jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 88% पर ठहरा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, दो महीने से नहीं बढ़ा निर्माण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 88% पर ठहरा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, दो महीने से नहीं बढ़ा निर्माण
उत्तर प्रदेशराज्य

88% पर ठहरा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, दो महीने से नहीं बढ़ा निर्माण

News Desk
Last updated: August 30, 2026 9:00 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड ने शनिवार को जिला एमएमजी अस्पताल में निर्माणाधीन सौ बेड के क्रिटीकल केयर ब्लाक का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था का कोई भी अभियंता मौके पर नहीं मिला।

Contents
About The AuthorNews Desk

कामगारों से डीएम ने पूछा कि कितने लोग काम कर रहे हैं तो उसका संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर डीएम नाराज हो गये। सीएमएस के पीछे चल रहे चीफ फार्मासिस्ट एसपी वर्मा को निर्देश दिये कि नीचे से ऊपर तक काम कर रहे कामगारों की गिनती करके शाम तक बताओ।

डीएम ने सीएमएस डा.राकेश कुमार से पूछा कि काम पूरा होने के लिये तुरंत कितने बजट की जरूरत है। सीएमएस ने डीएम को अवगत कराया कि 5.30 करोड़ मंजूर हो गया है, जो मिला नहीं है। कुल 11 करोड़ की जरूरत है।

डीएम ने सीएमएस को निर्देश दिये हैं कि साेमवार तक प्रोजेक्ट का बिंदुवार विवरण बनाकर भेजें। निर्माण के साथ मेडिकल गैस पाइप लाइन सिस्टम और एयर हेंडलिंग यूनिट के लिये आवश्यक बजट का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया है। यह स्टेट बजट से होगा। संभावना है कि अब बजट आवंटन के साथ प्रोजेक्ट का काम समय से पूरा हो सकेगा।

दो महीने में नहीं बढ़ा प्राेजेक्ट का काम

सीएमएस,सीएमओ के अलावा शहर विधायक लगातार बजट आवंटन को पत्र लिख रहे हैं।बजट आवंटन न होने के चलते निर्माण कार्य पूर्ण होने की तीसरी डेडलाइन (31 जुलाई 2026) भी खत्म हो गई है। आन रिकार्ड 12 प्रतिशत काम बचा हुआ है।

इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होने पर ही जर्जर भवन में संचालित जिला एमएमजी अस्पताल को शिफ्ट किया जाएगा। इसका निर्माण कर रही सरकारी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम की यूनिट-31 कन्सट्रक्शन एंड डिजायन सर्विसेज की ओर से 30 मई 2026 को सीएमओ एवं सीएमएस को पत्र भेजकर बताया था कि क्रिटीकल केयर ब्लाक का 87 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इसी क्रम में 30 जून को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि 88 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।

31 जुलाई को लिखे पत्र में बताया गया है कि 88 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दो महीने से काम एक ही जगह अटका पड़ा है। तीन महीने में केवल एक प्रतिशत निर्माण कार्य आगे बढ़ा है। इस हिसाब से 12 प्रतिशत काम बचा हुआ है। इस पत्र में निर्माण कार्य पूर्ण होने की कोई नई संभावित तिथि नहीं दर्शाई गई है।

लागत 34 करोड़ और बजट मिला 23 करोड़ का

34 करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्ट के लिए अब तक कार्यदायी संस्था को 23 करोड़ मिले हैं।जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस ने बजट आवंटन को 50 से अधिक पत्र लिख डाले हैं।11 करोड़ मिलने के बाद ही प्रोजेक्ट का काम पूरा होगा।

सितंबर 2025 में चालू होने वाले ब्लाक का काम अब अगले चार महीने में पूरा होना असंभव है। एमएमजी के जर्जर दो वार्ड बंद होने पर भी बजट का आवंटन नहीं हो रहा है। दस जुलाई को अपर निदेशक ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट भेजकर अस्पताल की ओपीडी को जनहित में दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने की संस्तुति की थी, जिस पर कार्रवाई लंबित हैं।

सितंबर 2025 में काम होना था पूरा

क्रिटिकल केयर ब्लाक का निर्माण कार्य 15 मार्च 2024 को शुरू हुआ था। 14 सितंबर 2025 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना प्रस्तावित था लेकिन पिछले नौ महीने में तीन बार कार्य पूरा करने की तिथि प्रस्तावित की जा चुकी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्य हेडिंग: आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनेगी ठोस नीति, शोषण रोकने की दिशा में काम कर रही सरकार: CM सुक्खू
    Next Article गाजियाबाद की मतदाता सूची में बड़ा लैंगिक अंतर, 1000 पुरुषों पर सिर्फ 791 महिलाएं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार

    नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टेंडर में कथित अनियमितताओं, तकनीकी शर्तों में हेरफेर और…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    “नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं”: शिक्षक भर्ती पोस्ट हटाने पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Mayawati BSP Meeting : बसपा की बैठक, भतीजे आकाश आनंद को मिला ये काम

    Lucknow : बहुजन समाज पार्टी  ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आज एक अहम बैठक आयोजित की.…

    3 Min Read
    BJ मेडिकल कॉलेज
    गुजरात

    भीषण तबाही का मंजर! अहमदाबाद BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में विमान हादसा

    0 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 88% पर ठहरा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, दो महीने से नहीं बढ़ा निर्माण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password