jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

News Desk
Last updated: August 17, 2026 8:56 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। एबीईएस कॉलेज के पास सुशांत एक्वापोलिस सोसायटी में एलआइयू में तैनात महिला दारोगा के निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर 45 वर्षीय सुपरवाइजर की मौत हो गई।

Contents
About The AuthorNews Desk

घटना 14 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे की है। मृतक के बेटे का आरोप है कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि अगले दिन 15 अगस्त की छुट्टी है और उसके बाद रविवार की छुट्टी है।

इसलिए पोस्टमार्टम सोमवार दोपहर को होगा। पुलिसकर्मियों द्वारा यह बात बताने पर उन्होंने बिना पीएम कराए शव ले जाने पर सहमति जताई और पुलिस को लिखकर दिया। पीड़ित ने मामले में जांच की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

मूल रूप से शाहजहांपुर के सिंधौली थानाक्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 45 वर्षीय धीरेंद्र कुमार डूंडाहेड़ा में पत्नी और तीन बेटों के साथ किराए पर रहते थे और ठेकेदार फैजल रहमान के यहां सुपरवाइजर का काम करते थे। उनका एक बेटा 19 वर्षीय रामफूल लोनी में रहता है।

रामफूल के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता गिर गए हैं और उन्हें जिला एमएमजी अस्पताल लेकर गए हैं। जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तब वहां चिकित्सकों ने बताया कि उनके पिता को मृत अवस्था में लाया गया था।

’15 अगस्त की छुट्टी है तो पोस्टमार्टम नहीं होगा’

मृतक के पुत्र के मुताबिक जिला अस्पताल में उन्हें पता चला कि एलआइयू की महिला दारोगा बबीता के निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर उनके पिता की मृत्यु हुई है। उन्हें अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों और महिला दारोगा बबीता ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम सोमवार दोपहर को होगा क्योंकि शनिवार को 15 अगस्त की छुट्टी है और रविवार को भी छुट्टी है।

इसलिए वह चाहें तो अपनी मर्जी से पोस्टमार्टम नहीं कराने चाहते यह लिखकर दे दें तो अपने पिता का शव गांव लेकर जा सकते हैं। पीड़ित का कहना है कि अस्पताल में उन पर दबाव बनाया गया। उनके स्वजन को भी बिना पीएम कराए शव लेकर जाने के लिए समझाया गया और दबाव डाला गया। जिसके बाद वह शव ले जाने के लिए तैयार हुए।

पीड़ित का कहना है कि वह शव अपने गांव लाकर अंतिम संस्कार कर चुके हैं, लेकिन उन्हें लग रहा है कि उनके पिता के साथ कोई अनहोनी हुई है। हो सकता है कि उनका वहां किसी से विवाद हुआ हो और उनके पिता को धक्का दे दिया गया हो या उनके सिर में कोई भारी वस्तु मारकर प्रहार किया गया हो और फिर धक्का दे दिया गया हो। इसलिए वह गाजियाबाद वापस आकर पुलिस के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देंगे। जिससे पूरे मामले की जांच हो सके।

थाना पुलिस की लापरवाही, पोस्टमार्टम कराना चाहिए था

इस मामले में पूर्व बार सचिव प्रमोद शर्मा का कहना है कि क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराना चाहिए। संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई और पुलिसकर्मी खुद मृतक के बेटे को झूठ बाेले कि 15 अगस्त को छुट्टी के कारण पोस्टमार्टम नहीं होगा।

रविवार को भी छुट्टी रहेगी इसलिए सोमवार को पीएम होगा और शाम तक उन्हें शव मिलेगा। यही वजह रही कि मृतक का बेटा तीन दिन इंतजार करने की बजाय उसी रात शव गांव ले जाने पर राजी हुआ।

मृतक के स्वजन ने लिखकर दिया है कि वह पोस्टमार्टम नहीं चाहते इसलिए शव बिना पीएम कराए उनके सुपुर्द किया गया है। सुपरवाइजर की संतुलन बिगड़ने के कारण निर्माणाधीन मकान से गिरकर मौत हुई है।

–

प्रियाश्री पाल, एसीपी वेव सिटी

हादसे वाली रात करीब पौने नौ बजे धीरेंद्र सुपरवाइजर हमारे निर्माणाधीन मकान पर कामगार को भुगतान करने आया था, लेकिन कुछ देर बाद ही वापस चला गया। कुछ देर बाद दोबारा धीरेंद्र आया इसी बीच संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरने पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के लिए हमने मना नहीं किया था।

–

बबीता, दारोगा, एलआइयू

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में ब्याज के रुपयों को लेकर विवाद, सफाईकर्मी युवक को मारी गोली
    Next Article दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, मोबाइल गैलरी में मिली तस्वीर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस में फिर टली रणनीतिक बैठक, संगठन और सरकार में बदलाव का इंतजार बढ़ा

    शिमला। हिमाचल कांग्रेस कमेटी की राजनीति मामलों (पॉलिटिकल अफेयर्स) की बैठक फिर से टल गई है। यह दूसरा मौका है जब…

    3 Min Read
    क्राइमदिल्लीराज्य

    बंगाल से दिल्ली लाते वक्त मथुरा में पुलिस पर फायरिंग, कुख्यात बदमाश वसीम लम्बू गिरफ्तार

    बाहरी दिल्ली। मथुरा में पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करने और भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात बदमाश वसीम लम्बू को…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में हेडटीचर पदोन्नति पर बड़ा फैसला, JBT शिक्षकों को मिलेगा वित्तीय लाभ

    शिमला। प्रदेश में हेडटीचर पद पर पदोन्नत जेबीटी शिक्षकों को राहत मिली है। सरकार ने हेडटीचर की पदोन्नति को महज प्लेसमेंट…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार का युवाओं पर फोकस, बनेगा प्रदेश का पहला युवा आयोग

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के विकास और युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण घोषणाएं…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password