jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: धामी सरकार का युवाओं पर फोकस, बनेगा प्रदेश का पहला युवा आयोग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » धामी सरकार का युवाओं पर फोकस, बनेगा प्रदेश का पहला युवा आयोग
उत्तराखंडराज्य

धामी सरकार का युवाओं पर फोकस, बनेगा प्रदेश का पहला युवा आयोग

News Desk
Last updated: August 17, 2026 8:26 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के विकास और युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने जो सात घोषणाएं की, उनमें प्रदेश के पहले युवा आयोग की स्थापना को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

इसके माध्यम से सरकार ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को मंच देने के साथ ही चुनावी साल में युवाओं से जुड़ाव को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया है। इस कदम को जेन-जी को साधने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है।

रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाएं, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसे मुद्दे लगातार युवाओं की प्राथमिकताओं में रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी के युवा आयोग के ऐलान को सरकार की ओर से इन मुद्दों को स्थायी संस्थागत मंच देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

आयोग युवाओं की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू करने की भी घोषणा की।

आईआईटी और आईआईएम से संस्थानों के सहयोग से मुफ्त उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण तथा उद्यम स्थापित करने को बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि सरकार अनुदान के रूप में देगी। इसका सीधा संदेश सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के विकल्प को बढ़ावा देना है।

सीमावर्ती गांवों के युवाओं, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को अतिरिक्त सहायता देने की घोषणाएं सामाजिक और राजनीतिक दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण है।

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा पहाड़ में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पलायन थामने में मददगार होगी। वर्ग तीन और वर्ग चार की भूमि पर काबिज लोगों को भूमिधरी अधिकार देने की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने इन्हें बड़ी राहत दी है।

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

  • प्रदेश में बनेगा प्रथम युवा आयोग।
  • चमोली, पौड़ी एवं अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे।
  • सीमावर्ती गांवों के युवाओं, पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना को अतिरिक्त सहायता व प्रोत्साहन।
  • वर्ग-तीन एवं वर्ग-चार की भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा का विस्तार कर भूमिधरी अधिकार दिए जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्यांश 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया जाएगा।
  • 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना।
  • प्रदेश के बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए दिए जाएंगे बाल वीरता पुरस्कार।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए…’, अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर हमला
    Next Article धामी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, वंदे मातरम् और सैनिकों के सम्मान पर भी उठाए सवाल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मुख्यमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी की शिष्टाचार भेंट

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (जल शक्ति मंत्रालय) डॉ.…

    2 Min Read
    होमगार्ड वर्दी
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होमगार्ड वर्दी घोटाले में तत्काल निलंबन

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़े घोटाले…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त ने लगाया धार्मिक संस्थाओं की छवि खराब करने का आरोप

    अमृतसर: अकाल तख्त ने एक बार फिर से पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में चुनावी मोड में भाजपा, गढ़वाल की तीनों सीटों को लेकर बैठकों का दौर

    देहरादून: भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को गढ़वाल मंडल की तीनों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग चरण में बैठक आयोजित हुई. सबसे पहले…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: धामी सरकार का युवाओं पर फोकस, बनेगा प्रदेश का पहला युवा आयोग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password