jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिक्षक दिवस पर सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षकों को भी मिलेगा राज्य पुरस्कार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिक्षक दिवस पर सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षकों को भी मिलेगा राज्य पुरस्कार
राज्यहरियाणा

शिक्षक दिवस पर सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षकों को भी मिलेगा राज्य पुरस्कार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 6, 2026 10:47 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंचकूला। शिक्षक दिवस पर हरियाणा सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रौद्योगिकी शिक्षा से जुड़े शिक्षक भी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अभी यह पुरस्कार केवल विद्यालय शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को दिया जाता है। नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह संबोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्यातिथि हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित रहे।

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 79 शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को शाॅल, मेडल, प्रमाण पत्र, एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि और दो अग्रिम वेतन वृद्धि प्रदान की गई।

राज्यपाल ने कहा कि आज के शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना और परीक्षा परिणाम देना नहीं है। शिक्षक को ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र का भी निर्माण करना है। उसे विद्यार्थियों में अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पुरस्कार पाने के लिए मंच पर आप भले ही आज आए हैं, लेकिन आपका पुरस्कार उसी दिन तय हो गया था, जिस दिन किसी बच्चे ने आपसे कहा होगा गुरुजी, आपने मेरा जीवन बदल दिया। आज समय तेजी से बदल रहा है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डिजिटल टेक्नोलॉजी और इंटरनेट ने ज्ञान के अनगिनत द्वार खोल दिए हैं। बच्चे एक क्लिक पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन जानकारी और ज्ञान में अंतर होता है।

मशीन सूचना दे सकती है, पर संस्कार नहीं। एआई पाठ तैयार कर सकती है, लेकिन किसी निराश बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर उसमें विश्वास नहीं जगा सकती। यह कार्य केवल शिक्षक कर सकता है। इसलिए तकनीक के युग में शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई है, बल्कि और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए कौशल बिजनेस चैलेंज शुरू किया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने नए विचारों को विकसित करके उन्हें स्टार्टअप का रूप दे सकते हैं। चयनित 67 टीमों को एक-एक लाख रुपये तक की प्रारंभिक सहायता दी जा रही है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों को ग्लोबल अवसरों से जोड़ने के लिए 26 स्कूलों में फ्रेंच और जर्मन भाषाएं शुरू की गई हैं। हमारे विद्यार्थी इसरो जा रहे हैं और भविष्य में उन्हें फ्रांस व जर्मनी के शैक्षणिक भ्रमण पर भी भेजा जाएगा।

इस अवसर पर मेयर श्याम लाल बंसल, विद्यालय शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा जीतेंद्र कुमार, उपायुक्त सतपाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सफाई कर्मियों के हित में सैनी सरकार का बड़ा फैसला, 2000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता भी मिलेगा
    Next Article यूपी में स्टार्टअप्स को बड़ा बढ़ावा: बिना टेंडर 50 लाख रुपये तक के उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, रोकने पर नारेबाजी, हिरासत में लिया गया कश्मीरी

    अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा से जुड़ी गंभीर मामला सामने आया है. परिसर में प्रवेश करने के बाद नमाज पढ़ने…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ा तोहफा, सुपर-100 में बढ़ीं 100 सीटें

    चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित सुपर-100 में…

    2 Min Read
    बदायूं
    उत्तर प्रदेश

    बदायूं हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पेड़ से बांधा – कांवड़ियों के गुस्से के आगे बेबस दिखी पुलिस

    बदायूं हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पेड़ से बांधा – कांवड़ियों के गुस्से के आगे बेबस दिखी पुलिस बदायूं, उत्तर…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में 118 शिक्षकों का सम्मान, CM रेखा गुप्ता बोलीं- शिक्षा व्यवस्था में होगा सकारात्मक बदलाव

    नई दिल्ली: दिल्ली में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 में118 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. समारोह में…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शिक्षक दिवस पर सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षकों को भी मिलेगा राज्य पुरस्कार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password