jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा, सपा सदस्य वेल में पहुंचे जमकर की नारेबाजी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा, सपा सदस्य वेल में पहुंचे जमकर की नारेबाजी
उत्तर प्रदेशराज्य

चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा, सपा सदस्य वेल में पहुंचे जमकर की नारेबाजी

News Desk
Last updated: August 4, 2026 6:34 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को उच्च सदन (विधान परिषद) में 83 मिनट तक अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा गूंजता रहा। सपा सदस्यों ने यह मुद्दा उठाते हुए सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा की मांग की। नेता सदन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर देते हुए सपा को सनातन विरोधी बताया।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस पर सपा सदस्य नारेबाजी करते हुए सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह के आसन के समक्ष आ गए। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को आधा घंटे लिए स्थगित कर दिया गया, परंतु दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही सपा सदस्य फिर आसन के सामने आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। नेता सदन ने नारेबाजी के बीच ही अपना वक्तव्य पूरा किया। इसके बाद सपा अपनी सीटों पर लौट गए।

प्रश्नकाल के बाद दोपहर साढ़े 12 बज सपा सदस्यों ने यह मामला उठाते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था में भ्रष्टाचार हुआ है। आरोप लगाया कि सरकार ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों को बचाने का काम कर रही है।

नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस का ट्रस्ट बना दिया गया है। 15 में से 12 सदस्य आरएसएस के हैं और तीन सरकार ने नामित किए हैं। भगवान राम आपसे बहुत नाराज हैं। आप अयोध्या में हारे, फिर भी आपको कुछ समझ नहीं आ रहा।

किरन पाल कश्यप ने कहा कि चंदा चोरी तो 1990 से हो रही थी। अब चढ़ावा चोरी पकड़ी गई है। इसके उत्तर में नेता सदन ने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। इसके लिए अनेक बलिदान हुए। आपने तो निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं।

बाबर से रिश्ता जोड़ने वाले राम मंदिर की बात कर रहे हैं। इस पर सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर 12.53 बजे वे नारेबाजी करते हुए सभापति के आसन के सामने आ गए। वक्तव्य देने के लिए खड़े हुए तो सपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

13 मिनट तक हंगामे के बाद सभापति ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी और बाद में इसे 15 मिनट और बढ़ा दिया। दोपहर 1.36 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो सपा सदस्य फिर आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान नेता सदन ने अपना वक्तव्य जारी रखा।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने एक पैसा चंदा नहीं दिया, वह चंदा चोरी की बात कर रहे हैं। बाबरी के नाम पर कितना चंदे के रूप में लिया गया है और उसमें से कितना सपा के खाते में गया है। सपा-कांग्रेस ने हमारे मंदिरों को तोड़ने का काम किया।

इस दौरान सपा सदस्य उत्तर सुनने के बजाय लगातार नारेबाजी करते रहे। नेता सदन का वक्तव्य पूरा होने पर सभापति से कार्यस्थगन को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद सपा सदस्य आसन के सामने से हटे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा को केंद्र की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए मिले 1,484 करोड़ रुपये
    Next Article यूपी में आंगनबाड़ी-आशा वर्कर समेत इनका मानदेय बढ़ाएगी योगी सरकार, अनुपूरक बजट में घोषणा के आसार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    जिलाधिकारी ने नीति वैली का दौरा कर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन किये

    बीआरओ के द्वारा सड़क निर्माण हेतु भूमि हस्तानंतरण को लेकर राजस्व और वन विभाग की टीम को दिए आवश्यक दिशा…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार का विज़न : ग्रीन एनर्जी से संचालित होगी लखनऊ की एआई सिटी

    लखनऊ: लखनऊ में प्रस्तावित एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सिटी को पूरी तरह ग्रीन एनर्जी आधारित मॉडल पर विकसित किया जाएगा। योगी…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    किरंदुल में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का लिया गया संकल्प

    दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से दिनांक 01…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीपंजाबराष्ट्रीयहरियाणा

    हरियाणा पंजाब के इन 6 गद्दारों का चेहरा देख लें….चंद पैसों के लिए बन गए पाकिस्तान के मददगार, पंजाब औ

    हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का नाम इस सिलसिले में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। वह ट्रेवल वीजा पर पाकिस्तान…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा, सपा सदस्य वेल में पहुंचे जमकर की नारेबाजी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password