jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू का दावा- हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार, भाजपा गलतफहमी में न रहे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू का दावा- हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार, भाजपा गलतफहमी में न रहे
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू का दावा- हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार, भाजपा गलतफहमी में न रहे

News Desk
Last updated: July 14, 2026 8:10 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के ‘गूंज’ कार्यक्रम में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गलतफहमी में न रहे, हिमाचल में कांग्रेस सरकार दोबारा बनेगी। प्रदेश के हितों से कभी समझौता नहीं किया गया और जहां भी जरूरत पड़ी, कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के अधिकारों की मजबूती से लड़ाई लड़ी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को न्याय दिलाने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू की।

पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में पेपर लीक हुए और नौकरियां बेची गईं, जबकि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में लगातार भर्तियां हो रही हैं और अब पेपर लीक जैसी घटनाएं नहीं हो रही हैं।

शिक्षा में सुधार का दावा, तीन डे-बोर्डिंग स्कूल होंगे शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल 21वें स्थान पर पहुंच गया था, लेकिन वर्तमान सरकार के सुधारों से प्रदेश अब पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। सरकार का लक्ष्य हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर लाना है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं और उनमें शिक्षकों की नियुक्तियां पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जा रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष तीन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भी शुरू कर दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं, पुराने उपकरण बदले जा रहे हैं तथा चारों मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और किसानों को प्राकृतिक खेती के उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि करीब छह हजार अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ योजना के तहत पूरा संरक्षण दिया जा रहा है।

2032 तक सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाना है। उन्होंने दावा किया कि यदि आरडीजी (Revenue Deficit Grant) बंद नहीं होती तो हिमाचल इसी वर्ष देश का सबसे आत्मनिर्भर राज्य बन जाता।

भाजपा से पूछे तीन सवाल

मुख्यमंत्री ने भाजपा से तीन सवाल पूछते हुए कहा कि वह बताए कि पुलिस भर्ती पेपर लीक हुआ या नहीं, कस्टमाइज पैकेज के नाम पर करीब पांच हजार बीघा जमीन कौड़ियों के भाव दी गई या नहीं और हिमकेयर योजना में घोटाला हुआ या नहीं। उन्होंने यह भी पूछा कि भाजपा के शासनकाल में हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में निचले पायदान पर कैसे पहुंच गया।

प्रधानमंत्री की घोषणा का पैसा क्यों नहीं मिला?

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल भाजपा के नेताओं को प्रदेश की जनता के सामने यह भी जवाब देना चाहिए कि प्रधानमंत्री द्वारा आपदा के दौरान घोषित 1,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदेश को अब तक क्यों नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस सरकार प्रदेश के विकास और जनता के हित में लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं और जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार प्रदेश की राजनीति में इतिहास बदलेगा और कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल के सीबीएसई स्कूलों में 15 दिन में उपलब्ध होंगी कक्षा नौवीं की नई पाठ्यपुस्तकें
    Next Article गाजियाबाद में नशे का अंधेरा, अपराधों की बढ़ती घटनाओं से सहमे लोग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मुख्य सचिव
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक: सिंचाई, पेयजल और शहरी विकास योजनाओं पर विशेष जोर

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए…

    5 Min Read
    नियमित
    राज्यहरियाणा

    सरकार की पहल: अंबाला, करनाल समेत सात शहरों की 23 कॉलोनियां नियमित

    चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने सात शहरों में 23 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। अनियमित कॉलोनियों के नियमित होने से…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बुलंदशहर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप: मेला देखने गई किशोरी का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

    बुलंदशहर, 5 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग…

    2 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली: झाड़ियों में मिला यूट्यूबर आकाश का शव, परिवार ने खुद की तलाश; लूटपाट के बाद हत्या का आरोप

    नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से लापता हुए 31 वर्षीय यूट्यूबर पुष्पेंद्र उर्फ आकाश का शव आनंद विहार…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू का दावा- हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार, भाजपा गलतफहमी में न रहे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password