jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हल्द्वानी बवाल पर CM धामी सख्त, कांग्रेस नेताओं के व्यवहार को बताया लोकतंत्र के खिलाफ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हल्द्वानी बवाल पर CM धामी सख्त, कांग्रेस नेताओं के व्यवहार को बताया लोकतंत्र के खिलाफ
उत्तराखंडराज्य

हल्द्वानी बवाल पर CM धामी सख्त, कांग्रेस नेताओं के व्यवहार को बताया लोकतंत्र के खिलाफ

News Desk
Last updated: August 10, 2026 8:21 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एसएसपी दफ्तर के अंदर हुए हंगामे पर राजनीतिक सरगर्मी तेज है. चर्चा कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा किए गए हंगामे और गाली गलौज को लेकर हो रही है. तमाम बयानों के बीच अब इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर चिंता जताते हुए कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लिया है.

Contents
About The AuthorNews Desk

हल्द्वानी में एसएसपी कार्यालय के अंदर कांग्रेस नेताओं के हंगामे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने घटना पर चिंता जताते हुए साफ कहा कि, लोकतंत्र में हिंसा और इस तरह के व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के व्यवहार को भी गलत बताया.

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर उत्तराखंड की सियासत गर्म है. कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया था कि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही बसों को पुलिस और प्रशासन की ओर से रोका गया. इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और पुलिस प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति पैदा हुई थी.

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के अन्य नेता नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान कार्यालय के भीतर नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बनी. घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए, जिनमें कथित तौर पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज के आरोप लगाए जा रहे हैं. इसके बाद से ही यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है.

अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से हल्द्वानी में हुए हंगामे को लेकर सवाल पूछा गया. जवाब में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि,

“लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. कांग्रेस को जनता पहले ही नकार चुकी है और यही वजह है कि अब पार्टी के लिए लोगों को जुटाना मुश्किल हो गया है. आम जनता कांग्रेस के साथ जुड़ना नहीं चाहती. हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं की ओर से किया गया हंगामा इसी नाराजगी का परिणाम है. कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम के लिए भी लोगों को नहीं जुटा पा रहे हैं. इसी हताशा और नाराजगी के चलते कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्यालय में जाकर हंगामा किया.“
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड-

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का नाम लेते हुए उनके व्यवहार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि,

“जिस तरह से हंगामा किया गया और गाली-गलौज से जुड़े वीडियो सामने आए हैं, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है. लोकतंत्र में अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए हिंसा या अभद्र व्यवहार का रास्ता नहीं अपनाया जा सकता.“
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड-

ये है मामला: हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के दौरान पार्टी की ओर से पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. कांग्रेस का कहना था कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाली बसों को रोका गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ी.

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नैनीताल के एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे. वहां नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया, जबकि कांग्रेस ने पूरे मामले को पुलिस प्रशासन की कथित मनमानी और पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने से जोड़कर देखा.

अब मुख्यमंत्री के बयान के बाद यह मामला एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है. एक ओर भाजपा इसे कांग्रेस की हताशा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन से जोड़ रही है. वहीं कांग्रेस की ओर से पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं. ऐसे में हल्द्वानी का यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में उत्तराखंड की सियासत में और तूल पकड़ सकता है.

वहीं, मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि,

“सरकार के इशारे पर कार्यक्रम को असफल करने की कोशिश की गई. लोकतंत्र को तार-तार किया गया. लोगों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से रोकने को कोशिश हुई और इसमें पुलिस के अफसरों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को तरह काम किया. यही आक्रोश कांग्रेसियों में था. इसी का विरोध करने के लिए एसएसपी के कार्यक्रम में सभी गए थे, जहां धरना दिया गया. लोकतंत्र में अधिकारी बीजेपी पदाधिकारी की तरह काम करेंगे, तो ऐसे अधिकारियों को चिह्नित भी किया जाएगा.“
-गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष-

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP का बड़ा दांव, 178 नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारी
    Next Article CM धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, विकासनगर की महिलाओं ने तैयार किए 5 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब के शहरी विकास को रफ्तार, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 190 परियोजनाएं पूरी

    चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    एरियर की गलत गणना पड़ी भारी, शिक्षा विभाग ने डीडीओ को दी कार्रवाई की चेतावनी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन एरियर की गणना में अब मनमानी नहीं चलेगी। शिक्षा विभाग ने 1…

    3 Min Read
    शारदा यूनिवर्सिटी
    उत्तर प्रदेश

    शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा की आत्महत्या: दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप | Jyoti Suicide Case

    शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या 👉 सुसाइड नोट में दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप, छात्रों में आक्रोश ग्रेटर…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हल्द्वानी बवाल पर CM धामी सख्त, कांग्रेस नेताओं के व्यवहार को बताया लोकतंत्र के खिलाफ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password