jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एसवाईएल विवाद: हरियाणा और पंजाब के CM फिर आमने-सामने
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एसवाईएल विवाद: हरियाणा और पंजाब के CM फिर आमने-सामने
पंजाबराज्यहरियाणा

एसवाईएल विवाद: हरियाणा और पंजाब के CM फिर आमने-सामने

Tripty Srivastava
Last updated: January 26, 2026 10:31 am
Tripty Srivastava
Share
एसवाईएल
SHARE

चंडीगढ़। एसवाईएल (सतलुज यमुना लिंक) नहर के विवाद के समाधान का कोई रास्ता निकालने के लिए एक बार फिर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री आमने-सामने होंगे। इस बार दिल्ली की बजाय चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की बैठक होगी, जिस पर केंद्र सरकार की भी नजर रहेगी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

27 जनवरी को हरियाणा निवास में सुबह साढ़े नौ बजे होने वाली इस बैठक से पहले नायब सिंह सैनी ने 26 जनवरी की शाम छह बजे सीनियर अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें मामले में अब तक की स्टेटस रिपोर्ट पर मंथन किया जाएगा। मामले में सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के पक्ष में फैसला सुना चुका है।

इससे पहले पिछले साल नौ जुलाई और पांच अगस्त को भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में नायब सिंह सैनी और भगवंत मान की बैठक हुई थी, जिसमें कोई हल नहीं निकल पाया। केंद्र सरकार के निर्देश पर एक बार फिर से एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा व पंजाब संयुक्त बैठक करने जा रहे हैं। हालांकि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री के भाग लेने पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

सुप्रीम कोर्ट में यह मामला अब अंतिम पड़ाव में है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोनों राज्यों को केंद्र की मध्यस्थता के साथ विवाद का साझा हल करने के लिए बोला गया है। हरियाणा सचिवालय में शनिवार को अवकाश के बावजूद बैठक की तैयारियों को लेकर कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एसवाईएल नहर का मुद्दा लंबे समय से दोनों राज्यों के बीच विवाद का कारण बना हुआ है।

हरियाणा का तर्क है कि नहर के निर्माण से उसे उसके वैधानिक जल अधिकार मिलेंगे, जबकि पंजाब लगातार यह कहते हुए विरोध करता रहा है कि उसके पास अतिरिक्त पानी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों और केंद्र सरकार की मध्यस्थता के बावजूद समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।

इस बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल के महीनों में हरियाणा सरकार ने एसवाईएल को लेकर अपना रुख और स्पष्ट किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी कई मंचों से कह चुके हैं कि हरियाणा अपने हक के पानी के लिए कानूनी और संवैधानिक लड़ाई जारी रखेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पंजाब के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने अपनी 56वीं जन्मतिथि गायों व बुजुर्गों की सेवा में मनाई
Next Article गणतंत्र दिवस यमुनानगर में 77वें गणतंत्र दिवस पर अनिल विज ने फहराया तिरंगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार
बिहार

बिहार में चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: राहुल गांधी ने कहा—‘पीएम मोदी कर रहे हैं वोट चोरी’

बिहार में चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: राहुल गांधी ने कहा—‘पीएम मोदी कर रहे हैं वोट चोरी’ स्थान: बिहार |…

3 Min Read
मुख्यमंत्री मान
पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री मान का संदेश: पानी दोनों राज्यों की जीवनरेखा, विवाद का समाधान सहयोग से ही संभव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के दौरान सतलुज-यमुना…

5 Min Read
सहकारिता
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून स्थित शासकीय आवास पर बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली।…

3 Min Read
यूपी गौरव सम्मान
उत्तर प्रदेशराज्य

शुभांशु शुक्ला समेत इन पांच विभूतियों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान, 11 लाख रुपये भी दिए जाएंगे

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेश की विशिष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने की परंपरा के तहत इस वर्ष पांच…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: एसवाईएल विवाद: हरियाणा और पंजाब के CM फिर आमने-सामने
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password