jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रामपुर विधायक नंदलाल को आज दी जाएगी अंतिम विदाई: पैतृक गांव देवठी में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रामपुर विधायक नंदलाल को आज दी जाएगी अंतिम विदाई: पैतृक गांव देवठी में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
राज्यहिमाचल प्रदेश

रामपुर विधायक नंदलाल को आज दी जाएगी अंतिम विदाई: पैतृक गांव देवठी में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 4, 2026 7:36 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

रामपुर: रामपुर के विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव देवठी में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी अंतिम विदाई देने के लिए देवठी पहुंचेंगे. उन्होंने मंगलवार को चंबा में एक कार्यक्रम के दौरान खुद इसकी जानकारी दी. नंदलाल के निधन से रामपुर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है. मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर रामपुर पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम सुक्खू बोले- कल देवठी जाकर दूंगा अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा में एक कार्यक्रम के दौरान नंदलाल के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “मैं नंदलाल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं. वह एक अनुभवी नेता थे. पिछले दिनों जब मैं रामपुर दौरे पर गया था तो वह मेरे साथ आना चाहते थे, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के चलते मैंने उनसे घर पर ही आराम करने का आग्रह किया था. वह हमारे काफी करीब थे. उनका व्यक्तित्व बेहद सरल था. मैं कल उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देवठी जाऊंगा.”

सुबह देवठी पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी 4 नवंबर को देवठी पहुंचकर नंदलाल को श्रद्धांजलि देंगे. वह सुबह 7 बजे शिमला से देवठी के लिए रवाना होंगे और 11 बजे वहां पहुंचेंगे. अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे देवठी से शिमला के लिए रवाना होंगे. वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी नंदलाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रामपुर पहुंचेंगे.

रामपुर में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

नंदलाल का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर बाद रामपुर पहुंचा. इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए सर्किट हाउस रामपुर खोपड़ी पहुंचे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. अपने विधायक के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

प्रदेश सरकार ने नंदलाल के निधन पर राजकीय अंत्येष्टि करने का निर्णय लिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 3 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, सरकार ने जनप्रतिनिधि के रूप में उनके योगदान को देखते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला लिया है. उपायुक्त शिमला को अंतिम संस्कार की आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए एसपी शिमला, एसडीएम रामपुर सहित संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भटियात को दी 419 करोड़ की सौगात: चुवाड़ी में विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
    Next Article मोहाली में सीएम भगवंत मान का युवाओं को दिवाली गिफ्ट: 801 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, 71,777 सरकारी नौकरियों का आंकड़ा पार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला में सरदार पटेल पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

     शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में 10 से 12 जुलाई तक सरदार पटेल की दृष्टि एकीकरण, एकात्मता और संघवाद विषय…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तरकाशी में बोले PM मोदी: “मैं एंबीशन के लिए नहीं, मिशन के लिए जीने वाला व्यक्ति हूँ”

    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी में अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि वह एंबीशन (महत्वाकांक्षा) के लिए नहीं, बल्कि…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हल्द्वानी बवाल पर CM धामी सख्त, कांग्रेस नेताओं के व्यवहार को बताया लोकतंत्र के खिलाफ

    देहरादून: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एसएसपी दफ्तर के अंदर हुए हंगामे पर राजनीतिक सरगर्मी तेज है. चर्चा कांग्रेस के बड़े…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सिर कटी लाश, बोरे में पैक बॉडी, और… ऑफिस में प्रेमी ने मिंकी शर्मा को क्यों मारा? HR मैनेजर की हत्या की कहानी

    उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रामपुर विधायक नंदलाल को आज दी जाएगी अंतिम विदाई: पैतृक गांव देवठी में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password