने आई थी।

क्या कुछ खंगाला गया

पुलिस सूत्रों के अनुसार विवेचना अधिकारी ने लगभग सभी बिंदुओं पर जांच पूरी कर ली है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, चढ़ावा काउंटिंग से जुड़े रजिस्टरों की जांच की गई और संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी की कार्यप्रणाली, आरोपियों की भूमिका और बरामदगी का विवरण रखा गया है।

90 दिन में चार्जशीट नहीं तो डिफाल्ट बेल

वरिष्ठ अधिवक्ता वाईबी मिश्रा के अनुसार, ऐसे अपराध में यदि कानून के तहत 90 दिन की अवधि लागू होती है और इस अवधि में चार्जशीट दाखिल नहीं होती है तो आरोपी को वैधानिक यानी डिफाल्ट बेल का अधिकार मिल सकता है। मामले में 90 दिन की अवधि 22 सितंबर को पूरी हो रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ”यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल राज्य बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री”, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
    Next Article ‘सनातन परंपरा का अपमान किया’, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    नादौन में बोले सीएम सुक्खू: किशाऊ परियोजना पर भाजपा को घेरा, कहा- ‘हिमाचल के हितों की लड़ाई कांग्रेस ने मजबूती से लड़ी’

    नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के रैल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए किशाऊ…

    9 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में किराना कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, 10 पर एफआईआर

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में किराना कारोबार में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर अनेक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    ग्रेटर कैलाश में सौरभ दास के घर के बाहर हंगामे का आरोप, सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात

    दक्षिणी दिल्ली। काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास ने बुधवार को कुछ कथित यूट्यूबर व इंटरनेट मीडिया हैंडलर के…

    3 Min Read
    शिलान्यासित
    उत्तराखंड

    प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यासित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक

    देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर दान चोरी अहम मोड़ पर, कल तक नहीं दाखिल हुई चार्जशीट, तो सभी आरोपी होंगे जेल से बाहर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password