नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर-72 स्थित पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रखर समाजवादी नेता बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा शोषित, वंचित और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया देश के पहले पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे और उन्हें लोक अदालत की अवधारणा का जनक भी माना जाता है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में असमानता, छुआछूत और सामाजिक पिछड़ेपन के खिलाफ संघर्ष किया तथा समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का काम किया।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौरसिया जी के विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आश्रय गुप्ता, वीरपाल प्रधान, राम सहेली, पिंटू यादव, देबाशीष बोस, रोहित यादव, अंकित, शिवम शर्मा, रेणुका मैथी, मोहित यादव, कृपा शंकर, रंजन कुमार, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र कुमार, उत्कर्ष सिंह, गौरव कुमार, विश्वास, सुजीत जैसवाल और दीपक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

