jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में TDR प्रमाणपत्रों की कीमत तय करने का नियम बदला: सैनी कैबिनेट ने दी संशोधित नीति को मंजूरी, कलेक्टर रेट के आधार पर होगा मूल्यांकन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में TDR प्रमाणपत्रों की कीमत तय करने का नियम बदला: सैनी कैबिनेट ने दी संशोधित नीति को मंजूरी, कलेक्टर रेट के आधार पर होगा मूल्यांकन
राज्यहरियाणा

हरियाणा में TDR प्रमाणपत्रों की कीमत तय करने का नियम बदला: सैनी कैबिनेट ने दी संशोधित नीति को मंजूरी, कलेक्टर रेट के आधार पर होगा मूल्यांकन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 4, 2026 10:14 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में जमीन की तेजी से बदलती कीमतों के बीच अब हस्तांतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) प्रमाणपत्रों की कीमत नहीं घटेगी। संशोधित नीति के तहत, उस काल्पनिक भूमि (नोशनल लैंड) की गणना के फार्मूले को संशोधित किया जाएगा, जिसके लिए टीडीआर प्रमाणपत्र जारी किया गया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यह गणना आवेदन के कैलेंडर वर्ष की एक जनवरी को लागू दर की बजाय आवेदन जमा करने की तिथि को दी गई भूमि पर लागू भारित औसत कलेक्टर रेट पर आधारित होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में हस्तांतरणीय विकास अधिकार प्रदान करने और उसके उपयोग से संबंधित 16 नवंबर 2021 की नीति में संशोधनों को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य टीडीआर प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन, हस्तांतरण और उपयोग से जुड़े मुद्दों का समाधान करना तथा बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन को सुगम बनाना है।

मौजूदा टीडीआर पॉलिसी के तहत उन भू-स्वामियों को टीडीआर प्रमाणपत्र दिए जाने का प्रविधान है, जो बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक अपनी भूमि सरकार को देते हैं। भू-स्वामी ऐसे प्रमाणपत्रों को उसी विकास योजना के भीतर डेवलपर्स या अन्य उपयोगकर्ताओं को बेचकर अपने विकास अधिकारों का मुद्रीकरण (मोनीटाइज) करके धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्रिमंडल ने प्राप्ति स्थल (रिसीविंग साइट) की नोशनल भूमि की गणना के फार्मूले में भी बदलाव को मंजूरी दी है। संशोधित गणना में आवेदन जमा करने की तिथि पर प्राप्ति स्थल पर लागू भारित औसत कलेक्टर दर को ध्यान में रखा जाएगा, जिसके आधार पर टीडीआर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था।

इसके अलावा टीडीआर प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए संबंधित उपायुक्त द्वारा अधिसूचित कलेक्टर दर और आवेदन जमा करने की तिथि पर लागू कलेक्टर दर को मान्य माना जाएगा, चाहे उसे अंततः किसी भी तिथि को उपयोग में लाया जाए।

संशोधित फार्मूला उपयोगिता प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए लंबित उन सभी आवेदनों पर लागू होगा, जहां टीडीआर प्रमाणपत्र के उपयोग के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति सहित कोई भी अनुमति नहीं दी गई है।

नई नीति के तहत जारी टीडीआर प्रमाणपत्र केवल उसी विकास योजना तक सीमित नहीं रहेंगे, जिसके लिए वे मूल रूप से जारी किए गए थे। अब ये राज्य की उसी विकास योजना में या किसी भी कम-क्षमता वाली विकास योजना में उपयोग के लिए वैध होंगे। इससे सरकार को सेक्टरों की सड़कों, ग्रीन बेल्ट एवं अन्य नियोजित विकास कार्यों के लिए भूमि जुटाने में आसानी होगी।

बिल्डरों को पांच साल में पूरी करनी होंगी परियोजनाएं

बैठक में नई एकीकृत लाइसेंसिंग नीति (एनआइएलपी)-2022 के तहत परियोजनाओं के पूरा होने और लाइसेंस के नवीनीकरण से जुड़े प्रविधानों में संशोधन किया गया है। अब परियोजनाओं को सात साल की बजाय पांच वर्षों के भीतर पूरा करना होगा।

यदि कोई परियोजना इस अवधि के भीतर पूरी नहीं होती है, तो उसके लाइसेंस का नवीनीकरण, लागू लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क के भुगतान पर हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन नियम 1976 के नियम 13 के अनुसार किया जाएगा।

यह संशोधन एनआइएलपी कालोनियों के लाइसेंस नवीनीकरण को ग्रुप हाउसिंग कालोनियों के समान बनाता है। इसके तहत उस मौजूदा प्रविधान को प्रतिस्थापित किया गया है, जिसके तहत परियोजनाओं को सात वर्षों में पूरा करने का प्रविधान था।

इसमें पांच वर्ष की प्रारंभिक लाइसेंस वैधता और दो वर्ष का नवीनीकरण शामिल था, जिसके बाद नवीनीकरण के लिए लाइसेंस शुल्क के 100 प्रतिशत का भुगतान अपेक्षित था। यह संशोधित प्रविधान अंतिम अधिसूचना की तिथि से प्रभावी होगा और सभी मौजूदा लाइसेंसों पर भी लागू होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मोहाली में सीएम भगवंत मान का युवाओं को दिवाली गिफ्ट: 801 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, 71,777 सरकारी नौकरियों का आंकड़ा पार
    Next Article ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने निकाली पदयात्रा, छोटे व्यापारियों के सामने बढ़ा संकट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    विस्थापितों के पुनर्वास में देरी नहीं होगी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति (भाग–1) पथरी, हरिद्वार तथा…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में ‘गायब’ हुआ PM मोदी का लोकार्पण शिलापट, पांच घंटे की तलाश के बाद प्रबंधक के कमरे में मिला

    गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर स्थित राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान में प्रधानमंत्री के लोकार्पण शिलापट के गायब होने के आरोपों के मामले…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    पूर्व CM हरीश रावत का भाजपा पर हमला: ‘झूठ के प्रपंच से सत्ता में बने रहना चाहती है BJP, जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’

    देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में वर्ष 2027 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जो…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: आयुर्वेद एम्स को मंजूरी, 6 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इसके…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में TDR प्रमाणपत्रों की कीमत तय करने का नियम बदला: सैनी कैबिनेट ने दी संशोधित नीति को मंजूरी, कलेक्टर रेट के आधार पर होगा मूल्यांकन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password