jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रंगदारी गिरोह पर स्पेशल सेल का शिकंजा, हरी बार-अनिल पंडित गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रंगदारी गिरोह पर स्पेशल सेल का शिकंजा, हरी बार-अनिल पंडित गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
दिल्लीराज्य

रंगदारी गिरोह पर स्पेशल सेल का शिकंजा, हरी बार-अनिल पंडित गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

News Desk
Last updated: July 17, 2026 7:38 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली में व्यापारियों और आम लोगों को डराकर उनसे करोड़ों रंगदारी मांगने वाले कुख्यात हैरी बार-अनिल पंडित – सचिन उर्फ गोलू” गिरोह के दो बदमाश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें विकास उर्फ चुहिया नाम के एक बदमाश को बीते जून में गिरफ्तार किया गया।

Contents
About The AuthorNews Desk

उससे पूछताछ के बाद मुख्य शूटर और लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर जगदीश उर्फ जैक को बीते दिनों बंगाल के मालदा से गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों हरी बाक्सर गिरोह को दिल्ली में वारदात के लिए अवैध हथियारों व शूटरों से लेकर हर तरह की मदद पहुंचा रहे थे।

जगदीश के मुख्य सहयोगी विकास उर्फ चुहिया को मैनपुरी से गिरफ्तार किया

डीसीपी नारा चैतन्य के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम ने जून में पहले जगदीश के मुख्य सहयोगी विकास उर्फ चुहिया को मैनपुरी से गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उससे पूछताछ में पता चला कि विकास और जगदीश ही दिल्ली में हरी गिरोह के लिए रेकी करने व हथियार जुटाने से लेकर लाजिस्टिक्स का पूरा काम संभालते हैं।

दोनों बदमाश, गैंग्सटरों की रील, इंटरनेट मीडिया लाइफ और उनके ‘शानो-शौकत’ से प्रभावित होकर अपराध की दुनिया में आए। जगदीश, सबोली का रहने वाला है। विकास उर्फ चुहिया, मंडोली का रहने वाला है। वह पहले भी थाना हर्ष विहार के हत्या के केस और थाना वेलकम के फायरिंग केस में शामिल रह चुका है।

पुलिस टीम ने एक हफ्ते तक उस इलाके में बदमाश पर नजर रखी

बीते 28 जून को स्पेशल सेल के एक हवलदार को सूचना मिली कि जगदीश, बंगाल के मालदा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम जब बंगाल पहुंची तो पता चला कि वह कमला बाड़ी (मालदा) में स्थित एक विशाल आम के बाग के अंदर छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने एक हफ्ते तक उस इलाके में बदमाश पर नजर रखी।

आखिरकार 10 जुलाई को उसे कमला बाड़ी के रेल गेट के पास से दबोच लिया गया। जगदीश, छावला इलाके में रंगदारी के लिए की गई दो बड़ी फायरिंग की घटनाओं में वांछित था। 19 मार्च को छावला के एक जिम मालिक को विदेश के नंबर से वाट्स एप काल आई।

बदमाशाें ने पीड़ित के जिम पर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चलाई

फोन करने वाले ने खुद को गैंग्सटर हरी बाक्सर बताया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर 19 मार्च की रात को बदमाशाें ने पीड़ित के जिम पर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चलाई। गोली चलाने वाले तीन शूटरों में जगदीश भी शामिल था।

हर्ष विहार में 25 जून को बदमाशों ने एक अन्य व्यापारी के घर पर कई राउंड फायरिंग की और धमकी दी कि अगली बार सीधे सीने में गोली मारी जाएगी। इस वारदात में जगदीश ने शूटर्स को हथियार और मोटरसाइकिल मुहैया कराई थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद को 868 करोड़ की सौगात, सीएम योगी करेंगे 90 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    Next Article दिल्ली बनेगा स्टार्टअप हब, सरकार ने 500 करोड़ की नई स्टार्टअप नीति का किया ऐलान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    स्मार्ट खेती
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री मान ने दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्मार्ट खेती और बायोटेक्नोलॉजी पर चर्चा की

    चंडीगढ़। पंजाब के छोटे और सीमांत किसानों के लिए खेती को फिर से व्यवहारिक और लाभदायक पेशा बनाने के प्रयासों के…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशताजा खबरराजनीतिराज्य

    नोएडा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ‘लेबर पंचायत’ आयोजित, श्रमिक अधिकारों और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

    नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-130 स्थित कार्यक्रम स्थल पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल (JMS) द्वारा आयोजित 'लेबर पंचायत'…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त ने लगाया धार्मिक संस्थाओं की छवि खराब करने का आरोप

    अमृतसर: अकाल तख्त ने एक बार फिर से पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप…

    3 Min Read
    खेल प्रतिभाओं
    राज्यहरियाणा

    स्कूलों में खेल प्रतिभाओं की पहचान और सुविधाओं का आंकलन अब डिजिटल पोर्टल के जरिए

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में शिक्षा विभाग…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रंगदारी गिरोह पर स्पेशल सेल का शिकंजा, हरी बार-अनिल पंडित गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password