jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में सड़क विवाद ने लिया कानूनी मोड़, विधायक पर FIR और मंत्री पर NCR
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में सड़क विवाद ने लिया कानूनी मोड़, विधायक पर FIR और मंत्री पर NCR
दिल्लीराज्य

दिल्ली में सड़क विवाद ने लिया कानूनी मोड़, विधायक पर FIR और मंत्री पर NCR

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 29, 2026 8:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर-विकासपुरी इलाके में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है. मामले में आम आदमी पार्टी के तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर सरकारी काम में बाधा डालने व अधिकारियों को डराने-धमकाने के आरोप लगाए गए हैं. वहीं, सड़क निरीक्षण के दौरान युवक साहिब सिंह को थप्पड़ मारने के मामले में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ युवक साहिब सिंह की शिकायत पर एनसीआर दर्ज की गई है. इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 लगाई गई है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दरअसल, तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में नई सड़क के निर्माण को लेकर विधायक जरनैल सिंह की ओर से गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे. रविवार को मंत्री प्रवेश वर्मा मौके पर सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान जरनैल सिंह भी वहां पहुंचे और सड़क की ऊपरी परत को हाथ से निकालकर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए. उनके साथ मौजूद साहिब सिंह पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे. इसी दौरान सामने आए वीडियो में प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच कहासुनी के बाद मंत्री द्वारा युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया.

पीड़ित साहिब सिंह ने पुलिस में शिकायत देकर मंत्री पर मारपीट व धमकी देने के आरोप लगाए. पुलिस ने इस शिकायत पर NCR दर्ज की है. BNS की धारा 115 जानबूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित है. यह प्रावधान असंज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसे मामलों में NCR दर्ज होने के बाद पुलिस को सामान्यतः जांच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति की आवश्यकता होती है. इसलिए NCR व FIR को एक समान नहीं माना जाता है.

दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की शिकायत में आरोप लगाया गया कि जरनैल सिंह और उनके साथ मौजूद लोगों ने सरकारी सड़क निर्माण कार्य में बाधा डाली और अधिकारियों को डराया-धमकाया. इसी शिकायत के आधार पर अब जरनैल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी आरोप लगाया था कि सरकारी काम को बाधित करने व अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की गई. हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा.

प्रवेश वर्मा ने अपने पक्ष में कहा है कि विवाद के दौरान उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में प्रतिक्रिया दी. दूसरी ओर जरनैल सिंह और साहिब सिंह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने की बात कही है. दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद पुलिस मामले से जुड़े अलग-अलग आरोपों की जांच कर रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ की कोशिश, पुलिस में मचा हड़कंप
    Next Article सदर बाजार शोभायात्रा फायरिंग केस में मुठभेड़, गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली सरकार का आशा वर्करों को बड़ा तोहफा: मानदेय दोगुना होकर ₹6,000 हुआ; ‘मिशन ANMOL’ का विस्तार

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ और जन-कल्याणकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाओं…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध खत्म करने की पहल: सीएम भगवंत मान ने बुलाई 12 प्रतिनिधि नेताओं की बैठक

    पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों के संदर्भ में सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच जारी गतिरोध…

    1 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    Sports Club Kirandul के रक्तदान पंजीयन अभियान में 170 नागरिक बने ‘रक्तमित्र’

    किरंदुल, दंतेवाड़ा। Sports Club Kirandul द्वारा आयोजित स्वेच्छा रक्तदाता पंजीयन कार्यक्रम नगरवासियों के उत्साह और सहयोग से अत्यंत सफल रहा।…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पर फिर बढ़ा कर्ज का बोझ, सरकार बाजार से लेगी 700 करोड़ का नया ऋण

    शिमला। वित्तीय संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार फिर बाजार से 700 करोड़ रुपये का नया ऋण लेने जा रही है।…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में सड़क विवाद ने लिया कानूनी मोड़, विधायक पर FIR और मंत्री पर NCR
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password