jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रंगला पंजाब को कांग्रेस–AAP ने कंगला बना दिया” — CM नायब सिंह सैनी का तीखा हमला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रंगला पंजाब को कांग्रेस–AAP ने कंगला बना दिया” — CM नायब सिंह सैनी का तीखा हमला
राज्यहरियाणा

रंगला पंजाब को कांग्रेस–AAP ने कंगला बना दिया” — CM नायब सिंह सैनी का तीखा हमला

Tripty Srivastava
Last updated: January 19, 2026 10:45 am
Tripty Srivastava
Share
रंगला पंजाब
SHARE

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नीतियों की वजह से आज ऐसे हालात हो गए कि रंगला पंजाब अब कंगला पंजाब बन गया है। दोनों पार्टियों को जनता से कोई लेना देना नहीं है, केवल और केवल मलाई चाटने में लगे है। पंजाब विकास के मामले में बहुत बुरे तरीके से पिछड़ गया है, वहां की जनता में डर है कि पंजाब का भविष्य क्या होगा। इसीलिए लोगों ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही पंजाब का विकास हो सकता है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस बीच एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब को कांग्रेस ने हाशिये पर ले जाने का काम किया है और आम आदमी पार्टी ने तो सारी हदे पार कर दी है। आम आदमी पार्टी जनता का शोषण करने और भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर किसानों का शोषण किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आप नेता अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तब वो दिल्ली में होने वाले प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा के किसानों को जिम्मेवार ठहराते थे। अब पंजाब में पिछले 4 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है, न तो वहां के किसानों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने सोचा, न ही केजरीवाल ने। एक चुटकले मारता हैं, तो दूसरा सुनता हैं, इनको किसानों से कोई मतलब नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा और पंजाब के किसान का पराली को लेकर अपमान किया है। जबकि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने पराली की समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था बनाई है, ताकि किसान पराली न जलाए। उन्होंने श्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा कि पंजाब में किसानों के लिए क्या कदम उठाये है वो बताएं। किसानों को किसी प्रकार का लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने केवल किसानों को अपमानित और बदनाम करने का काम किया है।

मुर्गी के मुआवजा देने की बात कहीं, लेकिन किया कुछ नहीं

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों पंजाब में आई आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि जब पंजाब में बाढ़ आई, उस वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री ने बड़ी बड़ी बातें की। खुले तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने तो यह तक कहा कि वो मुर्गी तक का मुआवजा देंगे। लेकिन किया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि श्री भगवंत मान कहते थे कि वो 20 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देंगे। वहीं, गुजरात में श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री भगवंत मान ने 50 हजार रुपये एकड़ के हिसाब से दिया, लेकिन दोनों में जो 30 हजार का फर्क हैं, वो कौन खा गया।

किसानों की हालत के लिए कांग्रेस जिम्मेवार

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में 55 साल तक कांग्रेस ने राज किया, तब उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। असल में किसानों के ऐसे हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेवार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तो डब्बल इंजन की सरकार ने हरियाणा के किसानों के हितों को लेकर अनेक नई योजनाएं बनाई है, किसान को सशक्त और मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने पंजाब सरकार को सलाह देते हुए कहा कि बातें करने की बजाय धरातल पर किसानों के लिए कोई कार्य करना चाहिए।

जहां पलड़ा भारी लगता हैं वहां झुक जाते हैं

आप पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में तो मुकाबला चल रहा है। हालत यह है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों को जहां लगता है कि इनकी बात नहीं बन रही है, तो यह आपस में समझौता कर लेते है। उन्होंने अपने पंजाब दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के लोग अब खुलकर कहने लगे हैं कि उन्हें सब्जबाग दिखाकर गुमराह किया गया है। लोग कह रहे हैं कि वो अंधेरे में थे, इसलिए कभी कांग्रेस को चुनते थे तो कभी आम आदमी पार्टी को चुन लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और शोषण के मामले में आम आदमी पार्टी की नीतियां तो कांग्रेस से भी भयानक है।

मैं पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता, अपने दायित्वों का लगातार कर रहा निर्वहन: मुख्यमंत्री

पंजाब दौरों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मुक्तसर साहिब के माघी मेले में तो कांग्रेस पार्टी ने गुरुओं को सम्मान देने के लिए मंच तक नहीं लगाया।

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी क्या अकेले चुनाव लड़ेगी, इस संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। जो भी दायित्व उन्हें सौंपा गया है, वो उसे कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठा से निभा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोग उनसे लगातार मिलने आते हैं और कार्यक्रमों का समय लेकर ही मुख्यमंत्री निवास से लौटते हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा में महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2100 रुपए: लाडो लक्ष्मी योजना में हुआ ये बदलाव
Next Article कांग्रेस जिलाध्यक्षों भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों को चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण दिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन विश्वविद्यालयों को सशक्त बनाने के निर्देश, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

दिव्यांगजन और पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण सशक्तिकरण की दिशा में योगी सरकार उठा रही ठोस कदम शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और…

4 Min Read
उत्तर प्रदेश

विकास और विरासत का जीवंत उदाहरण बनी अयोध्या नगरी, आस्था से समृद्ध अर्थव्यवस्था की स्वर्णिम यात्रा

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्षों में अयोध्या ने लिखी विकास की महागाथा, पर्यटन में बना कीर्तिमान, युवाओं को मिला…

5 Min Read
एसवाईएल
पंजाबराज्यहरियाणा

एसवाईएल विवाद: हरियाणा और पंजाब के CM फिर आमने-सामने

चंडीगढ़। एसवाईएल (सतलुज यमुना लिंक) नहर के विवाद के समाधान का कोई रास्ता निकालने के लिए एक बार फिर हरियाणा और…

3 Min Read
सम्पूर्णता अभियान 2.0
उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में नीति आयोग के निर्देशानुसार “सम्पूर्णता अभियान 2.0” का शुभारम्भ

रूद्रपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला सभागार में ’’सम्पूर्णता अभियान 2.0’’ का शुभारम्भ किया…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: रंगला पंजाब को कांग्रेस–AAP ने कंगला बना दिया” — CM नायब सिंह सैनी का तीखा हमला
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password