jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: आयुर्वेद एम्स को मंजूरी, 6 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: आयुर्वेद एम्स को मंजूरी, 6 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: आयुर्वेद एम्स को मंजूरी, 6 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 21, 2026 7:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने हमीरपुर के धनेटा (नादौन) में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

आयुर्वेद एम्स के अतिरिक्त नादौन में एकीकृत एक्वा पार्क की स्थापना होगी। शिमला के विकासनगर में पीपीपी मोड पर बहुउद्देशीय वाणिज्यिक परिसर विकसित किया जाएगा। संभवत: पहली बार कोई सरकार बेरोजगारों के लिए 6 हजार पद सरकारी नौकरियों के पद भरने जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न भागों में अस्थायी लोक अदालत लगाने की जरूरत नहीं होगी, प्रदेश सरकार ने शिमला, मंडी, धर्मशाला में स्थायी तौर पर लोक अदालत परिसर स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक करीब सात घंटे तक चली। सरकार ने आम आदमी, कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों के हित में कई बड़े फैसले लिए गए। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और पंचायत स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही हजारों नए पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की है।

रोजगार के पिटारे से निकले 6 हजार पद

शिक्षा विभाग के 1,975 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 3,950 चौकीदार व मल्टी-टास्क वर्कर नियुक्त होंगे। 200 पद जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) के भरे जाएंगे। पंचायत व ग्रामीण विकास में ग्राम पंचायतों में 400 मल्टी-टास्क वर्कर और 280 जाब ट्रेनी टेक्निकल असिस्टेंट की नियुक्ति होगी। 12 वर्ष या उससे अधिक की निरंतर सेवा वाले पार्ट-टाइम पंचायत चौकीदारों को अब दैनिक वेतनभोगी बनाया जाएगा।

सुरक्षा व अन्य विभाग के तहत पुलिस जिला नूरपुर के लिए 102 पद, स्थायी लोक अदालतों के लिए अध्यक्षों व सदस्यों के पद, डायलाग-डायलिसिस तकनीशियन, खेल उत्कृष्टता केंद्र (नादौन) के लिए 48 पद तथा मत्स्य पालन विभाग में विभिन्न श्रेणी के पद भरे जाएंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति
    Next Article सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले: 7500 पदों पर भर्ती को मंजूरी, आशा वर्करों और कर्मचारियों को राहत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    UP Politics
    उत्तर प्रदेश

    UP Politics: विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय पर यूपी विधानसभा का बड़ा फैसला, तीनों की राह हुई आसान!

    UP Politics: विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय पर यूपी विधानसभा का बड़ा फैसला, तीनों की राह…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    विद्यार्थियों के समर्थन में शिमला में निकलेगा कैंडल मार्च, सीएम सुक्खू होंगे शामिल

    दिल्ली के जंतर-मंतर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत विद्यार्थियों के समर्थन में शनिवार शाम राजधानी शिमला में कैंडल मार्च…

    1 Min Read
    दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश: अब कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद ही छोड़ा जाएगा, गुस्सैल कुत्ते रहेंगे शेल्टर में

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश: अब कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद ही छोड़ा जाएगा, गुस्सैल कुत्ते रहेंगे शेल्टर में…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराया मुकदमा; मारपीट, धमकी और साजिश का आरोप

    देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: आयुर्वेद एम्स को मंजूरी, 6 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password