jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तरकाशी में जल्द शुरू होगी हेली सेवा, चिन्यालीसौड-चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा भी पुख्ता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तरकाशी में जल्द शुरू होगी हेली सेवा, चिन्यालीसौड-चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा भी पुख्ता
उत्तराखंडराज्य

उत्तरकाशी में जल्द शुरू होगी हेली सेवा, चिन्यालीसौड-चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा भी पुख्ता

Tripty Srivastava
Last updated: January 13, 2026 9:14 am
Tripty Srivastava
Share
हेली सेवा
SHARE

देहरादून। जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट एवं चिन्यालीसौड में शीघ्र ही हेली सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड होते हुए चंडीगढ़ के लिए नियमित उत्तराखंड रोडवेज बस सेवा भी प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन दोनों विषयों पर संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

यह आश्वासन भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन के बाद दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और जनहित को ध्यान में रखते हुए हेली सेवा एवं बस संचालन की मांग रखी थी।

मनवीर सिंह चौहान ने बड़कोट हेलीपैड की चहारदीवारी एवं सड़क डामरीकरण के लिए ₹188.54 लाख की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हेली सेवा शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही आपदा के समय एवं गंभीर मरीजों की आपातकालीन शिफ्टिंग में भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी विकास परिषद और स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि उत्तरकाशी से चंडीगढ़ के लिए कोई सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए। वर्तमान में बस सेवा न होने के कारण लोगों को चंडीगढ़ आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, विशेषकर पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचार के लिए जाने वाले सैकड़ों मरीजों को।

मीडिया प्रभारी श्री चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड होते हुए चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों, प्रवासियों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यह सेवा रिवर्स पलायन को भी प्रोत्साहित करेगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अंत में मनवीर सिंह चौहान ने जनहित से जुड़े इन निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article फार्मेसी फार्मेसी सेवाओं में सुधार के लिए उत्तराखंड रजिस्ट्रार ने राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कदमों का सुझाव दिया
Next Article स्वामी विवेकानंद स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप का अभियान: स्क्रीन टाइम को बदलें एक्टिविटी टाइम में
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशदिल्ली

सीएम रेखा गुप्ता को अखिलेश यादव का जवाब

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी किए जाने के लिए माफी…

2 Min Read
बिहार

बिहार में पत्रकारों को नीतीश सरकार का तोहफा – पेंशन राशि ₹15,000 प्रति माह की गई

बिहार में पत्रकारों को नीतीश सरकार का तोहफा – पेंशन राशि ₹15,000 प्रति माह की गई पटना | 25 जुलाई…

2 Min Read
छत्तीसगढ़

सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद

सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद 25 अगस्त 2025, छत्तीसगढ़ — नक्सल प्रभावित…

3 Min Read
छत्तीसगढ़

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सियारों का आतंक: रिहायशी क्षेत्र में हमला, कई ग्रामीण घायल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सियारों का आतंक: रिहायशी क्षेत्र में हमला, कई ग्रामीण घायल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़), अगस्त 2025 — जिले के जोगीसार…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तरकाशी में जल्द शुरू होगी हेली सेवा, चिन्यालीसौड-चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा भी पुख्ता
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password