jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नोएडा में 50 हजार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर मुठभेड़ में ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नोएडा में 50 हजार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर मुठभेड़ में ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल
उत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा में 50 हजार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर मुठभेड़ में ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 1, 2026 6:32 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नोएडा पुलिस ने शनिवार को 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया है. मामला थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का है. यहां पुलिस कमिश्नरेट की सीआरटी टीम और स्थानीय थाने की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. इस खौफनाक मुठभेड़ में 50,000 रुपये का इनामी कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का शातिर शूटर ढेर हो गया. इस गोलीबारी की घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Contents
मुजफ्फरनगर का रहने वाला था माया त्यागीAbout The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2026 को थाना सेक्टर-126 पुलिस और सीआरटी टीम संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम को चकमा देकर भागने की कोशिश की.

पुलिस पर करने लगा फायरिंग

जान से मारने की नियत से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से हुई इस भीषण फायरिंग में अपराधी के साथ-साथ दो से तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अपराधी को मृत घोषित कर दिया.

highlights

Toggle
  • मुजफ्फरनगर का रहने वाला था माया त्यागी
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

मुजफ्फरनगर का रहने वाला था माया त्यागी

मुठभेड़ में मारे गए अपराधी की पहचान अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी पुत्र धनेश, निवासी ग्राम छपार (थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृत अपराधी के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में 20 से अधिक गंभीर अभियोग पंजीकृत थे. वह वर्तमान में थाना बादलपुर पर दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था.

घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया है. पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस और इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है.

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा: ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन; 1,922 वाहनों की जांच, 471 चालान और 327 पर कार्रवाई
    Next Article यूपी के सभी ERO ऑफिस के कंप्यूटर सहायकों की ID होगी बंद, EC का बड़ा एक्शन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद’ का दीया, सेवा संकल्प अभियान के जरिए चुनावी रिहर्सल करेगी भाजपा

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कल्याण सेवाओं का पुनर्गठन, सहायक तहसील कल्याण अधिकारी के 10 नए पद सृजित

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में तहसील स्तर पर कल्याण सेवाओं को मजबूत करने के लिए…

    1 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026’ के लिए 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी गठित

    चंडीगढ़। श्री अकाल तख्त साहिब के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देवभूमि की लोकभाषाओं को सम्मान: ‘हैलो हल्द्वानी’ रेडियो पर अब गढ़वाली में भी गूंजेगी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने अपने सामुदायिक रेडियो हेलो हल्द्वानी 91.2 एफएम पर कुमाऊंनी के बाद गढ़वाली भाषा में भी प्रसारण…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नोएडा में 50 हजार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर मुठभेड़ में ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password