jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें: योगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें: योगी
उत्तर प्रदेशराज्य

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें: योगी

News Desk
Last updated: August 10, 2026 6:25 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। काकोरी की ऐतिहासिक धरती से रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश को बांटने की साजिशों और इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग को लेकर आगाह किया। काकोरी ट्रेन एक्शन के 101 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत पहले आपसी फूट और षड्यंत्र के कारण गुलाम हुआ था।

Contents
About The AuthorNews Desk

आज भी क्षेत्र, जाति और भाषा के नाम पर देश को कमजोर करने वाली ताकतें सक्रिय हैं। इंटरनेट मीडिया इन ताकतों के लिए षड्यंत्र का माध्यम बन गया है और इसके जरिये देशविरोधी ताकतें भारत के खिलाफ अफवाहें फैलाकर समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों ने 1925 में ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिलाकर स्पष्ट संदेश दिया था कि भारत की धरती गुलामी को बर्दाश्त नहीं करेगी। पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों ने काकोरी की घटना को डकैती कहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ नाम देकर क्रांतिकारियों को उचित सम्मान दिया।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी काकोरी के क्रांतिकारियों और चौरीचौरा जैसी घटनाओं को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। अब आजादी के नायकों के नाम पर स्मारक, संस्थाएं और योजनाएं बनाई जा रही हैं तथा उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किए जा रहे हैं।

एक परिवार के नाम पर होता था योजनाओं का नामकरण- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक योजनाओं और संस्थाओं के नामकरण में एक ही परिवार और खानदान का नाम प्रमुखता से सामने आता रहा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब देश के वास्तविक राष्ट्रनायकों को सम्मान दिया जा रहा है। बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थ के साथ ही वीर सावरकर, राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां जैसे क्रांतिकारियों की स्मृतियों को संरक्षित किया जा रहा है।

गुमनाम नायकों को खोजें, उनकी स्मृतियों को सहेजें

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि अपने गांव, क्षेत्र और जनपद के गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों को खोजें। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक नायक होंगे, जिन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, लेकिन इतिहास में उन्हें उचित स्थान नहीं मिला।

क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़ी बिखरी सामग्री को एकत्र किया जाए। उनके स्मारकों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण में भी लोग भागीदारी करें और उनकी जयंती व बलिदान दिवस पर श्रद्धा से पुष्पांजलि अर्पित करें। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने और संस्थाओं में वंदे मातरम् के सामूहिक गान का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सदस्य ब्रजलाल, विधायक नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, जय देवी, योगेश शुक्ल अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा
    Next Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड के बाद बदला नियम, SBI ने तैनात किए सेना से रिटायर्ड 10 बैंककर्मी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस: उत्तराखंड में युवाओं ने पदयात्रा और साइकिल रैलियों में बढ़चढ़कर भाग लिया

    देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) उत्तराखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदेश में मतदाता…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला में सीएम सुक्खू का केंद्र पर निशाना, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का विरोध जारी

    कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दाैरान बवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में आठवीं मंजिल से गिरकर 77 वर्षीय टैक्स एडवोकेट की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में बृहस्पतिवार देर रात बजे आठवीं मंजिल से गिरकर 77 वर्षीय टैक्स एडवोकेट…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, 22 हजार उपनल कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है. सचिवालय में…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें: योगी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password