jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में आंगनबाड़ी-आशा वर्कर समेत इनका मानदेय बढ़ाएगी योगी सरकार, अनुपूरक बजट में घोषणा के आसार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में आंगनबाड़ी-आशा वर्कर समेत इनका मानदेय बढ़ाएगी योगी सरकार, अनुपूरक बजट में घोषणा के आसार
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में आंगनबाड़ी-आशा वर्कर समेत इनका मानदेय बढ़ाएगी योगी सरकार, अनुपूरक बजट में घोषणा के आसार

News Desk
Last updated: August 4, 2026 6:53 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी की योगी सरकार मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को इस वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट लेकर आ रही है। तकरीबन 40 हजार करोड़ रुपये के आकार वाले इस अनुपूरक बजट में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बढ़े मानदेय का रास्ता साफ हो सकता है। इसके साथ ही छात्राओं को स्कूटी के लिए ज्यादा धन और वकीलों को कैशलेस इलाज के लिए अतरिक्त रकम के अलावा चुनावी साल में कुछ नई घोषणाओं को भी शामिल किया जा सकता है। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाना इसी कड़ी का हिस्सा होगा। इससे पहले सरकार शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में इजाफा कर चुकी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

कृषक छात्रवृत्ति योजना में भी बढ़ोतरी

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में दो हजार रुपये बढ़ाने के लिए भी अतिरिक्त राशि की व्यवस्था इस अनुपूरक बजट में हो सकती है। योगी सरकार ने फरवरी में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल बजट पास किया था। अगले साल प्रस्तावित चुनाव के पहले सरकार विकास कार्यों के अलावा अलग-अलग लाभार्थी वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं में रकम का इंतजाम करके उन्हें साधने की कोशिश करेगी।

मेधावी छात्राओं को स्कूटी की प्रस्तावित रकम में इजाफा संभव है। फरवरी में पास हुए मूल बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। वीबी-जीरामजी योजना के लिए विभिन्न मदों में पैसे के इंतजाम करने के अलावा सरकार मनरेगा के बकाया भुगतान के लिए भी खजाना खोलेगी। ग्राम्य विकास विभाग को करीब दस हजार करोड़ रुपये इसके लिए दिए जा सकते हैं।

लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए रकम का आवंटन बढ़ेगा

सूत्र बताते हैं कि अनुपूरक बजट का बड़ा हिस्सा बुनियादी ढांचे के विकास की परियोजनाओं पर ही खर्च किया जाएगा। आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे, जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे और विंध्य क्षेत्र की प्रस्तावित परियोजनाओं को गति देने के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था किए जाने की उम्मीद है।करीब 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं में से सरकार 10-12 हजार करोड़ का प्रावधान कर सकती है।

कई योजनाओं में अतिरिक्त बजट

बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क, लॉजिस्टिक्स पार्क और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ी परियोजनाओं में अतिरिक्त रकम दी जा सकती है। धार्मिक पर्यटन के लिहाज से सरकार मथुरा और अन्य क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त रकम की व्यवस्था करती दिखाई देगी।

स्वास्थ्य-शिक्षा को भी बूस्टर डोज

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी चल रही परियोजनाओं को इस अनुपूरक में बूस्टर डोज मिलने की उम्मीद है। जिला स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और मेडिकल कॉलेजों के लिए पैसे का इंतजाम सकता है। सूत्र बताते हैं कि चल रही योजनाओं के विस्तार और अधूरी परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए सरकार बजट में इंतजाम करती दिखाई देगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा, सपा सदस्य वेल में पहुंचे जमकर की नारेबाजी
    Next Article 800 करोड़ के एस्टीमेट पर राम मंदिर निर्माण में खर्च हुए 2200 करोड़ रुपये, महिपाल सिंह ने SIT को सौंपे सबूत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    CM भगवंत मान की अकाल तख्त से अपील; 15 जनवरी को मेरी पेशी LIVE Telecast हो, मैं सबूतों के साथ आ रहा हूं…

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त ने तलब किया है। उन्हें 15 जनवरी को 'श्री अकाल तख्त साहिब' के…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, अस्पतालों से चोरी कर कैंसर की दवाएं बेचने वाला गिरोह पकड़ा

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की नकली और अस्पतालों से चोरी की गई महंगी…

    6 Min Read
    सहकारी हाउसिंग सोसायटियों
    पंजाबराज्य

    भगवंत मान सरकार द्वारा सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक सुधार प्रस्तुत

    संपत्ति अधिकारों की रक्षा और लंबे समय से चली आ रही कानूनी अनिश्चितता को दूर करने के उद्देश्य से एक…

    5 Min Read
    गणेश जोशी
    उत्तराखंडराज्य

    रूद्रपुर में गणेश जोशी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर

    रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने बताया कि "जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान" के तहत…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में आंगनबाड़ी-आशा वर्कर समेत इनका मानदेय बढ़ाएगी योगी सरकार, अनुपूरक बजट में घोषणा के आसार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password