jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘स्मार्टफोन से बनाएं दूरी, अच्छी किताबें पढ़ें’, सीएम योगी ने स्कूली छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘स्मार्टफोन से बनाएं दूरी, अच्छी किताबें पढ़ें’, सीएम योगी ने स्कूली छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र
उत्तर प्रदेशराज्य

‘स्मार्टफोन से बनाएं दूरी, अच्छी किताबें पढ़ें’, सीएम योगी ने स्कूली छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र

News Desk
Last updated: August 29, 2026 7:24 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों को स्मार्टफोन के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे समय तो बर्बाद होता ही है, इसका असर आंखों की रोशनी और सोचने-समझने की क्षमता पर भी पड़ता है। योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग पर स्थित अपने आधिकारिक आवास पर रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित ‘स्नेह बंधन’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों को स्मार्टफोन पर अनावश्यक समय बिताने के बजाय अच्छी और प्रेरणादायी किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।

Contents
About The AuthorNews Desk

सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से जुड़े एक छात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जीवन में आगे बढ़ना है तो अच्छी सोच पैदा करनी पड़ेगी। तकनीक आज के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन उसकी भी एक सीमा और आवश्यकता होती है।’ उन्होंने कहा, ‘स्मार्टफोन हमारी आज की पीढ़ी के लिए चुनौती है। जब हमारी निर्भरता किसी ऐसी वस्तु पर हो जाती है जो हमारी सोचने की क्षमता को प्रभावित करे, तो उससे दूरी बनानी चाहिए।’ उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले लोग पहाड़े और गिनती याद रखते थे, लेकिन ‘कैलकुलेटर’ पर निर्भरता बढ़ने के साथ याददाश्त पर भी असर पड़ा, इसी तरह अब हर काम के लिए स्मार्टफोन पर निर्भरता बढ़ती जा रही है।

आंखों की रोशनी पर असर डालता है स्मार्टफोन

सीएम योगी ने कहा कि अच्छी सामग्री और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन उपयोगी हो सकता है, लेकिन फोन पर उपलब्ध हर सामग्री बच्चों के लिए लाभदायक नहीं होती। उन्होंने कहा कि इसका अधिक इस्तेमाल सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित करता है और आंखों की रोशनी पर भी असर डाल सकता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को सलाह दी कि जो लोग रोजाना चार से छह घंटे फोन पर बिताते हैं, वे धीरे-धीरे इस समय को कम करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अच्छी और खराब, दोनों तरह की सामग्री उपलब्ध है, इसलिए बच्चों को ऐसी सामग्री से ही जुड़ना चाहिए जो उनकी पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने में उपयोगी हो। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने छात्राओं को उपहार दिए।

यूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 45 हजार हुई

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बेटी किसी से कम नहीं है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या महज करीब 10 हजार थी। आज यह संख्या बढ़कर 45 हजार हो चुकी है और जल्द ही यह आंकड़ा 50 हजार तक पहुंचने वाला है। इसका परिणाम है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

यूपी अब ‘बीमारू’ नहीं, देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का सीधा संबंध प्रदेश के विकास से है। आज उत्तर प्रदेश की बेटियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदेश और देश को आगे ले जाने में योगदान दे रही हैं। यह बदलाव केवल योजनाओं का परिणाम नहीं, बल्कि बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। कभी बीमारू राज्य के रूप में पहचाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारतीय अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और स्वावलंबन इसी परिवर्तन की महत्वपूर्ण तस्वीर है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत पर अलर्ट मोड पर आई योगी सरकार, सीएम ने सभी डीएम को दिए निर्देश
    Next Article बीजेपी देश में सबसे बड़ा संकट, रक्षाबंधन पर बोले अखिलेश यादव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    एम्स में भर्ती जेपी नड्डा अब बेहतर महसूस कर रहे, हालत स्थिर

    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। एम्स के अनुसार, उनकी हालत…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू का दावा- हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार, भाजपा गलतफहमी में न रहे

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के 'गूंज' कार्यक्रम में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    यूपी में ‘ऑपरेशन साइबर-वज्र’ का महा-एक्शन: 773 साइबर ठग गिरफ्तार, 1158 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

    लखनऊ। पुलिस ने 'ऑपरेशन साइ-वज्र' अभियान के तहत 773 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सात दिनों तक चलाए गए प्रदेश…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    सीएम सैनी का बड़ा प्लान: एआइ मॉडल से चलेगा हरियाणा, प्रदूषण नियंत्रण और प्रशासन में आएगी तेजी

    चंडीगढ़। हरियाणा में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) यानी एआइ और चीन की तकनीक की सहायता से हवा को साफ करने के…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘स्मार्टफोन से बनाएं दूरी, अच्छी किताबें पढ़ें’, सीएम योगी ने स्कूली छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password