jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में स्टार्टअप्स को बड़ा बढ़ावा: बिना टेंडर 50 लाख रुपये तक के उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में स्टार्टअप्स को बड़ा बढ़ावा: बिना टेंडर 50 लाख रुपये तक के उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में स्टार्टअप्स को बड़ा बढ़ावा: बिना टेंडर 50 लाख रुपये तक के उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग

News Desk
Last updated: September 7, 2026 6:09 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी के स्टार्टअप को बाजार उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश ने स्टार्टअप के उत्पादों के लिए एक और बड़ी नीति पर काम शुरू किया है। इसके तहत पंजीकृत स्टार्टअप के उत्पाद खरीदने के लिए सरकारी विभागों को छूट देने के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। इसके लिए खरीद नीति में परिवर्तन किया जाएगा, ताकि सरकारी विभाग एक सीमा तक स्टार्टअप के उत्पाद बगैर टेंडर के खरीद सकें।

Contents
About The AuthorNews Desk

प्रस्तावित नीति के तहत ‘स्टार्टइनयूपी’ पोर्टल पर पंजीकृत स्टार्टअप से खरीद पर छूट देने का प्रस्ताव है। सरकारी विभाग पंजीकृत स्टार्टअप से बिना टेंडर प्रक्रिया के उत्पाद, सर्विसेज तथा उपकरण सीधे खरीद सकेंगे। सरकारी विभागों को यह छूट भी देने का प्रस्ताव है कि वह 50 लाख रुपये तक के उत्पाद, सेवाएं बगैर टेंडर ले सकेंगे।

प्रदेश सरकार इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए यूपी स्टार्टअप मिशन के तहत एक विशेष स्टार्टअप ई-मार्केट प्लेस तैयार किया जा रहा है। अभी सरकारी विभागों के लिए 25 हजार तक के उत्पाद खरीदने की आजादी है। जेम पोर्टल से तीन कोटेशन के आधार पर 50 हजार तक के उत्पाद खरीद सकते है। पांच लाख से अधिक की खरीद के लिए टेंडर जरूरी है।

उभरते क्षेत्रों के स्टार्टअप को विशेष छूट

शासन के सूत्रों के मुताबिक, स्टार्टअप से सीधे खरीद के लिए कुछ नियम कायदे बनाए जा रहे हैं। प्रस्तावित नई नीति में डीप-टेक, स्पेस टेक्नोलॉजी, क्वाटंम कंप्यूटिंग, ब्लॉक चेन, एग्री-टेक, मेडि-टेक, ग्रीन एनर्जी, एआई, ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों के स्टार्टअप के उत्पादों के लिए खरीद सीमा बढ़ाई जा सकती है। यह सीमा सामान्य स्टार्टअप की अपेक्षा दो गुना यानी एक करोड़ तक हो सकती है। सामान्य स्टार्टअप से 50 लाख से एक करोड़ तक की खरीद के जेम पोर्टल से की जा सकेगी। इसके लिए पंजीकृत स्टार्टअप के बीच ही टेंडर जारी होंगे।

सरकारी विभागों के लिए भी नियम

नई नीति में यह भी प्रस्तावित किया जा रहा है कि सरकारी विभाग वार्षिक बजट का कुछ हिस्सा स्टार्टअप के नवाचारी उत्पादों को खरीदने के लिए आवंटित कर सकते हैं। यह करीब आधा फीसदी हो सकता है। सरकारी विभागों को स्टार्टअप से उत्पाद खरीद का आर्डर देने के बाद 30 फीसदी भुगतान करना होगा।

उत्पाद या सेवाओं की डिलीवरी या उत्पाद इंस्टाल करने के बाद बाकी बचे भुगतान का 60 फीसदी हिस्सा देना होगा। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इसके लिए एक नीति तय की जा रही है। इसका मकसद स्टार्टअप को आर्थिक रूप से मजबूत करना, सरकारी विभागों के जरिए बाजार तक पहुंच देना है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article शिक्षक दिवस पर सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षकों को भी मिलेगा राज्य पुरस्कार
    Next Article बाढ़ प्रभावित मठ-मंदिरों की सुध लेगी सरकार, CM योगी ने अफसरों को दिए सर्वे के आदेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सिर कटी लाश, बोरे में पैक बॉडी, और… ऑफिस में प्रेमी ने मिंकी शर्मा को क्यों मारा? HR मैनेजर की हत्या की कहानी

    उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23…

    5 Min Read
    पप्पू यादव
    बिहार

    बिहार में पप्पू यादव का बड़ा ऐलान: 9 जुलाई को होगा राज्यव्यापी चक्का जाम, वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ उठी आवाज

    बिहार में पप्पू यादव का बड़ा ऐलान: 9 जुलाई को होगा राज्यव्यापी चक्का जाम, वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ उठी…

    3 Min Read
    उत्तरकाशी
    उत्तराखंडराष्ट्रीय

    उत्तरकाशी आपदा: अगले हफ्ते दौरा करेगी केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम, सेना करेगी पानी की निकासी की निगरानी

    उत्तरकाशी आपदा: अगले हफ्ते दौरा करेगी केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम, सेना करेगी पानी की निकासी की निगरानी उत्तरकाशी, उत्तराखंड |…

    3 Min Read
    शहरी विकास
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में आवास और शहरी विकास की समीक्षा बैठक

    देहरादून। उत्तराखण्ड में आवास एवं शहरी विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करने के मुख्यमंत्री…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में स्टार्टअप्स को बड़ा बढ़ावा: बिना टेंडर 50 लाख रुपये तक के उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password