jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: श्रीराम मित्र मंडल और मेदांता अस्पताल ने हृदय स्वास्थ्य पर परिचर्चा आयोजित की
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » श्रीराम मित्र मंडल और मेदांता अस्पताल ने हृदय स्वास्थ्य पर परिचर्चा आयोजित की
उत्तर प्रदेशराज्य

श्रीराम मित्र मंडल और मेदांता अस्पताल ने हृदय स्वास्थ्य पर परिचर्चा आयोजित की

Tripty Srivastava
Last updated: March 13, 2026 4:42 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

नोएडा: श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा और Medanta Hospital के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-9, नोएडा में हृदय को स्वस्थ रखने संबंधी जानकारी देने के लिए एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हृदय रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

परिचर्चा में मेदांता अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक Dr. Parneesh Arora ने मुख्य वक्ता के रूप में हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो पूरे शरीर में रक्त पंप करता है और ऑक्सीजन तथा पोषक तत्व हर अंग तक पहुंचाता है। यदि हृदय स्वस्थ रहता है तो शरीर के सभी अंग सही तरीके से कार्य करते हैं।

डॉ. अरोड़ा ने बताया कि हृदय शरीर में रक्त का निरंतर संचार बनाए रखता है। रक्त के माध्यम से शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचती है और यह शरीर में बनने वाली कार्बन डाइऑक्साइड तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

उन्होंने हृदय रोग के प्रमुख कारणों में उच्च रक्तचाप, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान और शराब का सेवन, मोटापा, मधुमेह, अत्यधिक तनाव और व्यायाम की कमी को जिम्मेदार बताया। वहीं छाती में दर्द या दबाव, सांस लेने में तकलीफ, अत्यधिक थकान, चक्कर आना तथा दिल की धड़कन का तेज या अनियमित होना हृदय रोग के प्रमुख लक्षण बताए। उन्होंने कहा कि इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए डॉ. अरोड़ा ने संतुलित आहार लेने, हरी सब्जियां, फल, दालें और साबुत अनाज का सेवन करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने नियमित व्यायाम करने, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलने, धूम्रपान और शराब से दूर रहने, वजन नियंत्रित रखने तथा योग और ध्यान के माध्यम से तनाव कम करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहना चाहिए।

डॉ. अरोड़ा ने चेतावनी दी कि यदि अचानक तेज छाती दर्द, अत्यधिक पसीना, उल्टी या सांस लेने में कठिनाई हो तो तुरंत डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह दिल के दौरे का संकेत हो सकता है।

इस अवसर पर श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा के अध्यक्ष Dharmapal Goyal, महासचिव Dr. Munna Kumar Sharma, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, बजरंगलाल गुप्ता, पवन गोयल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, मुकेश गुप्ता, अनूप नेगी, एस.एम. गुप्ता, आर.सी. गुप्ता, नवीन पोरवाल, अर्जुन अरोड़ा, कश्मीरीलाल गोयल, भानुप्रताप सिंह और ललित सिंघल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल और महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने मुख्य वक्ता डॉ. परनीश अरोड़ा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:medantamedanta hospital
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article UP: संभल में ‘ईरान के लिए छाती पीटोगे तो बढिया इलाज’ — सीओ कुलदीप सिंह का वायरल वीडियो, प्रशासन ने शांति का दिया संदेश
Next Article सपा नोएडा महानगर ने मनाई बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती, नेताओं ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरमनोरंजनराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर एक नया देशभक्ति गीत “सिंदूर की ललकार” रिलीज़

भोजपुरी सिंगर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर एक नया देशभक्ति गीत "सिंदूर की…

4 Min Read
पप्पू यादव
बिहार

पप्पू यादव कांग्रेस में अपमान सहकर भी क्यों खामोश हैं? जानें उनकी मजबूरियां और अंदरुनी समीकरण

पप्पू यादव कांग्रेस में अपमान सहकर भी क्यों खामोश हैं? जानें उनकी मजबूरियां और अंदरुनी समीकरण बिहार की राजनीति में…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 3 दिन में 650 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

गाजियाबाद। बिजली बिल का बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य…

2 Min Read
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी की उद्योग जगत से अपील, सीएसआर के जरिए उत्तराखंड के विकास में बढ़ाएं भागीदारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्योग जगत से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: श्रीराम मित्र मंडल और मेदांता अस्पताल ने हृदय स्वास्थ्य पर परिचर्चा आयोजित की
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password